फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सामने आईं 11 अनोखी बाइक्स, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 12
टोक्यो मोटर शो हर दो साल पर होने वाला एक इंटरनेशनल ऑटो शो है, जिसमें बेस्ट कारों, मोटरसाइकिलों और वाणिज्यिक वाहनों को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाता है। 2015 टोक्यो मोटर शो में कई कॉन्सेप्ट मॉडलों के साथ-साथ नए दुपहिया वाहनों को शोकेस किया गया है। आइए एक नजर डालते हैं इस उत्सव के मुख्य आकर्षण बनी बाइक्स पर।
विज्ञापन

दुनिया के सामने आईं 11 अनोखी बाइक्स, देखिए तस्वीरें

2 of 12
होंडा सीबीआर250आर: होंडा CBR250R सिंगल सिलेंडर वर्जन की एक शक्तिशाली बाइक है। इस कॉन्सेप्ट बाइक को कार्बन फाइबर और मैट ब्लैक थीम पर पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें हेडलैंप्स के बजाय स्पिलिट एलईडी का इस्तेमाल किया है जो इसको एंग्री लुक प्रदान करता है।
विज्ञापन

दुनिया के सामने आईं 11 अनोखी बाइक्स, देखिए तस्वीरें

3 of 12
होंडा सीबीआर400आर: CBR400R को सिटी और स्पोर्ट टूर दोनों के लिए सुविधाजनक बनाया गया है।। बाइक सभी स्थितियों में एक सहज और सुखद राइडिंग का मजा देती है। अन्य सीबीआर मॉडल की तरह CBR400RR CBR250R और CBR650F सीरीज रेंज के बीच की बाइक है। यह पेरेलल ट्विन 400cc DOHC 4-वाल्व इंजन के साथ है।

दुनिया के सामने आईं 11 अनोखी बाइक्स, देखिए तस्वीरें

4 of 12
होंडा ग्रोम50 स्क्रेम्बलर कॉन्सेप्ट: होंडा के इंजीनियर्स ने ग्रोम के साथ 50सीसी मंकी बाइक (जापान में उपलब्‍ध) का कॉम्बिनेशन पेश किया है। इसको  Grom 50 Scrambler कॉन्सेपट का नाम दिया गया है। इस दिलचस्प बाइक को  सिल्वर और मैट ग्रीन दो रंगों में प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

दुनिया के सामने आईं 11 अनोखी बाइक्स, देखिए तस्वीरें

5 of 12
यामाहा एमडब्ल्यूटी-9 मल्टी व्हील्ड कॉन्सेप्ट: यामाहा एमडब्ल्यूटी-9 एक मल्टी-व्हील्ड मोटरसाइकिल है, जिसको " कॉर्निंग मास्टर" नामक प्रोजक्ट के तहत तैयार किया गया है। इस तीन पहिया बाइक के साथ कंपनी एक नए सेगमेंट में स्पोर्ट्स राइडिंग की ओर ध्यान देना चाहती है। एमडब्ल्यूटी -9 में 850सीसी, तीन सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

दुनिया के सामने आईं 11 अनोखी बाइक्स, देखिए तस्वीरें

6 of 12
यामाहा ने इस मोटर शो के दौरान रोबोट बाइक मोटोबॉट (Motobot) को भी प्रदर्शित किया है। यामाहा मोटोबॉट रेस ट्रैक पर 193 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
विज्ञापन

दुनिया के सामने आईं 11 अनोखी बाइक्स, देखिए तस्वीरें

7 of 12
कावासाकी एससी (स्प्रीट चार्जर) 01 कॉन्सेप्ट: कावासाकी ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए एससी (स्प्रीट चार्जर) 01 बाइक को डिजाइन किया है। आकर्षक दिशाओं में से एक का प्रतिनिधित्व करता है। निंजा एच 2 और निंजा एच2आर की तरह दमदार इस बाइक में लग्जरी मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।

दुनिया के सामने आईं 11 अनोखी बाइक्स, देखिए तस्वीरें

8 of 12
2016 कावासाकी निंजा जेडएक्स-10: कंपनी ने नई निंजा जेडएक्स-10 को बड़ा काउल और नया टेल लैंप के साथ पेश किया है। इस बाइक में कई नए फीचर्स और अपडेट किए गए हैं।

दुनिया के सामने आईं 11 अनोखी बाइक्स, देखिए तस्वीरें

9 of 12
कावासाकी जेड125: कावासाकी Z125 जापान और एशियाई के अन्य देशों में लॉन्च हो सकती है। हालांकि, भारतीय बाजार में आने की उम्मीद कम ही है। 125 सीसी इस मोटरसाइकिल की कीमत जापान में 1.4 लाख रुपए तक हो सकती है।

दुनिया के सामने आईं 11 अनोखी बाइक्स, देखिए तस्वीरें

10 of 12
2016 कावासाकी निंजा जेडएक्स-14आर: कावासाकी निंजा जेडएक्स-14R 2016 स्टैंडर्ड वर्जन कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें डॉटेड बैकग्राउंड वाले एससीडी इंस्ट्रोमेंट क्लस्टर और व्हाइट/ ब्लैक इंटरचेंजेबल डिस्‍प्ले दिया गया है। यह 1,411 सीसी लिक्विड कूल्ड इनलाइन चार सिलेंडर इंजन के साथ है। यह 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 2.6 सेकेंड में पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 299 किलोमीटर प्रति घंटे है।

दुनिया के सामने आईं 11 अनोखी बाइक्स, देखिए तस्वीरें

11 of 12
फील फ्री गो: फील फ्री गो की बात करें तो यह इंजन से चलने वाली एक क्रॉस-बाइक है जो मोटरसाइकिल के साथ साइकिल की भी आराम देती है। इसमें साइकिल जैसी सीट, एक ट्विस्ट शिफ्टर, मीटर में रियर व्यू डिस्‍प्ले और एक प्रोजेक्टर बीम लाइट दी गई है। यह 50 सीसी पेट्रोल चालित वाहन है।
विज्ञापन

दुनिया के सामने आईं 11 अनोखी बाइक्स, देखिए तस्वीरें

12 of 12
सुजुकी हसलर स्कॉट: सुजुकी हसलर स्कॉट एक 50 cc स्कूटर है जो दुकान के सामान को लाने ले जाने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें पारंपरिक सीट के नीचे तो सामान के ल‌िए स्पेस दिया ही गया है, साथ ही राइडर आगे भी पैरों के बीच रिमूवेबल केस दिया गया है। इसके अलावा रियर बॉडी और साइड पर सामान रखने की व्यवस्‍‌था है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें