टीवीएस ने एक लंबे समय अपनी अपाचे रेंज में कोई नया मॉडल बाजार में नहीं उतारा है। और अब नए अटकलों के साथ नए 200सीसी इंजन के साथ अपाचे जल्द लॉन्च हो सकती है। हाल ही में अरुण सिद्धार्थ, सीनियर जीएम, मार्केटिंग, टीवीएस मोटर्स ने आगामी टीवीएस अपाचे 200 के डिवपलमेंट पर कुछ प्रकाश डाला है। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, नई अपाचे 200 टीवीएस-बीएमडब्ल्यू संयुक्त उद्यम से अलग विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
जल्द लॉन्च होगा टीवीएस अपाचे का नया अवतार
2 of 5
इसके विकास में बवेरियन निर्माता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रिपोर्टों के अनुसार, 200सीसी इंजन में कूलिंग सिस्टम बीएमडब्ल्यू से लिया गया है। टीवीएस की यह बाइक 200 सीसी, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन और 6 स्पीड ट्रांसमिशन के काम करती है। यह बाइक टीवीएस अपाचे 180 सीसी का अपग्रेड वर्जन है। उम्मीद की जा रही है कि यह 20बीएचपी पावर जेनरेट करेगी।
विज्ञापन
जल्द लॉन्च होगा टीवीएस अपाचे का नया अवतार
3 of 5
नई अपाचे 200 का डिजाइन Draken से प्रेरित है, लेकिन यह "RTR" प्लेटफार्म पर होगी, जिसमें अपाचे 160 और 180 जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे। सड़क पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए इस बाइक में नई मिशेलिन सॉफ्ट टायर दिए गए हैं। फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक की सुविधा होगी।
जल्द लॉन्च होगा टीवीएस अपाचे का नया अवतार
4 of 5
इसके अलावा इसमें, मोबाइल चार्ज प्वाइंट, मडगार्ड इंटीग्रेटेड एलईडी टेल लाइट, डिजिटल इंस्ट्रॉमेंट कंसोल, DRLs सहित हेडलैंप्स और स्पिलिट सीटें की सुविधा हो सकती है। अपाचे 200 के अलावा कंपनी भारतीय बाजार में 110 सीसी, सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ नई टीवीएस विक्टर लाने की योजना बना रही है।
कंपनी ने पहली बार इस बाइक को ड्रेकन कॉन्सेप्ट (Draken) के रूप में ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान शोकेस किया था। टीवीएस अपाचे 200 का मुकाबला भारतीय बाजार में केटीएम ड्यूक 200 और बजाज पल्सर 200 से होगा।