इतालवी कंपनी पियाजियो अपनी उपस्थिति भारत में मजबूत बनाने की तैयारी में है। अन्य दुपहिया वाहन निर्माता की तरह, पियाजियो भी कुछ सरप्राइज के साथ 2016 ऑटो एक्सपो में शामिल है। कंपनी के सभी भारतीय उपभोक्ताओं के दिलों को जीतने के लिए ऑटो एक्सपो में अपना तीन पहिया स्कूटर ला सकता है।
विज्ञापन
इतालवी कंपनी पियाजियो भारत में उतार सकती तीन पहिया स्कूटर
2 of 5
कंपनी इस स्कूटर को एमपी 3 के नाम पेश करने वाली है, ऑटो वर्ल्ड में यह स्कूटर अपनी तरह का पहला मॉडल है। यह ऑटो एक्सपो में काफी सरगर्मी और जिज्ञासा पैदा कर सकता है। माना जा रहा है कि इतालवी कंपनी इसके जरिए भारत में प्यूजो स्कूटर स्कूटर को कड़ी टक्कर देने की योजना में है।
विज्ञापन
इतालवी कंपनी पियाजियो भारत में उतार सकती तीन पहिया स्कूटर
3 of 5
पियाजियो यूरोपीय दो पहिया मोटर कंपनी के सबसे बड़ा समूह पियाजियो ग्रुप का हिस्सा है। जिसके पास अप्रिलिया, वेस्पा, डेरबी, गीलेरा, स्काराबियो और मोटो गज्जी जैसे ब्रांड हैं। अटकलों के मुताबिक, पियाजियो अपने उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला के साथ ऑटो एक्सपो पेश करने वाली है।
इतालवी कंपनी पियाजियो भारत में उतार सकती तीन पहिया स्कूटर
4 of 5
हाल में इस कॉन्सेप्ट पर जापानी बाइक यामाहा अपनी बाइक पेश कर चुकी है। टोक्यो मोटर शो के दौरान यामाहा ने एमडब्ल्यूटी-9 शोकेस की हैं।
इतालवी कंपनी पियाजियो भारत में उतार सकती तीन पहिया स्कूटर
5 of 5
यामाहा एमडब्ल्यूटी-9 बाइक लिक्विड कूल्ड, इनलाइन 3 सिलेंडर 850 सीसी फ्यूल इंजेक्टड DOHC इंजन के साथ है। यह बाइक स्पोर्ट्स सेगमेंट में पूरी तरह नई कॉन्सेप्ट बाइक है। अगले साल तक यह बाइक भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।