फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है हुंडई की यह कार

विज्ञापन
1 of 5
क्रेटा की सफलता ऐसा रंग लाएगी, यह हुंडई ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। इस नए मॉडल के दम पर कंपनी रिकॉर्ड बिक्री की ओर बढ़ रही है। भारतीय कार बाजार में तो कंपनी अपने निर्धारित लक्ष्य से कहीं आगे निकल गई है। घरेलू बाजार में हुंडई ने इस साल 4.76 लाख कारें बेची हैं जबकि लक्ष्य 4.65 लाख कारों का था। यानी कंपनी ने 11 हजार कारें ज्यादा बेचीं। सूत्रों की माने तो साल खत्म होते-होते यह आंकड़ा 5 लाख के पार जा सकता है।
विज्ञापन

भारत में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है हुंडई की यह कार

2 of 5
क्रेटा की बात करें तो इसकी बुकिंग 92 हजार के पार पहुंच गई है। इनमें 16 हजार कारें निर्यात के लिए हैं। लॉन्च के पांच महीने में ही यह कॉम्पैक्ट एसयूवी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार हो गई है। बढ़ती मांग के चलते कंपनी ने क्रेटा का प्रोडक्शन 6500 कारों से बढ़ाकर 7500 यूनिट प्रति माह कर दिया है।
विज्ञापन

भारत में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है हुंडई की यह कार

3 of 5
कोरियाई कार कंपनी हुंडई भारत में कॉम्पेक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) श्रेणी में धमाल मचाने के लिए अपनी क्रेटा भारतीय बाजार में दी है। हुंडई क्रेटा की शुरुआती कीमत  8.59 लाख रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, फोर्ड, महिंद्रा, रेनॉ और निसान जैसी कारों को कड़ी चुनौती दे रही है।

भारत में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है हुंडई की यह कार

4 of 5
इसके डीजल 1.4L के चार, डीजल 1.6L के चार और पेट्रोल इंधन में तीन वेरिएंट होंगे। दोनों इंधनों के टॉप मॉडल में लेदर की सीट का इस्तेमाल किया गया है। डीजल 1.6L में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलेंगे। हुंडई क्रेटा 1.6 पेट्रोल 15.29 किमी प्रति लीटर, 1.6 डीजल एमटी 19.67 किमी प्रति लीटर, 1.6 डीजल एटी 17.01 किमी प्रति लीटर और 1.4 डीजल 21.38 किमी प्रति लीटर माइलेज देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है हुंडई की यह कार

5 of 5
इंटीरियर पर नजर डालें तो डैशबोर्ड हुंडाई की सेंटा फे जैसा है। नेविगेशन, रिवर्सपार्किंग कैम फीचर सहित इसमें BlueLink टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें प्रोजेक्टर हेडलाइट और दिन के समय में भी जलाई जाने वाली एलईडी लाइटें और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर भी मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें