साल 2015 दुपहिया वाहनों की दुनिया में कई आश्चर्यजनक की चीजों के साथ आया और भविष्य की तकनीक का गवाह बना। EICMA और टोक्यो मोटर शो जैसे इवेंट के दौरान कई ऐसी कॉन्सेप्ट बाइक पेश की गईं जो मोटरसाइकिल इंडस्ट्री के भविष्य के परिदृश्य को बदल सकती हैं। यहां, हम ऐसी ही 8 कॉन्सेप्ट बाइक के बारे में चर्चा कर रहे हैं जो निकट भविष्य में लॉन्च हो सकती हैं।
विज्ञापन
साल 2015 की 8 कॉन्सेप्ट बाइक, बदल देंगी बाइक की दुनिया
2 of 9
होंडा कॉन्सेप्ट सीबी: होंडा सीबी1100 में कंपनी फ्यूल टैंक पर 70 दशक के गोल्ड पेंट, रेक्टैंग्युलर, क्रोम हेडलैंप, इंस्ट्रोमेंट हाउसिंग और सिल्वर सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसको रेट्रो लुक देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
साल 2015 की 8 कॉन्सेप्ट बाइक, बदल देंगी बाइक की दुनिया
3 of 9
होंडा लाइट वेट सुपर स्पोर्ट्स कॉन्सेप्ट: भविष्य की ट्रैक बाइक की झलक दिखता हुए कंपनी ने होंडा लाइट वेट सुपर स्पोर्ट्स का प्रदर्शन किया। कंपनी ने इस बाइक को एजी और एयरोडायनैमिक स्टाइल के साथ पेश किया है। यह कॉन्सेप्ट बाइक यामाहा आर3 और कावासाकी निंजा 300 की तरह ट्विन सिलेंडर पर है।
साल 2015 की 8 कॉन्सेप्ट बाइक, बदल देंगी बाइक की दुनिया
4 of 9
हसलर स्कॉट: सुजुकी हसलर स्कॉट एक 50 cc स्कूटर है जो दुकान के सामान को लाने ले जाने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें पारंपरिक सीट के नीचे तो सामान के लिए स्पेस दिया ही गया है, साथ ही राइडर आगे भी पैरों के बीच रिमूवेबल केस दिया गया है। इसके अलावा रियर बॉडी और साइड पर सामान रखने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
साल 2015 की 8 कॉन्सेप्ट बाइक, बदल देंगी बाइक की दुनिया
5 of 9
यामाहा एमडब्ल्यूटी -9: यामाहा एमडब्ल्यूटी 9 को मुड़वदार सड़कों पर चलाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि इसमें फ्रंट पर दो पहियों का इस्तेमाल किया गया है। यह बाइक लिक्विड कूल्ड, इनलाइन 3 सिलेंडर 850 सीसी फ्यूल इंजेक्टड DOHC इंजन के साथ है। यह बाइक स्पोर्ट्स सेगमेंट में पूरी तरह नई कॉन्सेप्ट बाइक है।
विज्ञापन
साल 2015 की 8 कॉन्सेप्ट बाइक, बदल देंगी बाइक की दुनिया
6 of 9
सुजुकी जीएसएक्स-आर 1000: सुजुकी ने 2015 EICMA के दौरान GSX-R1000 कॉन्सेप्ट बाइक को प्रदर्शित किया है। यह बाइक अभी तक कॉन्सेप्ट है लेकिन अटकलें यह भी हैं कि कंपनी साल 2016 के मध्य कंपनी इसको लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक यह जापानी दोपहिया कंपनी द्वारा निर्मित सबसे हल्की और सबसे शक्तिशाली सुपरबाइक होगी।
विज्ञापन
साल 2015 की 8 कॉन्सेप्ट बाइक, बदल देंगी बाइक की दुनिया
7 of 9
फॉक्सवैगन इलेक्ट्रिक स्कूटर: जर्मनी कार कंपनी फॉक्सवैगन ने 'लॉस्ट मील सर्फर' के नाम से एक इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया। यह तिपहिया वहन की तरह है जिसको आप अपनी कार के बूट में रखा सकते हैं। इसका वजन महज 11 किलो है। एक बार फुल चार्ज के बाद यह 20 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। अगले साल ब्रिटेन में इस स्कूटर की बिक्री शुरू हो सकती है।
साल 2015 की 8 कॉन्सेप्ट बाइक, बदल देंगी बाइक की दुनिया
8 of 9
बीएमडब्ल्यू जी 310 कॉन्सेप्ट: यह एक स्टंट बाइक है जिसको चार बार विश्व स्टंट बाइक चैंपियन रहे चुके 'क्रिस फीफर' के सुझाव के साथ तैयार किया गया है। इस बाइक के ज्यादातार फीचर्स स्टंट के ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं जैसे स्लिम फ्रंट इंड, ब्रॉड शोल्डर सेक्शन, राइज्ड टेल, लॉकेबल थॉर्टेल, चौथे रियर व्हील, बड़े रियर डिस्क वैगरह।
साल 2015 की 8 कॉन्सेप्ट बाइक, बदल देंगी बाइक की दुनिया
9 of 9
यामाहा मोटोबॉट वर्जन 1: यामाहा ने 2015 टोक्यो मोटर शो के दौरान अपनी मोटोबॉट कॉन्सेप्ट बाइक को प्रदर्शित किया है। यह ह्यूमेनॉड रोबोट की मोटरसाइकिल सवारी का एक नया कॉन्सेप्ट है। YZF-R1M सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल बाइक का इस्तेमाल इस कॉन्सेप्ट बाइक के संदर्भ में लिया गया है। Motobot को "मानव की क्षमताओं से परे" कॉन्सेप्ट के तहत विकसित किया गया है।