इटली की जानी-मानी सुपरबाइक कंपनी बेनेल्ली भारतीय बाजार में अपनी बाइक की बिक्री शुरू करने की तैयारी कर चुकी है। बेनेल्ली ने भारत में अपनी बाइक असेंबल और बिक्री के लिए भारत की डीएसके मोटोव्हील्स के साथ साझेदारी की है।
विज्ञापन
आ रही है इटली की बाइक कंपनी, लॉन्च होंगी ये 5 बाइक
2 of 7
बेनेल्ली ने शुरुआती दौर में भारतीय बाजार में अपनी पांच नई सुपरबाइक्स उतारने की घोषणा की है। इन बाइक को 2014 में ही लॉन्च किया जाएगा। बेनेल्ली ने घोषणा की वह अपनी सभी रेंज और सेगमेंट वाली बाइक्स भारत में उतारेगी। ये सभी बाइक 300सीसी-1130सीसी इंजन के बीच की होंगी।
विज्ञापन
आ रही है इटली की बाइक कंपनी, लॉन्च होंगी ये 5 बाइक
3 of 7
बीएन 302 (Benelli TNT 302 (BN 302)) कंपनी की एंट्री लेवल बाइक है। ये 300सीसी, लिक्विड कूल्ड, पैरलेल-ट्विन इंजन के साथ 37बीएचपी पावर और 27एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।
आ रही है इटली की बाइक कंपनी, लॉन्च होंगी ये 5 बाइक
4 of 7
बीएन 302 के बाद बीएन 600आई (Benelli TNT 600i (BN 600i)) बाइक आती है। ये 600सीसी, लिक्विड कूल्ड, इनलाइन-फोर इंजन के साथ 82बीएचपी पावर और 52एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।
विज्ञापन
आ रही है इटली की बाइक कंपनी, लॉन्च होंगी ये 5 बाइक
5 of 7
बीएन 600जीटी (Benelli TNT 600GT (BN 600GT) कंपनी की टूरयर बाइक है। इसके स्पेसिफिकेशन बीएन 600आई जैसे ही है लेकिन इसका बॉडी स्टाइल काफी अगल है।
विज्ञापन
आ रही है इटली की बाइक कंपनी, लॉन्च होंगी ये 5 बाइक
6 of 7
बीएन 899 (Benelli TNT 899) नेक्ड स्पोर्ट बाइक है। ये 899सीसी, लिक्विड कूल्ड, बैलेंसर शाफ्ट सहित इनलाइन-थ्री इंजन के साथ 121बीएचपी पावर और 88एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।
आ रही है इटली की बाइक कंपनी, लॉन्च होंगी ये 5 बाइक
7 of 7
टीएनटी 1130आर (Benelli TNT 1130R) कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। ये 1031सीसी, लिक्विड कूल्ड, बैलेंसर शाफ्ट सहित इनलाइन-थ्री इंजन के साथ 158बीएचपी पावर और 120एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।