फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये लड़कियां बाइक पर सवार होकर पहुंची दिल्ली से गोवा, 1883 किमी की यात्रा

विज्ञापन
1 of 6
भारत जैसे देश में आमतौर बाइकिंग बहुत ही उपयोगी टाइम पास समय नहीं माना जाता है और लड़कियों के लिए बाइक राइडिंग लगभग वर्जित है। हालांकि, कुछ महिला बाइकर्स ऐसी भी है जिन्होंने समाज की इन बाधाओं को खारिज कर और अपने सपनों को उड़ान दी है। हम यहां ऐसी ही दो लड़कियों अंजलि राजन और सोनिया जैन के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्होंने इंडियन क्रूजर बाइक पर सवार होकर दिल्ली से गोवा के लिए यात्रा की है।

तस्वीरें साभार xBhp
विज्ञापन

ये लड़कियां बाइक पर सवार होकर पहुंची दिल्ली से गोवा, 1883 किमी की यात्रा

2 of 6
ये दोनों लड़कियां 2016 इंडिया बाइक वीक में भाग लेने के लिए गोवा पहुंची हैं। अंजलि भारत के सबसे लोकप्रिय बाइकिंग ग्रुप बाइकर्नी (Bikerni) की संस्थापक है जबकि सोनिया दिल्ली से एक शौकीन बाइकर है। दोनों xBhp ग्रुप की सदस्य भी हैं।
विज्ञापन

ये लड़कियां बाइक पर सवार होकर पहुंची दिल्ली से गोवा, 1883 किमी की यात्रा

3 of 6
अंजलि ने इंडियन स्काउट और सोनिया ने इंडियन चीफ विंटेज बाइक पर 1,883 किलोमीटर की यात्रा पूरी की है। जैसे ही इंडियन मोटरसाइकिल ने xBhp ग्रुप को बताया कि इन दोनों लड़कियों के लिए दो बाइक मौजूद है, दोनों इस बात से काफी उत्साहति हो गई और अपनी जिन्दगी की सबसे अद्भुत यात्रा में से एक पर जाने के लिए तैयारी हो गई।

ये लड़कियां बाइक पर सवार होकर पहुंची दिल्ली से गोवा, 1883 किमी की यात्रा

4 of 6
सोनिया का बताया कि यह बाइक बेहद भव्य और शाही है मैंने इसकी रॉयल्टी का अनुभव हाइवे पर लिया है। कुछ मिनट बाद जब मुझे एहसास हुआ कि यह 379 किलो वजन की है, ईमानदारी से कहूं तो मैं थोड़ा नर्वस हो गई थी। लेकिन मैं इस पर बैठ गई, क्योंकि यह इंडिया बाइक वीक में मेरी पाटर्नर होगी। गौरतलब है कि गोवा में इंडिया बाइक वीक शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

ये लड़कियां बाइक पर सवार होकर पहुंची दिल्ली से गोवा, 1883 किमी की यात्रा

5 of 6
आगे वे कहती है कि जब एक महिला अपना हेलमेट उतारती है तो हर किसी की निगा‌हें आपकी ओर होती है। लोग चेहरे पर मुस्कान के साथ अंगूठा ऊपर करते हैं। सबसे अच्छी प्रतिक्रिया सड़क के किनारे ढाबे पर एक बच्चे से मिली "अररे लड़की... इतनी बड़ी बाइक.. असली है .."वह अपने सभी दोस्तों के साथ मेरे पास आया और मुझे ऑटोग्राफ मांगा। मैं हंसी और कहा, मैं कोई कैटरीना कैफ नहीं हूँ तुमको मेरा ऑटोग्राफ क्यों चाहिए। उसने जवाब दिया, 'अरे दीदी वो तो फिल्म में एक्टिंग करती है .. आप तो असली हो"
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लड़कियां बाइक पर सवार होकर पहुंची दिल्ली से गोवा, 1883 किमी की यात्रा

6 of 6
भारतीय बाजार में इंडियन विंटेज (1811सीसी इंजन) की कीमत 29.5 लाख रुपए और इंडियन स्काउट (1,133 सीसी इंजन) की कीमत 11.99 लाख रुपए है। हाल ही में कंपनी ने ऑटो एक्सपो के दौरान अपनी 38 लाख रुपए की इंडियन रोडमास्टर लॉन्च की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें