ऐसी भीषण गर्मी में बाइक या स्कूटर चलाना बेहद मुश्किल होता है। भविष्य के यातायात संसाधान को दिमाग में रखते हुए ईटीआई डायनामिक ने 'सोलर इलेक्ट्रिक हाइब्रिड' स्कूटर पेश किया है। बिना आवाज के चलने वाले इस प्रोटाटाइप स्कूटर पर छतनुमा एक शामियाना लगा है, जो सोलर पैनल का काम करता है।
साभार द फाइनेंशियल एक्सप्रेस
विज्ञापन
भारत में आया पेट्रोल के बिना चलने वाला स्कूटर
2 of 6
इस स्कूटर को बिजली से भी चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने इस प्रोटोटाइप सोलर इलेक्ट्रिक हाइब्रिड स्कूटर की कीमत 50 हजार रुपए तय की है।
विज्ञापन
भारत में आया पेट्रोल के बिना चलने वाला स्कूटर
3 of 6
कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 50 किलोमीटर का सफर तय कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड की बात करें तो यह 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है।
भारत में आया पेट्रोल के बिना चलने वाला स्कूटर
4 of 6
वजन में बेहद हल्का यह स्कूटर वेदरप्रूफ भी है। यह स्कूटर अभी एक कॉन्सेप्ट है, आने वाले समय में इस थीम पर अन्यय प्रोडक्ट जैसे ऑटो रिक्शा, बस, गोल्फ कार्ट आदि भी बाजार में आएंगे।
विज्ञापन
भारत में आया पेट्रोल के बिना चलने वाला स्कूटर
5 of 6
कंपनी के सीओओ रजनीश वाधवा का कहना है कि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का बाजार महंगा होने के कारण और चार्जिंग की समस्या के चलते अभी भी अनछुआ है। यह तकनीक सिर्फ कारों तक ही सीमित है। जिस तरह किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट प्लेस के लिए ग्राहकों और विक्रेताओं की जरूरत होती है। वैसे ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी बड़ी संख्या में वाहनों और उन्हें चार्ज करने के लिए जरूरी इंतजामों की जरूरत है।
कंपनी जल्द ही देश के अन्य शहरों में इसकी शुरुआत करेगी। आने वाले 12 महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीक्स व्यवसायीक रूप से लॉन्च करेगी। कंपनी का कहना है कि हम एक ऐप भी बना रहे हैं जो लोगों को चार्जिंग स्टेशन की जानकारी भी देगी।