देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय ऑटो एक्सपो में अपनी XF3R कॉन्सेप्ट बाइक पेश की है। इसके साथ हीरो मोटोकॉर्प ने Splendor i-Smart 110, Xtreme 200 S और हीरो Duet-E का अनावरण किया।
विज्ञापन
हीरो ने पेश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक
2 of 5
फिलहाल कंपनी ने अभी XF3R के इंजन के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है। बाइक 250 सीसी से अधिक की पावर वाले इंजन होने की उम्मीद है। अगर यह बाइक बाजार में आती है तो XF3R कंपनी का सबसे प्रीमियम और फ्लैगशिप प्रोडक्ट होगा। यह कॉन्सेप्ट बाइक वास्तव में हीरो की सबसे आकर्षक बाइक में से है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही XF3R को बाजार में उतारेगी।
विज्ञापन
हीरो ने पेश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक
3 of 5
हीरो स्प्लेंडर 110सीसी, एयर कूल्ड इंजन के साथ है। कंपनी का कहना है कि नए इंजन 9 फीसदी अधिक पावर और वर्तमान मौजूद आई स्मार्ट से 12 फीसदी ज्यादा टॉर्क प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि हीरो स्प्लेंडर आई स्मार्ट 110 वर्तमान स्प्लेंडर आई स्मार्ट तुलना में बेहतर फ्यूल एफिशियंसी प्रदान करती है जो सबसे ज्यादा माइलेज के लिए जानी जाती है।
हीरो ने पेश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक
4 of 5
हीरो एक्सट्रीम 200 नए 200सीसी एयर कूल्ड इंजन के साथ 18.6PS पावर और 7.2 एनएम टॉर्क जेनरेट करती है। साथ ही इसमें एक मोनो सस्पेंन का इस्तेमाल किया गया है, जो इस बात का इशारा है कि मोटरसाइकिल पूरी तरह से नए फ्रेम पर है। यह हीरो की पहली बाइक होगी जो एबीएस के साथ काम करती है। नई Xtreme 200 S 2017 तक लॉन्च की जा सकती है।
बाइक के साथ ही कंपनी ने हीरो ड्यूट-ई स्कूटर भी शोकेस किया है। यह 5KW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ काम करता है। कंपनी का कहना है कि ड्यूट-ई स्मार्ट ड्राइव के लिए तैयार किया गया है।