हम यहां बात कर रहे हैं उन कारों की जिनमें देश के राजनीतिज्ञ, हमारे द्वारा चुने हुए नेता और उच्च आधिकारी सफर करते हैं। आइए, एक नजर डालते हैं हिंदुस्तान एंबेस्डर से लेकर लग्जरी सिक्योरिटी कार बीएमडब्ल्यूड-7 सीरीज पर।
फोटो और टेक्स्ट- कारदेखो से
विज्ञापन
ये हैं भारत के राष्ट्रपति और आला आधिकारियों की कारें
2 of 9
भारत के राष्ट्रपति भारत के राष्ट्रपति ब्लैक मर्सिडीज बेंज एस600 (डब्ल्यू221) पुलमैन गार्ड कार से चलते हैं। इस कार की कीमत 6 करोड़ रुपए है। इसकी खासियत ये है कि ये कार मिसाइल रोधक है। इसके अलावा राष्ट्रपति के काफिले के साथ उनके बॉडी गार्ड व अन्य लोग टाटा सफारी जैमर, ब्लैक मर्सिडीज बेंज डब्ल्यू140, बीएमडब्ल्यू एक्स5, कुछ दिल्ली पुलिस की कारें, एक एंबुलेंस और अन्य कुछ कारों के साथ चलते हैं।
विज्ञापन
ये हैं भारत के राष्ट्रपति और आला आधिकारियों की कारें
3 of 9
भारत के प्रधानमंत्री भारत के प्रधानमंत्री बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की कार बीएमडब्ल्यू 720एलआई हाई सिक्योरिटी एडिशन में सवार होकर चलते हैं। इस कार पर एके 47 और एम1 कारबाइन की गोलियों का भी असर नहीं होता है। इतना ही नहीं ये कार बम धमाके और रॉकेट लॉन्चर को भी झेल सकती है।
ये हैं भारत के राष्ट्रपति और आला आधिकारियों की कारें
4 of 9
भारत के मुख्य न्यायाधीश चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया मर्सिडीज बेंज एस600 (डब्ल्यू221) पुलमैन गार्ड से चलते हैं। ये कार राष्ट्रपति की सेवा के लिए भी है।
विज्ञापन
ये हैं भारत के राष्ट्रपति और आला आधिकारियों की कारें
5 of 9
राज्य के राजपाल राज्य के गवर्नर ऑडी ए6 3.0 क्वाट्रो से चलते हैं। ऑल व्हील ड्राइव वाली इस कार में सुरक्षा और सुविधा के पूरे इंतजाम होते हैं। एक राजपाल के काफिले में फायर ब्रिगेड, एक एंबुलेंस, पेट्रोल जिप्सी और कुछ अन्य कारें साथ चलती हैं।
विज्ञापन
ये हैं भारत के राष्ट्रपति और आला आधिकारियों की कारें
6 of 9
राज्य के मुख्यमंत्री ये चयन पर निर्भर करता है। मुख्यमंत्री अपने लिए टोयोटा फॉरच्युनर, महिंद्रा स्कॉर्पियो, हिंदुस्तान एंबेस्डर, टाटा सफारी में से कोई भी कार चुन सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सहयोग और सुरक्षा के लिए एक दर्जन कारें साथ चलती हैं।
विज्ञापन
ये हैं भारत के राष्ट्रपति और आला आधिकारियों की कारें
7 of 9
वरिष्ठ नौकरशाहों, पुलिस और आयकर अधिकारी ये वरिष्ठ नौकरशाहों के काम के तरीके पर निर्भर होता है। वे टाटा सफारी, महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा एक्सयूवी 500 और टोयोटा इनोवा में सफर करते हैं। इसी तरह आईपीएस ऑफिसर महिंद्रा बोलेरो या फिर उस कार में सफर करते हैं जो सरकार उन्हें देती है। ज्यादातर आयकर अधिकारी महिंद्रा या टाटा की एसयूवी कार का इस्तेमाल करते हैं।
ये हैं भारत के राष्ट्रपति और आला आधिकारियों की कारें
8 of 9
उच्च न्यायालय और सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ज्यादातर हाई कार्ट के जज को टोयोटा कोरोला में सफर करते देखा जाता है। इसके अलावा सत्र और निचली अदलतों के जज मारुति सुजुकी एसएक्स4 या टाटा इंडिगो में चलते हैं।
ये हैं भारत के राष्ट्रपति और आला आधिकारियों की कारें
9 of 9
एमएलए और एमपी (सत्तारूढ़/विपक्ष) सांसद और विधायकों में आमतौर पर एसयूवी कारों में चलने का चलन देखा जाता है। इसमें सबसे ज्यादा महिंद्रा स्कॉर्पियो या टोयोटो फॉरच्युनर से चलते हैं। हालांकि कुछ टाटा सफारी और महिंद्रा बोलेरो से भी चलना पसंद करते हैं।