फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत जल्द लॉन्च होगी होंडा हॉर्नेट 160आर, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 4
करीब एक महीने पहले होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने होंडा रेवफेस्ट 2015 के तहत अपनी होंडा सीबीआर60एफ भारत में लॉन्च की है। साथ ही कंपनी ने इस दौरान जल्द लॉन्च होने वाली अपनी नई बाइक को भी शोकेस किया था। कंपनी अगले कुछ महीनों में होंडा सीबी हॉर्नेट 160आर (CB Hornet 160R) लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन

बहुत जल्द लॉन्च होगी होंडा हॉर्नेट 160आर, देखिए तस्वीरें

2 of 4
कंपनी इस बाइक को पहले भी शोकेस कर चुकी है लेकिन अब तक इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। हम आपको पहले भी जानकारी दे चुके हैं कि होंडा सीबी हॉर्नेट 160आर सीबी यूनिकॉर्न 160 पर आधारित है। यह 162.71 सीसी, एयर कूल्ड इंजन के साथ दौड़ती है। लेकिन उम्मीद है कि बाइक के नाम के साथ 'आर' लगने से इसकी पावर में भी इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन

बहुत जल्द लॉन्च होगी होंडा हॉर्नेट 160आर, देखिए तस्वीरें

3 of 4
बाइकएडवाइस के मुताबिक होंडा की नई  हॉर्नेट 160आर 14.5 बीएचपी पावर जेनरेट करेगी लेकिन अभी यह साफ नहीं किया गया है कि टॉर्क क्षमता बढ़ाई गई है या नहीं।
विज्ञापन

बहुत जल्द लॉन्च होगी होंडा हॉर्नेट 160आर, देखिए तस्वीरें

4 of 4
कंपनी इस बाइक को त्यौहारी मौसम में लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 80,000 रुपए तक हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें