दुनिया की कई मशहूर कार बनाने वाली कंपनियां साइकिलें भी बनाती हैं। लैंबोर्गिनी, मर्सिडीज़ बेंज़ और लैंड रोवर की साइकिलें भी कारों की तरह ख़ासी मशहूर हैं। इन कार निर्माताओं की बनाई 10 बेहतरीन साइकिलों पर आइए डालते हैं एक नज़र। बेंजामिन प्रेस्टन/बीबीसी ऑटोस
Trending Videos
विज्ञापन
क्या आपने देखी 21 लाख की साइकिल, देखिए 10 कार कंपनियों की बेहतरीन साइकिलें
2 of 12
जीप: जीप अमरीकी सड़कों पर एडवेंचर वाहन के तौर पर जाना जाता है और जीप की ये साइकिल भी किसी लिहाज से कमतर नहीं है। इसे जीप एसयूवी मॉडल के तौर पर ही जाना जाता है। यह साइकिल 500 डॉलर (33,343 रुपए) से कम की रिटेल प्राइस पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
क्या आपने देखी 21 लाख की साइकिल, देखिए 10 कार कंपनियों की बेहतरीन साइकिलें
3 of 12
किया: किया ने वर्ष 2014 के जेनेवा मोटर शो के दौरान अपनी इलेक्ट्रिक बाइक पेश की थी। इस बाइक की रेंज 25 मील तक की है और माना जा रहा है कि यह शहरी लोगों को ख़ूब पसंद आ सकती है। शहरी भीड़भाड़ में इसका इस्तेमाल परिवहन के लिए हो सकता है। कंपनी इस बाइक को जल्द बाज़ार में उतारेगी।
क्या आपने देखी 21 लाख की साइकिल, देखिए 10 कार कंपनियों की बेहतरीन साइकिलें
4 of 12
लैम्बोर्गिनी: लैम्बोर्गिनी की इस साइकिल की कीमत 32 हज़ार डॉलर (21,33,966 रुपए) है। रोबोट की मदद से बनी यह साइकिल कार्बन फाइबर की है। इस साइकिल को स्विट्ज़रलैंड में लैम्बोर्गिनी की हाई एंड डिविज़न बीएमसी ने तैयार किया है। माना जा रहा कि पहली खेप में लैम्बोर्गिनी की 50 साइकिलें ही तैयार होंगी।
विज्ञापन
क्या आपने देखी 21 लाख की साइकिल, देखिए 10 कार कंपनियों की बेहतरीन साइकिलें
5 of 12
लैंड रोवर: एसयूवी गाड़ियों में लैंड रोवर और रेंज रोवर की ख़ासियत तो आप जानते ही होंगे। लैंड रोवर की साइकिल भी उतनी ही दमदार है। ख़ास बात ये है कि इसकी कीमत बहुत ज़्यादा नहीं है। यह 800 डॉलर (53,349 रुपए) में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
क्या आपने देखी 21 लाख की साइकिल, देखिए 10 कार कंपनियों की बेहतरीन साइकिलें
6 of 12
मर्सिडीज़ बेंज़: मर्सिडीज़ बेंज की साइकिल पहले से भी लोगों को पसंद आती रही है। लेकिन अब मर्सिडीज़ ने कहीं सस्ती दर वाले मॉडलों को बाज़ार में पेश करने का फ़ैसला किया है। यही वजह है कि इसकी साइकिल अब दो हज़ार डॉलर (1,33,372 रुपए) तक में उपलब्ध है। बच्चों के लिए तो कंपनी 400 डॉलर की साइकिल भी बना रही है।
विज्ञापन
क्या आपने देखी 21 लाख की साइकिल, देखिए 10 कार कंपनियों की बेहतरीन साइकिलें
7 of 12
प्यूजो: फ्रांसीसी कार निर्माता प्यूजो अभी भी साइकिल बनाने की दौड़ में शामिल है। प्यूजो के कैटलॉग में आपको 50 तरह की साइकिलें मिलेंगी। इनमें रोड रेसर्स, माउंटेन बाइक, इलेक्ट्रिक मॉडल की बाइक और बच्चों की बाइक शामिल हैं।
क्या आपने देखी 21 लाख की साइकिल, देखिए 10 कार कंपनियों की बेहतरीन साइकिलें
8 of 12
पॉर्श: पॉर्श की ये बाइक सबसे शानदार बाइक तो नहीं कही जा सकती, लेकिन पॉर्श नाम का ब्रैंड बड़ा है। अल्यूमिनियम फ्रेम, कार्बन फ़ाइबर और हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक वाली इस साइकिल की कीमत 4,450 डॉलर (2,96,754 रुपए) है।
क्या आपने देखी 21 लाख की साइकिल, देखिए 10 कार कंपनियों की बेहतरीन साइकिलें
9 of 12
स्पाइकर: स्पाइकर की साइकिल डच कार निर्माता की पेशकश है। यह बेहतरीन स्पोर्टिंग कार बनाने वाले निर्माताओं की ओर से साइकिल प्रेमियों के लिए तैयार की गई है। टाइटेनियम फ्रेम की ऐसी केवल 50 साइकिल ही तैयार की गईं और इनकी कीमत 12 हज़ार डॉलर (8,00,237 रुपए) है।
क्या आपने देखी 21 लाख की साइकिल, देखिए 10 कार कंपनियों की बेहतरीन साइकिलें
10 of 12
सुबारू: फौजी वाहनों के लिए मशहूर सुबारू ने वर्ष 2008 में माउंटेन बाइक का कॉन्सेप्ट पेश किया था। इसके बाद सुबारू ने एक्सबी स्टील हार्डटेल वर्जन उतारा है। इस साइकिल की कीमत करीब 4000 डॉलर (2,66,745 रुपए) है।
क्या आपने देखी 21 लाख की साइकिल, देखिए 10 कार कंपनियों की बेहतरीन साइकिलें
11 of 12
टोयोटा प्रायस: टोयोटा ने हाईटेक साइकिल पहली बार वर्ष 2011 में पेश की जिसका नाम था प्रायस एक्स पार्ली। साइकिल कॉन्सेप्ट स्तर पर भी बेहतरीन तकनीक का नमूना था। साइकिल के साथ हेलमेट लगा होता है जो पहनने पर न्यूरो-इलेक्ट्रिकल सिग्नल को कैच करके इलेक्ट्रानिक गीयर की ओर उसे शिफ्ट करता है। कंपनी के दावे के मुताबिक ये साइकिल माइंड पावर से चलती है। फ़िलहाल स्पष्ट नहीं कि ऐसी कितनी साइकिल कहां-कहां चल रही हैं।
क्या आपने देखी 21 लाख की साइकिल, देखिए 10 कार कंपनियों की बेहतरीन साइकिलें
12 of 12
लेक्सस: टोयोटा की लग्ज़री आइटम बनाने वाली कंपनी लेक्सस ने साइकिलिंग की दुनिया में दो तरह के मॉडल पेश किए। एक तो एनएक्सबी माउंटेन बाइक, जिसका कॉन्सेप्ट कंपनी ने टोक्यो मोटर शो में वर्ष 2013 में पेश किया था। वह कॉन्सेप्ट मॉडल बनकर ही रह गया। तस्वीर में दिख रही है एफ-स्पोर्ट्स कार्बन फाइबर रोड बाइक। यह काफी हद तक लेक्सस एलएफ-ए सुपरकार से प्रभावित मॉडल है और इसकी कीमत है 11 हज़ार डॉलर (7,33,550 रुपए)।