फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2016 में हुंडई उतारेगी यह सेडान कार, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 5
साउथ कोरियन कार कंपनी हुंडई ने अमेरिका में आयोजित 2015-लॉस एंजलिस ऑटो शो में अपनी जल्द लॉन्च होने वाली सेडान हुंडई एलेन्ट्रा को पेश किया है। यह एलेन्ट्रा की 6 जनरेशन की कार है। संभावना जताई जा रही है कि एलेन्ट्रा अमेरिकन डीलरशिप पर साल 2017 के शुरू में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। भारतीय बाजार में इसे 2016 के तीसरे क्वाटर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

2016 में हुंडई उतारेगी यह सेडान कार, देखिए तस्वीरें

2 of 5
आपको बता दें कि साउथ कोरियन मार्केट में एलेन्ट्रा की बिक्री अवेंट के नाम से शुरू की जा चुकी है। कार के एक्सटीरियर की बात करें तो यूएस मार्केट में अवेंट को एरोडायेनेमिक लुक दिया गया है। इसके फ्रंट में क्रोम फिनिशिंग के साथ बड़ी ग्रिल दी गई है, जबकि बंपर पर डीआरएलएस लगाए गए हैं। हेलोजन क्रोम ग्रिल के साथ ‘सी’ आकार में फोग लेम्प दिए गए है, जो कार को दमदार लुक देते हैं। इसके अलावा टेल लेंप्स व बूट भी काफी आकर्षक नजर आते हैं।
विज्ञापन

2016 में हुंडई उतारेगी यह सेडान कार, देखिए तस्वीरें

3 of 5
इंटीरियर पर नजर डालें तो यहां 8-इंच टचस्क्रीन एडवांस नेविगेशन टच-ड्रेग सेंसिविटी डिस्प्ले दी गई है, जिसमें म्यूजिक सिस्टम कनेक्ट करने की सुविधा भी उपलब्ध है, साथ ही बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए 8-स्पीकर्स भी दिए जाएंगे। इसके अलावा, इस सेडान में प्रीलोडेड ऐप, वॉयस कंट्रोल फंक्शन व प्रीमियम सिरियसएक्सएम फीचर भी दिया गया है, जो इसे एडवांस सेडान का दर्जा देते हैं।

2016 में हुंडई उतारेगी यह सेडान कार, देखिए तस्वीरें

4 of 5
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूएस मार्केट में यह सेडान दो वेरिएंट में उपलब्ध है। कार के एसई व लिमिटेड वेरिएंट में 2.0-लीटर, 4-सिलेन्डर, एमपीआई एटकिंसन इंजन दिया गया है, जो 147एचपी की पावर और 179एनएम की टॉर्क पर जनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2016 में हुंडई उतारेगी यह सेडान कार, देखिए तस्वीरें

5 of 5
इसके अलावा एलेन्ट्रा ईको वेरिएंट में 1.4-लीटर, 4-सिलेंडर, कप्पा टर्बोचार्जड जीडीआई इंजन दिया गया है, जो 128एचपी की पावर 5500आरपीएम पर और 211.5एनएम की टॉर्क 1400-3700आरपीएम पर जनरेट करता है। इसमें ईकोशिफ्ट 7-स्पीड डुअल क्लच गियर बॉक्स दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह कार 14 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें