भारतीय कार प्रेमियों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। होंडा की सबसे चर्चित प्रीमियम हैचबैक कार होंडा जैज सेकेंड जनेरेशन (Honda Jazz) लॉन्च हो चुकी है।
विज्ञापन
आ गई होंडा की चर्चित प्रीमियम कार, जानिए कीमत, माइलेज और खूबियां
2 of 6
इस कार को ज्यादा फ्यूल एफिशियंट कार के तौर पर लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि नई होंडा जैज पेट्रोल वेरिएंट 19 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल वेरिएंट 27.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन
आ गई होंडा की चर्चित प्रीमियम कार, जानिए कीमत, माइलेज और खूबियां
3 of 6
नई होंडा जैज 1.2 लीटर i-Vtec पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी। कंपनी इस इंजन पर होंडा ब्रियो और होंडा अमेज कार की बिक्री पहले ही कर रही है। यह 90bhp पावर और 4,800rpm पर 110Nm अधिकतम टॉर्क जेनरेट करती है। डीजल इंजन की बात करें तो 1.5 लीटर i-DTEC इंजन दिया गया है जो 100PS की पावर जेनरेट करेगा।
आ गई होंडा की चर्चित प्रीमियम कार, जानिए कीमत, माइलेज और खूबियां
4 of 6
2015 होंडा जैज का केबिन डिजाइन और लेआउट होंडा सिटी जैसा ही दिया गया है। इसके स्टायरिंग में पैडल शिफ्टर दिया गया है। जो होंडा जैज को अपने सेगमेंट में सबसे अलग कार बनाता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स होंगे।
विज्ञापन
आ गई होंडा की चर्चित प्रीमियम कार, जानिए कीमत, माइलेज और खूबियां
5 of 6
नई होंडा जैज डीलर्स के पास पहुंच चुकी है। 21 हजार रुपए में इसकी प्रीबुकिंग शुरू हो चुकी है। नई होंडा जैज की शुरुआती कीमत 5.30 लाख रुपए है।