बजाज सीटी 100: बजाज ने एंट्री लेवल सस्ती बाइक बजाज सीटी 100 को लॉन्च किया है। इस बाइक की कीमत 35,034 रुपए है। इसमें सिंगल सिंलेडर, 4 स्ट्रोक, 99.27 सीसी इंजन लगा है जो 8.2 बीएचपी का पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि नई बजाज प्लेटिना ईएस 96.9 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन
साल 2015 में लॉन्च हुईं ये 5 सबसे सस्ती बाइक्स
2 of 5
टीवीएस स्पोर्ट: बेहद सस्ते दाम में टीवीएस स्पोर्ट बाइक मौजूद है। मॉर्डन स्टाइल, शानदार परफॉर्मेंस और कंफर्ट फीचर्स के साथ है। इसकी कीमत 36,880 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की गई है। कंपनी ने इसमें 99 सीसी इंजन इस्तेमाल किया है। जो 8.1 बीएचपी का पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस बाइक का माइलेज 89.5 किलोमीटर प्रतिलीटर है।
विज्ञापन
साल 2015 में लॉन्च हुईं ये 5 सबसे सस्ती बाइक्स
3 of 5
हीरो मोटोकॉर्प एचएफ डॉन: भारतीय टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की बेहद किफायती मोटर साइकिल हीरो एचएफ डॉन बाजार में उपलब्ध है। हीरो एचएफ डॉन की नई दिल्ली एक्स शोरूम पर कीमत 39,470 रुपए है। कंपनी ने इसमें 97.2 सीसी इंजन इस्तेमाल किया है, जो 8.2 बीएचपी का पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस बाइक का माइलेज 72 किलोमीटर प्रतिलीटर है।
साल 2015 में लॉन्च हुईं ये 5 सबसे सस्ती बाइक्स
4 of 5
बजाज प्लेटिना 100 ईएस: बजाज ने एंट्री लेवल में पॉपुलर बाइक प्लेटिना 100 ईएस की कीमत 43,241 रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) तय की गई है। इसमें 99.27 सीसी डीटीएसआई इंजन लगा है जो 8 बीएचपी का पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि नई बजाज प्लेटिना ईएस 96.9 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है।
हीरो स्प्लेंडर प्रो: अंत में हीरो स्प्लेंडर बाइक को अक्टूबर, 2015 कॉस्मेटिक बदलाव के साथ लॉन्च किया गया। एयरोडॉनेमिट और स्टाइलिश बॉडी के साथ इसमें नया इंट्रोमेंट कंसोल को शामिल किया गया है। हालांकि, इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है 97.2सीसी इंजन के साथ बरकरार है। बाइक की कीमत 46,850 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।