ऑटो एक्सपो 2016 के दौरान सुजुकी ने अपना मेगा स्कूटर बर्गमैन (Burgman) को शोकेस किया तो सब चकित रह गए। Burgman सिर्फ एक स्कूटर है बल्कि उससे कुछ ज्यादा ही है। हाई परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी का एक सही मिश्रण है।
विज्ञापन
नहीं देखा होगा इतना दमदार स्कूटर, ताकत 650 सीसी
2 of 5
यह स्कूटर 650 सीसी के दमदार इंजन पावर के साथ दौड़ता है। भारत में इसके लॉन्च के बारे में अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। जापानी ऑटोकंपनी इसके लिए एक सीबीयू योजना पर काम कर रही है, हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
नहीं देखा होगा इतना दमदार स्कूटर, ताकत 650 सीसी
3 of 5
इसे लग्जरी लुक और यूनिक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। यह दमदार स्कूटर 638 सीसी, 4 स्ट्रोक, 2 सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड DOHC इंजन, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ है।
नहीं देखा होगा इतना दमदार स्कूटर, ताकत 650 सीसी
4 of 5
कंपनी ने इसे गर्मी और सर्दी के दौरान सफर को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। स्कूटर थर्मल हीटेड तकनीक के साथ है जो सर्दियों में सीट को गर्म और गर्मियों में ठंडा रखने का काम करती है।
यह स्कूटर काफी स्पेशियस, स्मूथ सस्पेंन, एडजेस्टेबल आलीशान सीट, पर्याप्त स्टोरेज और एरोडॉयनैमिक डिजाइन के साथ है। साथ ही इसमें विंडस्क्रीन भी दी गई है। लंबे सफर के लिए यह पूरी तरह आरामदायक स्कूटर है।