भारतीय बाजार में कई हाई इंड और क्रूजर बाइक जैसे हार्ले डेविडसन, इंडियन चीफ, ट्रायम्फ मोटारसाइकिल वैगरह मौजूद हैं, लेकिन ये बाइक आम आदमी की पंहुच से बाहर हैं। और इनमें से ज्यादातर की कीमत दो लाख के आसपास है। इसी दौड़ में अब अमेरिकी कंपनी यूएम मोटरसाइकिल भी शामिल हो गई है।
विज्ञापन
बजाज और रॉयल एनफिल्ड को टक्कर देने आ गई यूएम मोटरसाइकिल
2 of 5
कंपनी के डायरेक्टर राजीव मिश्रा ने बताया कि स्पोर्ट एस की कीमत, 1.49 लाख, कमांडो की 1.59 लाख और क्लासिक की 1.69 लाख रुपये है। कंपनी ने अपनी मोटरसाइकिलें लोहिया आटो के सहयोग से लॉन्च की हैं।
विज्ञापन
बजाज और रॉयल एनफिल्ड को टक्कर देने आ गई यूएम मोटरसाइकिल
3 of 5
उन्होंने बताया कि हम भारत को बड़े बाइक बाजार के तौर पर देखते हैं। हमें विश्वास है कि इस सेगमेंट में कड़े मुकाबले के बावजूद हम जगह बना लेंगे। हमारी सबसे बड़ी खासियत नई तकनीक और वाजिब कीमत है।
बजाज और रॉयल एनफिल्ड को टक्कर देने आ गई यूएम मोटरसाइकिल
4 of 5
यूएम इंटरनेशनल के ग्लोबल डायरेक्टर बिजनेस डेवलपमेंट, जुआन विलेजस का कहना है कि क्रूजर बाइक के लिए भारत में भारी उत्साह है। लेकिन कीमत सबसे बड़ी बाधा है। डेढ़ से दो लाख रुपए में अच्छी क्रूजर बाइक भारत में खोजना जरा मुश्किल है।
बजाज और रॉयल एनफिल्ड को टक्कर देने आ गई यूएम मोटरसाइकिल
5 of 5
कंपनी ने लोहिया आटो में इस सेगमेंट के लिए 250 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उत्तराखंड के काशीपुर में लोहिया आटो के प्लांट में इन बाइक का निर्माण चल रहा है।