हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में हीरो मोटोकॉर्प एक्सट्रीम स्पोर्ट्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी जनवरी, 2014 में इस बाइक को पहले ही प्रदर्शित कर चुकी है। यह कंपनी की लोकप्रिय 150 सीसी बाइक एक्सट्रीम का ही अपग्रेड वर्जन है।
विज्ञापन
आ गया हीरो एक्सट्रीम बाइक का स्पोर्ट्स मॉडल
2 of 4
नई हीरो मोटोकॉर्प की कीमत सिंगल डिस्क 72,625 रुपए और डबल डिस्ट 75,725 रुपए (एक्स शोरूम नई दिल्ली) तय की गई है। नई हीरो एक्सट्रीम स्पोर्ट्स अपने पिछले वर्जन से काफी अलग है, इसमें डुअल फिनिश कलर का इस्तेमाल किया गया है। ये बाइक पांच शानदार रंगों में मौजूद है।
विज्ञापन
आ गया हीरो एक्सट्रीम बाइक का स्पोर्ट्स मॉडल
3 of 4
स्पिलिट सीट डिजाइन के साथ कंपनी ने इसमें कई एडवांस फीचर्स जैसे अंडरसीट मोबाइल चार्जर और इंजन इंमोबलाइजर का इस्तेमाल किया है।