20 और 21 फरवरी को गोवा में होने वाले इंडिया बाइक वीक में कई नई कस्टमाइज बाइक देखने को मिल सकती हैं। इस बाइक मेले में भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, कार और बाइक कस्टमाइज कंपनी ऑटोलीग डिजाइन की बाइक लॉन्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
युवराज सिंह लॉन्च करेंगे अपनी यह कस्टमाइज बाइक
2 of 8
ऑटोलीग यहां केटीएम बाइक का कस्टमाइज वर्जन एक्स12 ऑटोलीग केटीएम एक्स26, केटीएम ड्यूक, रॉयल एनफील्ड कैफे रेसर और हीरो इंपल्स पेश करेगी।
विज्ञापन
युवराज सिंह लॉन्च करेंगे अपनी यह कस्टमाइज बाइक
3 of 8
इसके अलावा डीएसके-मोटोवील्स अपनी खास बाइक्स को भारतीय बाजार के सामने प्रदर्शित करेगी। कंपनी ने गोवा में होने वाले इस बाइक वीक में अपनी बेनेल्ली मोटरसाइकिलों लॉन्च करने का मन बनाया है। डीएसके-बेनेल्ली इस बार बाइक वीक में जो 5 बाइक्स लॉन्च कर सकती हैं।
युवराज सिंह लॉन्च करेंगे अपनी यह कस्टमाइज बाइक
4 of 8
इटली की जानी-मानी सुपरबाइक कंपनी बेनेल्ली भारतीय बाजार में बीएन 302 (Benelli TNT 302 (BN 302)) कंपनी की एंट्री लेवल बाइक उतारने वाली है। ये 300सीसी, लिक्विड कूल्ड, पैरलेल-ट्विन इंजन के साथ 37बीएचपी पावर और 27एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।
विज्ञापन
युवराज सिंह लॉन्च करेंगे अपनी यह कस्टमाइज बाइक
5 of 8
इसके साथ बीएन 302 के साथ बीएन 600आई (Benelli TNT 600i (BN 600i)) बाइक भी लॉन्च की जाएगी। ये 600 सीसी, लिक्विड कूल्ड, इनलाइन-फोर इंजन के साथ 82बीएचपी पावर और 52एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।
विज्ञापन
युवराज सिंह लॉन्च करेंगे अपनी यह कस्टमाइज बाइक
6 of 8
बेनेल्ली की पावरफुल बाइक बीएन 600जीटी (Benelli TNT 600GT (BN 600GT) भी कतार में है। यह कंपनी की टूरयर बाइक है। इसके स्पेसिफिकेशन बीएन 600आई जैसे ही है लेकिन इसका बॉडी स्टाइल काफी अगल है।
विज्ञापन
युवराज सिंह लॉन्च करेंगे अपनी यह कस्टमाइज बाइक
7 of 8
हाई परफॉर्मेंस बाइक के तौर पर कंपनी बीएन 899 (Benelli TNT 899) नेक्ड स्पोर्ट बाइक को उतारेगी। ये 899सीसी, लिक्विड कूल्ड, बैलेंसर शाफ्ट सहित इनलाइन-थ्री इंजन के साथ 121बीएचपी पावर और 88एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।
टीएनटी 1130आर (Benelli TNT 1130R) कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। ये 1031सीसी, लिक्विड कूल्ड, बैलेंसर शाफ्ट सहित इनलाइन-थ्री इंजन के साथ 158बीएचपी पावर और 120एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।