राजस्थान के दौसा में भाजपा सांसद हेमा मालिनी की लग्जरी कार मर्सिडीज और एक अल्टो कार की टक्कर में हेमा मलिनी समेत अल्टो में सवार पांच यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची भी शामिल थी, जिसकी बाद में मौत हो गई। सड़क हादसे में एक बात यह भी सामने आई है कि हेमा मलिनी ने अपनी सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी, जिसके चलते उनका माथा डैशबोर्ड से जा टकराया।
विज्ञापन
आप तो नहीं करते हेमा जैसी गलती, जरूर अपनाएं ये सेफ्टी फीचर
2 of 5
सीट बेल्ट कार का सबसे अहम और सस्ता सेफ्टी फीचर है जो दुर्घटना की स्थिति में चोट लगने या मृत्यु होने की संभावना को कम करता है। ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति और ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति दोनों के लिए कार में चलते समय सीट बेल्ट पहनना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
आप तो नहीं करते हेमा जैसी गलती, जरूर अपनाएं ये सेफ्टी फीचर
3 of 5
सीट बेल्ट लगाने से कार पर नियंत्रण आसान रहता है। सीट बेल्ट आपको स्टायरिंग के पीछे और टकराव की स्थिति में वाहन को आपके नियंत्रण में रखती है।
आप तो नहीं करते हेमा जैसी गलती, जरूर अपनाएं ये सेफ्टी फीचर
4 of 5
दुर्घटना होने पर सीट से चिपके रहने से सुरक्षित बचने की संभावना ज्यादा रहती है। सीट बेल्ट टकराव की स्थिति में आपको वाहन के अंदर बनाए रखती है। टकराव के समय जो व्यक्ति कार से बाहर गिर जाए, उसे गंभीर चोट लगने की संभावना अधिक होती है।
आप तो नहीं करते हेमा जैसी गलती, जरूर अपनाएं ये सेफ्टी फीचर
5 of 5
कार चलाते वक्त झटका लगने या मोड़ों पर भी चालक व्यवस्थित बैठा रहता है। एक खास बात और अगर आप कार सीट बेल्ट लगाना जरा भी भूले तो चौक-चौराह पर आपका चालान कटना तो लाजामी है।