जापानी ऑटो कंपनी, कावासाकी ने अमेरिका के फ्लोरिडा में AIMExpo के दौरान 2016 वल्कन एस (Vulcan S) क्रूजर बाइक के 2 विशेष मॉडल पेश किए हैं। कंपनी ने इन बाइक को कैफे और स्पेशल एडिशन (एसई) के नाम दिया है। इन दोनों बाइकों 2016 में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
अगले साल भारत में आ सकती है कावासाकी की यह बाइक
2 of 5
वल्कन एस के नए वर्जन में कई कॉस्मेटिक अपडेट हैं लेकिन बाइक में इंजन पावर को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कावासाकी वल्कन कैफे में कस्टम थ्री टोन कलर का इस्तेमाल किया गया है, इसमें मैट कार्बन ग्रे और ब्लैक रंग के साथ व्हील पर कैंडी लाइम ग्रीन धारी का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
अगले साल भारत में आ सकती है कावासाकी की यह बाइक
3 of 5
हालांकि, मोटर साइकिल में सबसे महत्त्वपूर्ण परिवर्तन हेडलैम्प पर सेमी ट्रासंपेरेंट फ्लाई-स्क्रीन है। विंडशील्ड ने केवल क्रूजर लुक के लिए है बल्कि राइडर के लिए आरामदायक भी है।
अगले साल भारत में आ सकती है कावासाकी की यह बाइक
4 of 5
वल्कन एस एसई (स्पेशल एडिशन) मैटेलिक इंपीरियल ब्लू और मैटेलिक स्पार्क ब्लैक प्रीमियम डुअल टोन के साथ है। 2016 कावासाकी वल्कन एस 649 सीसी, लिक्विड कूल्ड, पैरलेल ट्विन इंजन के साथ दौड़ती है। यह 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ 61bhp पावर और 62Nm टॉर्क जनरेट करती है।
नई कावासाकी वल्कन एस ERGO-FIT टेक्नोलॉजी के साथ है, जिसके जरिए फूटपैग्स, सीट और हैंडलबार को सुविधानुसार एडजस्ट किया जा सकता है। कावासाकी वल्कन एस अगले साल भारत में लॉन्च हो सकती है। इसका मुकाबला हार्ले-डेविडसन स्ट्रीट 750 और हयोसुंग अक्विला प्रो 650 से होगा।