फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैशबैक: हाल ही में लॉन्च हुईं ये छोटी-बड़ी कारें

विज्ञापन
1 of 8
अगस्त का महीने भारतीय कार बाजार के लिए काफी खास रहा। पिछले महीने सेक्सी टाटा जेस्ट से लेकर ऑडी की सबसे सस्ती कार ऑडी ए3 यहां देखने को मिली। आइए एक बार फिर नजर डालते हैं इन कारों पर।
विज्ञापन

फ्लैशबैक: हाल ही में लॉन्च हुईं ये छोटी-बड़ी कारें

2 of 8
फिएट पुंटो इवो
5 अगस्त को फिएट इंडिया ने अपनी कॉम्पैक्ट कार पुंटो इवो प्रीमियम लुक और डिजाइन के साथ बाजार में उतारा। दिल्ली शोरूम पर फिएट पुंटो इवो की शुरुआती कीमत 4.55 लाख रुपए है। फिएट पुंटो इवो हैचबैक कार पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट में उपलब्‍ध है।

सभी फोटो: कारदेखो से
विज्ञापन

फ्लैशबैक: हाल ही में लॉन्च हुईं ये छोटी-बड़ी कारें

3 of 8
ऑडी ए3
7 अगस्त को लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने अपनी ऑडी ए3 कॉम्पैक्ट सेडान कार को भारतीय बाजार में उतारा, ये कार उन भारतीयों का सपना पूरा कर सकती है जो लग्जरी कार खरीदना चाहते हैं। ये कार ऑडी की अब तक की सबसे सस्ती कार है। इसकी शुरुआती कीमत 22.95 लाख रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) रखी गई है।

सभी फोटो: कारदेखो से

फ्लैशबैक: हाल ही में लॉन्च हुईं ये छोटी-बड़ी कारें

4 of 8
बेंटले फ्लाइंग स्पर
7 अगस्त को ही ब्रिटिश की सुपर लग्जरी कार कंपनी बेंटले ने अपनी सुपर प्रीमियम सेडान नई फ्लाइंग स्पर लॉन्च कर दी है। बेंटले ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.1 करोड़ रुपए रखी है। इस लग्जरी कार के इंटीरियर में 4 या 4+1 सीट्स का ‌ऑप्‍शन मिलता है। साथ ही इसमें 6 वुड ट्रिम्स का भी विकल्प मौजूद है।
विज्ञापन

फ्लैशबैक: हाल ही में लॉन्च हुईं ये छोटी-बड़ी कारें

5 of 8
हुंडई एलीट आई20
11 अगस्त को कोरियन ऑटो कंपनी हुंडई ने अपनी लोकप्रिय कार आई20 के नए वर्जन हुंडई एलीट आई20 को बाजार में उतारा। कंपनी ने इस प्रीमियम हैचबैक कार के पेट्रोल वर्जन की शुरुआती कीमत 4.89 लाख रुपए और डीजल वैरियंट की शुरुआती कीमत 6.1 लाख रुपए तय की है।
विज्ञापन

फ्लैशबैक: हाल ही में लॉन्च हुईं ये छोटी-बड़ी कारें

6 of 8
टाटा जेस्ट
12 अगस्त को टाटा मोटर्स ने कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में अपनी जेस्ट कार को भारतीय बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने इसके पेट्रोल वैरियंट की कीमत 4.64 रुपए और डीजल वैरियंट की कीमत 5.64 रुपए (एक्स शोरूम नई दिल्ली) तय की है।
विज्ञापन

फ्लैशबैक: हाल ही में लॉन्च हुईं ये छोटी-बड़ी कारें

7 of 8
पोर्श कैयेने
21 अगस्त को लग्जरी कार कंपनी पोर्श ने कैयेने डीजल प्ले‌टिनम एडिशन को लॉन्च किया है। ये कार 3.0 लीटर वी6-टी डीजल इंजन के साथ काम करती है। इसकी कीमत 85.5 लाख रुपए है।
विज्ञापन

फ्लैशबैक: हाल ही में लॉन्च हुईं ये छोटी-बड़ी कारें

8 of 8
बीएमडब्ल्यू एक्स3
27 अगस्त को जर्मनी की कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) एक्स3 का फे‌सलिफ्ट वर्जन 44,90,000 रुपए की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। बीएमडब्ल्यू एक्स3 सिर्फ डीजल वैरियंट में उपलब्ध है और इसका प्रोडक्शन कंपनी के चेन्नई प्लांट में किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें