फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिलाओं की 5 पसंदीदा कारें, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 6
पुरुष के मुकाबले महिलाओं की पसंद कई मामलों में अलग होती है। फिर चाहें बात कार खरीदने की ही क्यों ना हो। किफायती और सुविधाजनक के साथ-साथ विश्वसनीय कारें, भारतीय महिलाओं की पसंदीदा कारें हैं। भारतीय कंपनियां महिलाओं के अनुकूल चार पहिया वाहनों के कॉन्सेप्ट पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। शोध के मुताबिक 80% कार खरीदारी महिलाओं की राय से प्रभावित होती है। महिला बिरादरी एक स्मूथ, सुरक्षित और फ्यूल एफिशंट कार को ज्यादा पसंद करती है। एक नजर 5 ऐसी ही कारें पर।
विज्ञापन

भारतीय महिलाओं की 5 पसंदीदा कारें, देखिए तस्वीरें

2 of 6
सेलेरियो अच्छे माइलेज, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और किफातयी कार है। यह मल्टी फंक्‍शन पावर स्टीयरिंग और ब्लूटूथ व यूएसबी सपोर्ट के साथ सुसज्जित है। भारतीय ऑटो निर्माता ने महिलाओं ड्राइवरों की अपेक्षाओं को पूरा ध्यान रखते हुए इस कार डिजाइन किया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से देखें तो एबीएस, एयरबैग, दुर्घटना सेंसर और एंटी थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स मौजूद हैं। यह 1 लीटर पेट्रोल, तीन सिलेंडर इंजन के साथ काम करती है। कीमत: 4.0 लाख - 6.0 लाख रुपए (एक्स शोरूम)।
विज्ञापन

भारतीय महिलाओं की 5 पसंदीदा कारें, देखिए तस्वीरें

3 of 6
भारतीय बाजार में फोर्ड की सबसे सफल कार फिगो, किफायती कीमत में आरामदायक और सुरक्षित कार का संयोजन है। नए वर्जन को ठीक भारतीय महिलाओं के लिए पेशकश किया गया है जो पर्याप्त आराम और सुरक्षा सुविधाओं के साथ आता है। 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के सा‌थ काम करती है। कीमत: 4.4 लाख - 7.6 लाख रुपए (एक्स शोरूम)।

भारतीय महिलाओं की 5 पसंदीदा कारें, देखिए तस्वीरें

4 of 6
मारुति की एक और हैचबैक कार, स्विफ्ट हमेशा भारतीय महिलाओं की सबसे पसंदीदा कारों की सूची में शामिल रहती है। यह कार लचीला पावर स्टीयरिंग, स्मूथ पावर विंडो, ब्लूटूथ सपोर्टेड म्यूजिक सिस्टम के साथ है। यह कार भारतीय सड़कों पर अपनी स्थिरता, विश्वसनीयता और क्षमता के लिए जानी जाती है। स्विफ्ट के दोनों डीजल और पेट्रोल मॉडल में कोई शिकायत नहीं है। हाल में कंपनी ने इसका स्पोर्ट्स वर्जन लॉन्च किया है जो इन दिन काफी पसंदीदा है। कीमत: 4.8 लाख - 7.4 लाख रुपए (एक्स शोरूम)।
विज्ञापन

भारतीय महिलाओं की 5 पसंदीदा कारें, देखिए तस्वीरें

5 of 6
भारतीय महिलाओं पसंदीदा में से हुंडई आई10 ग्रैंड भी शामिल है। यह कार कॉम्पैक्ट एक्सटीरियर और विशाल इंटीरियर के साथ है। एक अच्छी बात यह है कि ग्रैंड आई10 1.2 पेट्रोल 4-स्पीड ऑटोमैटिक विकल्प में भी उपलब्ध है। अल्ट्रा लाइट लेदर में लिपटा स्टीयरिंग व्हील इस हैचबैक को शानदार लुक देता है। यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों विकल्प में मौजूद है। कीमत: 4.8 लाख - 6.9 लाख रुपए (एक्स शोरूम)।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय महिलाओं की 5 पसंदीदा कारें, देखिए तस्वीरें

6 of 6
निसान माइक्रा हमेशा भारतीय बाजार की हैचबैक सेगमेंट में पसंद की जाने वाली कार है जो अपने आराम और सुविधा के लिए जानी जाती है। यह कार अब 1.5 लीटर 4 सिलेंडर डीजल इंजन में भी उपलब्‍ध है। हाईवे पर यह 17.4kmpl का माइलेज देने में सक्षम है। माइक्रा क्वालिटी, फ्यूल एफिशंयसी, स्टाइल और बड़े इंटीरियर के साथ महिलाओं के लिए किफायती हैचबैक है। कीमत: 5.4 लाख - 7.7 लाख रुपए (एक्स शोरूम)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें