जनरल मोटर्स ने अपनी शानदार सेडान कार शेवरले क्रूज (Chevrolet Cruze) का न्यू-जेनेरेशन मॉडल शोकेस किया है। जनरल मोटर्स इस कार को 40 देशों उपलब्ध कराएंगी। 2016 सेडान कार की पहली बिक्री नार्थ अमेरीका में अगने साल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
नई शेवरले क्रूज की पहली झलक, फोन से होगी ऑपरेट, जानिए खूबियां
2 of 6
नए डिजाइन और प्लेटफार्म के अलावा क्रूज कार में कंपनी ने एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो जैसे एडवांस फीचर्स शामिल किए गए है। ये फीचर्स नई डीजल और टर्बो पेट्रोल वेरिएंट में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
नई शेवरले क्रूज की पहली झलक, फोन से होगी ऑपरेट, जानिए खूबियां
3 of 6
नई क्रूज को कंपनी के नए D2 FWD प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि न्यू-जेनेरेशन क्रूज पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बड़ी और हल्की होगी। साथ ही नए मॉडल की माइलेज भी पहले की तुलना में जयादा मिलेगा। नई क्रूज 17 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।
नई शेवरले क्रूज की पहली झलक, फोन से होगी ऑपरेट, जानिए खूबियां
4 of 6
कंपनी का दावा है नई शेवरले क्रूज महज 8 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। नई क्रूज में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ टेल लैंप, प्रोजेक्टर हेडलैंप और नए बंपर्स लगाए गए हैं।
विज्ञापन
नई शेवरले क्रूज की पहली झलक, फोन से होगी ऑपरेट, जानिए खूबियां
5 of 6
भारत में ये कार दो इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध होगी, इसमें 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 153 हार्स और 240 एनएम देता है। इसके अलावा 1.6 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन शामिल है।
नई शेवरले क्रूज की पहली झलक, फोन से होगी ऑपरेट, जानिए खूबियां
6 of 6
इंटीरियर की बात करें तो इसमें नया डैशबोर्ड, पियानो-ब्लैक फिनिश सेंट्रल कंसोल, नया डुअल-कॉकपिट डिजाइन, 7 इंच टचस्क्रीन (8 इंच वैकल्पिक) के साथ नया MyLine इंफोटेनमेंट सिस्टम, (एप्पल और एंड्रॉयड फोन से अपरेट कर सकते हैं) मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, कलर MID के साथ नया 4.2 इंच इंस्ट्रूमेंट कंसोल सहित कई फीचर्स शामिल हैं।