एसयूवी हमेशा की तरह भारतीय खरीदारों की पहली पसंद रही है। इसके शानदार लुक, ज्यादा स्पेस और दमदार पावर के सभी दीवाने हैं। इस साल हम पैमाने पर कॉम्पैक्ट एसयूवी, क्रॉसओवर, फुल साइज एसयूवी जैसे हुंडई क्रेटा, मारुति एस क्रॉस, महिंद्रा टीयूवी 300, बीएमडब्ल्यू एक्स5एम, एक्स6एम वगैरह को देख चुक हैं। कई बड़े निर्माताओं की एसयूवी कारें अभी लॉन्च होनी बाकी हैं। ऐसी ही 5 एसयूवी कारें जिनका सभी कार प्रेमियों की बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
5 सबसे प्रतीक्षित एसयूवी जल्द होंगी लॉन्च, देखिए तस्वीरें
2 of 6
जीप ग्रांड चिरूकी: फिएट क्रिसलर समूह भारतीय ऑटो एक्सपो के बाद जल्दी 2016 की शुरुआत में जीप ग्रांड चिरूकी उतारने वाली है। इसकी कीमत 55 से 70 लाख रुपए तक हो सकती है।
विज्ञापन
5 सबसे प्रतीक्षित एसयूवी जल्द होंगी लॉन्च, देखिए तस्वीरें
3 of 6
होंडा बीआर-वी: ब्रियो या कहें मोबिलियो आधारित कॉम्पैक्ट एसयूवी होंडा बीआर-वी आने वाले कुछ महीनों में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। हाल में इस कार को इंडोनेशिया में प्रदर्शित किया गया है। इसकी कीमत 7 से 12 लाख रुपए तक हो सकती है।
5 सबसे प्रतीक्षित एसयूवी जल्द होंगी लॉन्च, देखिए तस्वीरें
4 of 6
शेवरले ट्रेलब्लजर: ट्रेलब्लजर इस महीने की 21 तारीख को भारत में लॉन्च हो सकती है। फुल साइज की यह एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी और सबसे पावरफुल कार होगी। इसकी कीमत 30 लाख रुपए के आसपास हो सकती है।
विज्ञापन
5 सबसे प्रतीक्षित एसयूवी जल्द होंगी लॉन्च, देखिए तस्वीरें
5 of 6
ऑडी क्यू 7: नई अपडेटेड ऑडी क्यू 7 अगले एक-दो महीनों भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है। नेक्स्ट जेन क्यू 7 में मौजूद कार की तुलना में भारी वजन कम किया गया है, जिसके चलते यह ज्यादा फ्यूल एफिशंट कार होगी। इसकी कीमत 60 से 80 लाख रुपए तक होने की उम्मीद है।
5 सबसे प्रतीक्षित एसयूवी जल्द होंगी लॉन्च, देखिए तस्वीरें
6 of 6
फोर्ड एंडेवर: टोयोटा फॉर्च्यूनर से पहले एक समय अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार फोर्ड एंडेवर थी। यह कार नई अपडेट के साथ फिर से बाजार में आने वाली है। इसकी कीमत 25 से 30 लाख रुपए तक होने की उम्मीद है।