फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा केयूवी 100 की ये 7 खूबियां कार को बना सकती हैं सुपर हिट

विज्ञापन
1 of 8
दिखने में एसयूवी जैसी और कीमत के मामले में हैचबैक यानी छोटी कार जैसी। यहां बात हो रही है ‘माइक्रो एसयूवी’ सेगमेंट की पहली कार महिंद्रा केयूवी-100 की। वैसे तो यह फिलहाल अपने सेगमेंट में अकेली कार है लेकिन कीमत और फीचर्स को देखते हुए इसका मुकाबला हुडंई आई-10, मारूति स्विफ्ट और फोर्ड फीगो से माना जा रहा है। केयूवी-100 की वो सात बातें, जो इसे कई मायनो में दूसरी कारों से खास बनाती हैं।
विज्ञापन

महिंद्रा केयूवी 100 की ये 7 खूबियां कार को बना सकती हैं सुपर हिट

2 of 8
स्पोर्टी और इंप्रेसिव इंस्ट्रूमेंट कलस्टर: केयूवी-100 का इंस्ट्रूमेंट कलस्टर काफी मॉर्डन, लुभावना और स्पोर्टी है। यह पहली ही नजर में ध्यान खींचता है। एनालॉग यूनिट के साथ इसमें डिजिटल इंफॉर्मेशन डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। स्टीयरिंग व्हील भी खासा प्रभावित करता है, जो माउंट कंट्रोल बटनों के साथ आता है।
विज्ञापन

महिंद्रा केयूवी 100 की ये 7 खूबियां कार को बना सकती हैं सुपर हिट

3 of 8
डैशबोर्ड पर गियर लिवर: डैशबोर्ड पर जॉय स्टिक सा गियर लिवर, गियर शिफ्टिंग को आसान और तेज बनाता है। गियर बदलने के लिए बार-बार हाथ को नीचे ले जाने की जरूरत नहीं है। डैशबोर्ड फ्लोटिंग स्टाइल का है। म्यूजिक और एसी के कंट्रोल स्विच का ले-आउट भी वर्टिकल यानी ऊपर से नीचे की ओर वाला है।

महिंद्रा केयूवी 100 की ये 7 खूबियां कार को बना सकती हैं सुपर हिट

4 of 8
सेफ्टी फीचर्स: सुरक्षा पर खासा ध्यान देते हुए केयूवी-100 में एबीएस-ईबीडी के अलावा एयरबैग दिए गए हैं। इसमें एबीएस स्टैंडर्ड और एयरबैग को ऑप्शनल फीचर्स के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

महिंद्रा केयूवी 100 की ये 7 खूबियां कार को बना सकती हैं सुपर हिट

5 of 8
पावरप्लांट: केयूवी-100 को दो नए इंजनों के साथ उतारा है। इसका 1.2 लीटर एम-फाल्कन पेट्रोल इंजन 82 पीएस की पावर के साथ 114 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं 1.2 लीटर का टर्बो डीज़ल इंजन 77 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क देगा।

विज्ञापन

महिंद्रा केयूवी 100 की ये 7 खूबियां कार को बना सकती हैं सुपर हिट

6 of 8
पडल लैंप्स: केयूवी-100 के चारों दरवाजों पर नीचे की तरफ पडल लैंप्स दिए गए हैं। यह स्टाइलिश होने के साथ-साथ बड़ा ही उपयोगी फीचर है। अंधेरे में कार से उतरने के दौरान पडल लैंप्स काफी मददगार साबित होते हैं। इस सेगमेंट में यह सुविधा किसी दूसरी कार में मौजूद नहीं है।

विज्ञापन

महिंद्रा केयूवी 100 की ये 7 खूबियां कार को बना सकती हैं सुपर हिट

7 of 8
फ्लैक्सी 6-सीटें: महिंद्रा ने ड्राइवर व को-पैसेन्जर के बीच की खाली जगह में एक फ्लैक्सी सीट फिक्स की है। कार में आगे की तरफ ड्राइवर के अलावा दो पैसेंजर बैठ सकते हैं। वहीं इसे फोल्ड भी किया जा सकता है। फोल्ड होने पर यह आर्मरेस्ट का काम करेगी। इसे सुरक्षित बनाने के लिए एक लैप बेल्ट भी दी गई है।
विज्ञापन

महिंद्रा केयूवी 100 की ये 7 खूबियां कार को बना सकती हैं सुपर हिट

8 of 8
2 साल की अनलिमिटेड वारंटी: महिंद्रा ने केयूवी-100 पर 2 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दी। जो सीमित किलोमीटर वारंटी की चिंता से छुटकारा दिलाएगी। आमतौर पर कंपनियां इस वॉरंटी को 30,000 से 50,000 किलोमीटर तक ही सीमित रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें