सुपरबाइक्स, यह नाम लेते है हमारे जेहन में जो तस्वीरे बनती है वो एक ऐसी बाइक की होती है जो स्पीड के मामले में सबसे पीछे छोड़ दे, डिजाइन हमारी कल्पना से भी बढ़कर हो। हम यहां कुछ ऐसी ही लेटेस्ट सुपरबाइक्स 2015 की बात कर रहे हैं। यह बाइक 200PS की ताकत रखती हैं। एक नजर डालिए ऐसी 5 दमदार सुपरबाइक्स पर।
विज्ञापन
5 सबसे दमदार बाइक, कीमत 47 लाख रुपए तक
2 of 6
2015 Yamaha YZF-R1: 1998 की शुरुआत से अब तक यामाहा वाईजेडएफ-आर1 मॉडल में कई अपडेट देखे जा चुके हैं। साल 2015 में कंपनी ने इसका अपडेटेड वर्जन भारत में उतारा है। यामाहा वाईजेडएफ-आर1 लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रॉक डीओएचसी, 4 वॉल्व, इन लाइन-4 सिलेंडर 998 सीसी इंजन के साथ काम करती है। सुपरबाइक यामाहा वाईजेडएफ-आर1 की शुरुआती कीमत 22,34,300 रुपए और वाईजेडएफ-आर1एम की शुरुआती कीमत 29,43,100 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है।
विज्ञापन
5 सबसे दमदार बाइक, कीमत 47 लाख रुपए तक
3 of 6
2015 BMW S1000RR: साल 2009 में जर्मनी बाइक कंपनी बीएमडब्ल्यू मोटर्रेड ने अपनी बाइक बीएमडब्ल्यू एस1000आरआर उतारी थी। साल 2015 में कंपनी ने इसका नेक्स्ट जेनरेशन 2015 BMW S1000RR बाइक पेश किया है। कंपनी ने नई BMW S1000RR को पहले से अधिक दमदार बाइक के तौर पर पेश किया है। ये अधिकतम 199bhp पावर देगी जो पहले से 6bhp अधिक है। साथ ही इसका वजन 4 किग्रा कम किया गया है। अब बीएमडब्ल्यू एस1000आरआर का वजन 204 किग्रा है। इसकी कीमत 27.5 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है।
5 सबसे दमदार बाइक, कीमत 47 लाख रुपए तक
4 of 6
2015 Aprilia RSV4 RR: यह सबसे खूबसूरत डिजाइन वाली सुपरबाइक्स में से एक है। कंपनी ने इसका नया मॉडल आरएसवी4 आरएफ पेश किया है। यह बाइक 999.6 सीसी, लिक्विड कूल्ड, 65 डिग्री वी -4 इंजन के साथ 13,000rpm पर 201bhp पावर और 10,500rpm पर 115Nm टॉर्क जेनरेट करती है।
विज्ञापन
5 सबसे दमदार बाइक, कीमत 47 लाख रुपए तक
5 of 6
Ducati 1299 Panigale: डुकाटी पैनीगैल खूबसूरत और परफॉर्मेंस बाइक का सही मिश्रण है। इसका नवीनतम मॉडल 1299 है। यह दो पहियों फेरारी की तरह है जो रोसो कोर्स (रेड) रंग में है। Ducati 1299 Panigale तीन ट्रिम्स 1299 Panigale, 1299 Panigale S और Panigale R में उपलब्ध है। भारत में इसकी कीमत 32 लाख रुपए से 47 लाख रुपए है।
Kawasaki Ninja H2: जापानी ऑटो कंपनी कावासाकी के स्ट्रीट-लीगल वर्जन सुपर बाइक निंजा एच2 के लॉन्च किया है। कंपनी ने इस बाइक को 29 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इस बाइक का लुक काफी हद तक निंजा एच2आर से मिलता-जुलता ही है। निंजा एच2 सुपरचार्जड 998सीसी, लिक्वड कूल्ड, इनलाइन-4 इंजन के साथ दौड़ती है। ये 197एचपी पावर देने में सक्षम है।