देसी कार कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित हैचबैक कार टाटा बोल्ट 4.44 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) की कीमत पर लॉन्च कर दी है। टाटा बोल्ट पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट के साथ चार ट्रिम्स में उपलब्ध होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
टाटा का साल 2015 का पहला लॉन्च, आ गई टाटा बोल्ट
2 of 5
बोल्ट को टाटा ने इंडियन ऑटो एक्सपो-2014 में प्रदर्षित किया था। बोल्ट कंपनी की नई डिजाइन 'डिजाइनेक्ट' पर आधारित है जिसका कड़ा मुकाबला बाजार में पहले से ही अपनी जगह बना चुकी मारूति सुजुकी स्विफ्ट और हुडंई ग्रांड आई10 से होगा।
विज्ञापन
टाटा का साल 2015 का पहला लॉन्च, आ गई टाटा बोल्ट
3 of 5
फीचर्स की ओर देखे तो, बोल्ट में हारमन का 5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो ब्लूटूथ क्नेक्टिविटी, वॉयस रेकेग्निशन और स्मार्ट फोन को कनेक्ट करने की सुविधा देता है।
टाटा का साल 2015 का पहला लॉन्च, आ गई टाटा बोल्ट
4 of 5
टाटा बोल्ट पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल में उपलब्ध होगी। इसके पेट्रोल मॉडल में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन टर्बोचार्जड MPFi इंजन लगा है जो 88.8 बीएचपी पावर और 140 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका 1.3 लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन 75 बीएचपी पावर के साथ 190 एनएम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।
टाटा जेस्ट की तरह बोल्ट भी मल्टी ड्राइव मोड (सिटी, इको और स्पोर्ट) के साथ बाजार में उतारी जाएगी। इस हैचबैक की ऑनलाइन बुकिंग पहले ही 11,000 रुपए से शुरू हो चुकी है।