साल 2015 के दौरान भारत में अलग-अलग कैटगरी में कई बाइक्स लॉन्च की गई हैं। इनमें कुछ ऐसी बाइक्स भी हैं जिनकी कीमत एक आम आदमी के लिए सिर्फ एक सपना है। चलिए एक नजर डालते हैं 2015 में देश में लॉन्च सबसे महंगी बाइक कौन सी हैं?
विज्ञापन
साल 2015, भारत में लॉन्च हुई ये 5 सबसे महंगी बाइक
2 of 6
इंडियन रोडमास्टर: मशहूर अमेरिकी बाइक कंपनी इंडियन मोटरसाइकिल भारत में अपनी अल्ट्रा लग्जरी 2015 इंडियन रोडमास्टर (कीमत 34.95 लाख रुपए, एक्स शोरूम दिल्ली) बाइक उतारी है। रोडमास्टर में वेदरप्रूफ स्टोरेज स्पेस की सुविधा है, इस स्टोरेज स्पेस को रिमोट के जरिए लॉक/अनलॉक किया जा सकता है। यह बाइक 1811 सीसी, एयर कूल्ड वी-ट्विन इंजन के साथ 161.6 एनएम टॉर्क जेनरेट करती है। यह 6 गियरबॉक्स के साथ काम करती है।
विज्ञापन
साल 2015, भारत में लॉन्च हुई ये 5 सबसे महंगी बाइक
3 of 6
यामाहा वाईजेडएफ-आर1एम: यामाहा ने भारतीय बाजार में हाई इंड सुपरबाइक यामाहा वाईजेडएफ-आर1एम लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 29.43 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की गई है। यह 'हाई टेक आर्मड प्योर स्पोर्ट' कॉन्सेप्ट पर तैयार की गई है। यह लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रॉक डीओएचसी, 4 वॉल्व, इन लाइन-4 सिलेंडर 998 सीसी इंजन के साथ 18.21 पीएस का जबरदस्त पावर और 115.5 एनएम का टॉप टॉर्क देती है। इसमें 6 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है।
साल 2015, भारत में लॉन्च हुई ये 5 सबसे महंगी बाइक
4 of 6
कावासाकी निंजा एच2: जापानी ऑटो कंपनी कावासाकी ने स्ट्रीट-लीगल वर्जन सुपर बाइक निंजा एच2 को भारत में 29 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) की कीमत पर लॉन्च किया है। निंजा एच2 सुपरचार्जड 998सीसी, लिक्वड कूल्ड, इनलाइन-4 इंजन के साथ दौड़ती है। ये 197एचपी पावर देने में सक्षम है। इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे लॉन्च कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेक्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेयरिंग डंपर का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
साल 2015, भारत में लॉन्च हुई ये 5 सबसे महंगी बाइक
5 of 6
एमवी अगस्ता एफ4: दुनियाभर में मशहूर प्रीमियम हाई-परफॉर्मेंस सुपरबाइक कंपनी एमवी अगस्ता ने भारत में अपनी एमवी अगस्ता एफ4 (25.5 लाख रुपए, एक्स शोरूम पुणे) लॉन्च की है। यह बाइक MVICS (मोटर एंड व्हीकल इंटीग्रेटेड कंट्रोल सिस्टम) तकनीक के साथ-साथ राइड-बाई-वायर, 4 इंजन मैप, इलेक्ट्रॉनिक असिस्टेड शिफ्ट (ईएएस) की सुविधा मौजूद है।
हार्ले-डेविडसन रोड किंग: हार्ले-डेविडसन ने अपने रोड किंग मॉडल को भारत में री लॉन्च किया है। इसकी कीमत 25 लाख रुपए है। रोड किंग को खास बनाने वाले फीचर्स में इसका स्टैंडर्ड एयर एडजस्टेबल सस्पेंशन है। बाइक में व्हील लॉक की सुविधा भी दी गई है। बाइक राइड करते हुए पैरों को आराम रहे इसके लिए फुल-लेंथ फुट बोर्ड लगाया गया है। बाइक में एयर कूल्ड हाई आउटपुट ट्विन कैम 103 इंजन 1689 सीसी का है।