हाल ही में ऑटो कंपनी बजाज ने तुर्की के शहर इस्तांबुल में आयोजित एक ऑटो शो के दौरान अपनी नई बाइक बजाज बॉक्सर कैफे रेफर 150(Bajaj Boxer café racer) को प्रदर्शित किया है। आकर्षक लुक वाली यह बाइक पारंपारिक कैफे रेसर बाइक से काफी अलग है।
फोटो साभार indianautosblog
विज्ञापन
यह है बजाज की नई बॉक्सर, देखें तस्वीरें
2 of 5
आपको हीरो मोटोकॉर्प की स्पलेंडर प्रो क्लासिक याद होगी, बॉक्सर कैफे रेसर की सीट काफी हद तक स्पलेंडर प्रो क्लासिक से मिलती है। कंपनी भारत में बॉक्सर नाम से पहले भी अपनी बाइक बेच चुकी है जो अब बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
यह है बजाज की नई बॉक्सर, देखें तस्वीरें
3 of 5
बजाज बॉक्सर कैफे रेसर में में 144.8 सीसी सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह डीटीएसआई तकनीक के साथ काम करता है। यह बाइक 12बीएचपी पावर और 12एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
यह है बजाज की नई बॉक्सर, देखें तस्वीरें
4 of 5
इस बाइक में स्टाइलिश एग्जास्ट, 17 इंच अलॉय व्हील, विंड शील्ड का भी इस्तेमाल किया गया है। बॉक्सर कैफे रेसर सिर्फ इलेक्ट्रिक स्टार्ट फीचर के साथ उपलब्ध होगी।
अभी बजाज बॉक्सर कैफे रेफर की कीमत और लॉन्च के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी भारतीय बाजार में पल्सर सीरीज के तहत सुपरस्पोर्ट पल्सर 200एसएस और 400एसएस, एडवेंचर स्पोर्ट बाइक- पल्सर 200एएस, 200एनएस लॉन्च करने वाली है।