भारतीय बाजार में ऐसा कई बार देखा गया है कि आधिकारिक घोषणा के बिना बाइक लॉन्च हो जाती हैं। भारत की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अब आधिकारिक घोषणा के साथ 150 सीसी सेगमेंट में सबसे ज्यादा धूम मचाने वाली बाइक हीरो मोटोकॉर्प एक्सट्रीम स्पोर्ट्स लॉन्च कर दी है।
विज्ञापन
हीरो ने उतारी नई बाइक, स्पीड 4.7 सेकेंड्स में 60 किमी प्रति घंटा
2 of 5
कंपनी जनवरी, 2014 में इस बाइक को पहले ही प्रदर्शित कर चुकी है। यह कंपनी की लोकप्रिय 150 सीसी बाइक एक्सट्रीम का ही अपग्रेड वर्जन है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक महज़ 4.7 सेकेंड्स में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
विज्ञापन
हीरो ने उतारी नई बाइक, स्पीड 4.7 सेकेंड्स में 60 किमी प्रति घंटा
3 of 5
नई हीरो मोटोकॉर्प की कीमत सिंगल डिस्क 72,625 रुपए और डबल डिस्ट 75,725 रुपए (एक्स शोरूम नई दिल्ली) तय की गई है। नई हीरो एक्सट्रीम स्पोर्ट्स अपने पिछले वर्जन से काफी अलग है, इसमें डुअल फिनिश कलर का इस्तेमाल किया गया है। ये बाइक पांच शानदार रंगों में मौजूद है।
हीरो ने उतारी नई बाइक, स्पीड 4.7 सेकेंड्स में 60 किमी प्रति घंटा
4 of 5
स्पिलिट सीट डिजाइन के साथ कंपनी ने इसमें कई एडवांस फीचर्स जैसे अंडरसीट मोबाइल चार्जर और इंजन इंमोबलाइजर का इस्तेमाल किया है।