डीएसके-बेनेल्ली ने भारत में अपनी सबसे छोटी और सिंगल सिलेंडर मोटरसाइकिल, बेनेल्ली टीएनटी 25 लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 1.68 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई। यह बाइक दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी प्रीमियम ट्रिम की कीमत 1.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। दोनों वेरिएंट के बीच अंतर टायर का है। स्टैंडर्ड वेरिएंट में एमआरएफ टायर और प्रीमियम ट्रिम ग्रिप्पीयर मेटजेलर रबर का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
इटैलियन कंपनी ने भारत में उतारी अपनी एंट्री लेवल परफॉर्मेंस बाइक
2 of 5
कंपनी बेनेल्ली की अन्य मोटरसाइकिलों के तरह टीएनटी 25 डीएसके मोटोव्हील्स, महाराष्ट्र में स्थानीय रूप से असेंबल होगी। इस बाइक को एंट्री लेवल परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल के तौर पर उतार गया है।
विज्ञापन
इटैलियन कंपनी ने भारत में उतारी अपनी एंट्री लेवल परफॉर्मेंस बाइक
3 of 5
बेनेल्ली टीएनटी 25 कंपनी की एक मात्र मोटरसाइकिल होगी जो सिंगल सिलेंडर के साथ काम करेगी। यह 250सीसी, सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ 25 बीएचपी ताकत देने में सक्षम है।
इटैलियन कंपनी ने भारत में उतारी अपनी एंट्री लेवल परफॉर्मेंस बाइक
4 of 5
यह 6 गियरबॉक्स (1-डाउन और 5-अप सेटअप) के साथ है। बाइक 17 इंच अलॉय व्हील्स और फ्रंट व रियर दोनों पहियों पर हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है।
इटैलियन कंपनी ने भारत में उतारी अपनी एंट्री लेवल परफॉर्मेंस बाइक
5 of 5
हाल में EICMA ऑटो शो के दौरान बेनेल्ली ने लियोनसीनो (Leoncino), टोर्नेडो 302 (Tornado 302) और टीआरके 502 (TRK 502) तीन दमदार बाइक के शोकेस किया है। कंपनी इन बाइक को भारत में भी उतार सकती है।