पिछले महीने कार कंपनी फोर्ड ने अपनी छोटी कार 'KA' को ब्राजील में उतारा था। इस कार को ब्राजील में तैयार किया गया है और विश्व स्तर पर इसकी बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
ईकोस्पोर्ट के बाद धमाल करेगी फोर्ड की ये छोटी कार
2 of 5
कंपनी ने ईकोस्पोर्ट की बिक्री भी इस तरह ही शुरू की थी। पहले ईकोस्पोर्ट को ब्राजील में लॉन्च किया गया उसके बाद भारत में उतारी गई। कंपनी इस हैचबैक कार को अगले साल भारत में उतारेगी, ये नेक्स्ट जेनरेशन फीगो होगी।
विज्ञापन
ईकोस्पोर्ट के बाद धमाल करेगी फोर्ड की ये छोटी कार
3 of 5
2015 फीगो फोर्ड की काइनेटिक 2.0 डिजाइन पर आधारित है जिसका इस्तेमाल कंपनी अपनी नई फिएस्टा कर चुकी है। एंटीरियर की बात करें तो इसका डैशबोर्ड काफी हद का फिएस्टा इस मिलता-जुलता ही है।
ईकोस्पोर्ट के बाद धमाल करेगी फोर्ड की ये छोटी कार
4 of 5
दोनों कारों में AppLink के जरिए फोर्ड सिंक ऑडियो सिस्टम कनेक्टिविटी और इमरजेंसी असिस्टेंस की सुविधा दी गई है। इस सिस्टम के जरिए आप अपने स्मार्टफोन को कार से कनेक्ट कर सकते हैं और वाइस कमांड से मोबाइल ऐप को कंट्रोल कर सकते हैं।
इंजन की बात करें तो हैचबैक और कॉम्पेक्ट सेडान दोनों कारों में नए 1.0 लीटर TiVCT (Twin Independent Variable Camshaft Timing), 3 सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। ये 85bhp पावर और 105Nm टॉर्क जनरेट करता है।