कोई भी कार ज्यों ही सबसे लोकप्रिय कार नहीं बन जाती है। इसकी लोकप्रियता के पीछे कई कारक होते हैं। सबसे अहम बात ये कारें लाखों खरीदारों की पसंद होती है, जो इनको कीमत, माइलेज, पावर, आराम और सुरक्षा सभी सुविधाओं पर परखते हैं। इसके अलावा, बिक्री के आंकड़ों के आधार पर भारत में एक कार सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में अपना स्थान पाने कामयाब होती है। आइए एक नजर डालते हैं भारत में मौजूदा वक्त में सबसे लोकप्रिय कारों पर।
विज्ञापन
भारत में मौजूद 10 सबसे पॉपुलर कारें, आपकी फेवरेट कौन सी?
2 of 11
1. मारुति स्विफ्ट डिजायर (कीमत 5.9-7.9 लाख रुपए): साल 2008 में इसका पहली बार अनावरण किया, इसके बाद साल 2012 में फिर से डिजायर को पेश किया गया था। कॉम्पैक्ट सेडान का नया रूप फरवरी 2015 में लॉन्च किया गया था। यह देश में सबसे अधिक बिकने कारों में 2 स्थान पर है। यह डीजल इंजन पर 26.59 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है।
विज्ञापन
भारत में मौजूद 10 सबसे पॉपुलर कारें, आपकी फेवरेट कौन सी?
3 of 11
2. मारुति स्विफ्ट (कीमत 5.84-7.28 लाख रुपए): मारुति सुजुकी स्विफ्ट को पहली बार मई 2005 में लॉन्च किया गया था और पूरी तरह से एक नया मॉडल 2011 में पेश किया गया। इस कार का लेटेस्ट मॉडल फ्यूल एफिशयंसी बढ़ाने के कारण काफी लोकप्रिय हो रहा है। यह डीजल इंजन पर पहले से 10% ज्यादा 25.2 kmpl और पेट्रोल पर 9.5% ज्यादा 20.4 kmpl माइलेज देती है।
भारत में मौजूद 10 सबसे पॉपुलर कारें, आपकी फेवरेट कौन सी?
4 of 11
3. मारुति वैगन आर (कीमत 3.7-4.8 लाख रुपए): साल 2000 में पहली बार वैगन आर को भारत में लॉन्च किया गया। इसके बाद सेकेंड जेनरेशन वैगन आर मॉडल को साल 2010 में उतारा गया। यह भारत में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। यह सीएनजी फ्यूल सेगमेंट में सबसे ज्यादा लोकप्रिय कार है। यह 26.6 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है।
विज्ञापन
भारत में मौजूद 10 सबसे पॉपुलर कारें, आपकी फेवरेट कौन सी?
5 of 11
4. हुंडई एलीट आई20 (कीमत 5.3-8.2 लाख रुपए): हुंडई ने आई20 के स्थान पर अगस्त 2014 में एलीट आई 20 को पहली बार लॉन्च किया। यह देश की छठवीं सबसे ज्यादा बेचने वाली कार बनी। यह 2015 का इंटरनेशनल कार ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम कर चुकी है। डीजल इंजन पर यह 22.5 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है।
विज्ञापन
भारत में मौजूद 10 सबसे पॉपुलर कारें, आपकी फेवरेट कौन सी?
6 of 11
5. मारुति सेलेरियो (कीमत 4.7-5.7 लाख रुपए): जून 2015 में लॉन्च की गई सेलेरियो सुजुकी ए-विंड कॉन्सेप्ट पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि यह 27.62 kmpl (एआरएआई प्रमाणित) के साथ देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में 7वें स्थान पर है। सेलेरियो कार मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ-साथ पेट्रोल, सीएनजी, डीजल में उपलब्ध है।
विज्ञापन
भारत में मौजूद 10 सबसे पॉपुलर कारें, आपकी फेवरेट कौन सी?
7 of 11
6. होंडा सिटी (कीमत 7.6-11.9 लाख रुपए): होंडा ने सिटी को जनवरी, 1998 में पहली बार उतारा, जनवरी 2014 में कंपनी ने होंडा सिटी 4 जेनरेशन मॉडल पेश किया। यह भारत में आठवें नंबर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। यह डीजल इंजन पर 26 kmpl माइलेज देने में सक्षम है।
भारत में मौजूद 10 सबसे पॉपुलर कारें, आपकी फेवरेट कौन सी?
8 of 11
7. रेनॉ क्विड (कीमत 2.6-3.5 लाख रुपए): रेनॉ ने सितंबर 2015 के अंतिम सप्ताह में क्विड को लॉन्च किया है। लॉन्च से अब तक 50,000 से ज्यादा इसकी प्री-बुकिंग हो चुकी है। इस कार के लिए 2 महीने तक की वेटिंग है। इसे 'बेबी डस्टर' का नाम दिया गया है क्योंकि यह देखने में बिल्कुल डस्टर कार जैसी ही है। यह 25.17 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है।
भारत में मौजूद 10 सबसे पॉपुलर कारें, आपकी फेवरेट कौन सी?
9 of 11
8. महिंद्रा एक्सयूवी 500 (कीमत 11.5-16.4 लाख रुपए): महिंद्रा एक्सयूवी 500 को पहली बार सितंबर, 2011 में लॉन्च किया गया था। मई 2015 के अंतिम सप्ताह में चीते से प्रेरित एसयूवी का नया अवतार पेश किया गया। डीजल इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के आधार पर यह कार सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में नंबर एक स्थान है। यह 16.0 kmpl का माइलेज देती है।
भारत में मौजूद 10 सबसे पॉपुलर कारें, आपकी फेवरेट कौन सी?
10 of 11
9. हुंडई ईओन (कीमत 3.10-4.24 लाख रुपए): पहली बार 2011 में आई हुंडई ईओन में मारुति सुजुकी ऑल्टो को असली टक्कर दी। वास्तव में यह कार अल्टो की प्रतिद्वंद्वी बनाकर सामने आई। यह कार अभी भी भारतीय बाजार में 814cc अवतार में उपलब्ध है। हुंडई ईओन 20.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। यह देश में सबसे लोकप्रिय छोटी कार में से एक है।
भारत में मौजूद 10 सबसे पॉपुलर कारें, आपकी फेवरेट कौन सी?
11 of 11
10. हुंडई क्रेटा (कीमत 8.6-13.6 लाख रुपए): हुंडई ने जुलाई, 2015 के क्रेटा को लॉन्च किया था। शुरुआत से ही यह कार कई कारणों से चर्चा में है। यह कार पावर, स्टाइल और कम्फर्ट का एक अच्छा विकल्प है। यह डीजल इंजन के साथ 19.7 kmpl माइलेज देती है।