जापानी कंपनी होंडा ने सितंबर, 2015 का अपने सेल्स फिगर (बिक्री आंकड़े) जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी की पिछले महिने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब होंडा अमेज को गया है। सितंबर में होंडा अमेज की 6,577 यूनिट बेची गई है जिसने होंडा सिटी, जैज और मोबिलियो को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन
होंडा सिटी, जैज और मोबिलियो को पछाड़, यह कार निकली सबसे आगे
2 of 4
होंडा ने सितंबर में होंडा सिटी : 5,702 यूनिट, जैज : 4,762, ब्रियो : 759, मोबिलियो : 643 और सीआर-वी : 66 यूनिट कारें बेची हैं। वहीं बात करें अगस्त, 2015 की तो यह खिताब होंडा जैज को दिया गया था। आपको बता दें कि देश में मारुति सुजुकी, हुडंई और टाटा के बाद होंडा चौथी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है।
विज्ञापन
होंडा सिटी, जैज और मोबिलियो को पछाड़, यह कार निकली सबसे आगे
3 of 4
कंपनी के कुल बिक्री आंकड़ों पर एक नजर डालें तो सितंबर, 2015 में होंडा ने कुल 19,291 कारें बेची हैं जिसमें एक्सपोर्ट सेल्स भी शामिल है। वहीं तुलना करें पिछले साल से तो कंपनी ने पिछले साल सितम्बर, 2014 में कुल 15,395 यूनिट कारें बेची थी। इस आंकड़ों के अनुसार कंपनी की कुल बिक्री में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
होंडा सिटी, जैज और मोबिलियो को पछाड़, यह कार निकली सबसे आगे
4 of 4
भारतीय बाजार में होंडा की उपस्थिति की बात करें तो देश में होंडा ने सितंबर, 2015 में कुल 18,509 यूनिट कारें बेची है, जो पिछले साल सितंबर, 2014 की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक हैं। दूसरी ओर, पिछले साल सितंबर, 2014 में बेचे गए 380 यूनिट के मुकाबले सितंबर, 2015 में 782 यूनिट कारें बेची गई हैं, जो 106 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज कराती है।