साल 2014 की कामयाबी के बाद ऑटो कार कंपनी होंडा ने अपने मिशन 2015 की तैयारी कर ली है। कंपनी ने इसकी शुरुआत होंडा ब्रियो और होंडा अमेज में ऑडियो-वीडियो नेविगेशन फीचर के साथ साल के पहले महीने से ही कर दी है। हम यहां आपको साल 2015 में भारत में लॉन्च होने वाली होंडा कारों की एक झलक दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
देखिए होंडा 2015 में भारत में उतारेगी ये कारें
2 of 5
'नई होंडा जैज' को कंपनी ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान प्रदर्शित कर चुकी है। इस प्रीमियम हैचबैक कार का उत्पादन राजस्थान के प्लांट में हो रहा है। यह 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन के साथ होगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसका पेट्रोल ऑटोमैटिक वर्जन भी लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
देखिए होंडा 2015 में भारत में उतारेगी ये कारें
3 of 5
'नेक्स्ट जेन होंडा एकोर्ड' प्रीमियम सेडान कार की एंट्री साल 2015 के अंत या फिर 2016 की शुरुआत में हो सकती है। नई कार 1.5 लीटर i-DTEC इंजन या 2.2 लीटर i-DTEC डीजल इंजन के साथ होगी। इसमें प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
देखिए होंडा 2015 में भारत में उतारेगी ये कारें
4 of 5
'होंडा वेजेल' कंपनी की सब 4 मीटर कॉम्पेक्ट एसयूवी कार है जो इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। इस कार को मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट, रेनॉ डस्टर और अन्य कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों से होगा। यह कार 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन और 1.2 लीटर/1.5 लीटर i-VTEC इंजन के साथ होगी।