फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः धनतेरस और दिवाली पर इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ

विज्ञापन
1 of 13
इस हफ्ते की शुरुआत धनतेरस से हो रही है, तो देखिए आपकी राशि पर मां लक्ष्मी कितनी मेहरबान हैं साथ ही आपकी दीपावली कितनी सुखद और लाभप्रद रहेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस और द‌िवाली पर इन राश‌ि वालों को म‌िल सकता है लाभ

2 of 13
यह सप्ताह आपके लिए गत सप्ताहों की तुलना में शांत‌िपूर्ण रहने वाला है। अपने परिवार और प्रियजनों के साथ आप अधिक से अधिक समय बिता पाएँगे और खुश रहेंगे। बहुत लम्बे समय के बाद किसी पुराने दोस्त का आपकी ज़िन्दगी में सहसा आना आपके जीवन के उल्लास और उत्साह को बड़ा देगा। बस इस सप्ताह हर काम में खुद को शामिल करने की कोशिश में थोड़ी से कमी लाने का प्रयास करें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस और द‌िवाली पर इन राश‌ि वालों को म‌िल सकता है लाभ

3 of 13
इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ बहुत ही ज़रूरी परिवर्तन हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको एक अहम् निर्णय लेने के लिए बुलावा आ सकता है। इस सप्ताह आपके खर्चों में भी वृद्धि होने के संकेत है। सम्भावना है कि आप घर की सजावट में ही खर्चा करेंगे। आप में से कुछ व्यक्ति अपने माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस और द‌िवाली पर इन राश‌ि वालों को म‌िल सकता है लाभ

4 of 13
इस सप्ताह एक अनेपक्षित अतिथि के आने के प्रबल संकेत है। असल में यह आपके लिए एक अच्छा अनुभव रहेगा क्योंकि इस दौरान आपका पूरा परिवार एक साथ मौजूदा समय का आनंद उठाएँगे। कार्यस्थल या घर या कहीं भी, किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे कम से कम ढंग से पढ़ लें और अपने साथ किसी भी तरह का धोखा होने से खुद को बचाए। पढाई में उत्तम प्रदर्शन कर आपके बच्चें आपकी खुशियों में वृद्धि करेंगे। व्यवसायिक यात्रा के आसार है।
विज्ञापन

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस और द‌िवाली पर इन राश‌ि वालों को म‌िल सकता है लाभ

5 of 13
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप में से कुछ व्यक्ति नए और बेहतर रोजगार की तलाश में दूसरे  शहर जाने का विचार भी बना सकते है। हालाँकि इसमें कुछ परेशानियां ज़रूर आएँगी पर आप हिम्मत ना हारें क्योंकि यह परिवर्तन आपकी बेहतरी के लिए ही है। व्यर्थ तनाव ना लें। मामूली बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है किन्तु घबराएं नहीं, यह दौर अस्थायी है और कुछ ही दिनों में ठीक भी हो जाएँगे।
विज्ञापन

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस और द‌िवाली पर इन राश‌ि वालों को म‌िल सकता है लाभ

6 of 13
इस सप्ताह आप  स्वयं के बारे में अधिक विचार करेंगे। ऐसा कई बार हुआ है कि आप निस्वार्थ भावना से दूसरों की सहायता करते है और जब आपको आवश्यकता पड़ती है तो कोई आगे नहीं आत इस सप्ताह भी आपको कुछ यही अनुभव हो सकता है। व्यवसायिक स्तर पर आप अपने करियर को जिस शिखर पर ले जाना चाहते हैं,  वहाँ ले जा सकेंगे।  इस पूरे सप्ताह आप व्यावसायिक तौर पर काफी व्यस्त रहेंगे।  आप जो भी कहना चाहते है, निसंकोच कहें। काम में लापरवाही से बचें। आत्मिक शांति और मजबूती के लिए ध्यान लगायें।
विज्ञापन

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस और द‌िवाली पर इन राश‌ि वालों को म‌िल सकता है लाभ

7 of 13
इस सप्ताह आपकी प्राथमिकता,  खुद की भावनात्मक सुरक्षा है।  यह सप्ताह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस दौरान आपके स्वभाव और व्यक्तित्व में काफी बदलाव आयेंगे। और इसी बदलाव के चलते आप अपनी सभी कार्य गज़ब की क्षमता से पूरा कर लेंगे। आपको इस सप्ताह कुछ भी नामुमकिन सा नहीं लगेगा। आपका प्रयोगशील स्वभाव आपकी ज़िन्दगी को और भी रोमांचक बना देता है क्योंकि आपका नज़रिया एकदम अलग है।

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस और द‌िवाली पर इन राश‌ि वालों को म‌िल सकता है लाभ

8 of 13
इस सप्ताह आप ना तो व्यवसायिक और ना ही निजी स्तर पर कोई ख़ास लाभ देख पाएँगे। किन्तु निराश न होए, सप्ताहांत तक हालात में सुधार आएगा। अपने कार्यस्थल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आपको अधिक मेहनत और प्रयास करने होंगे। बिलकुल भी हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आगे चलकर सब ठीक हो जाएगा।

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस और द‌िवाली पर इन राश‌ि वालों को म‌िल सकता है लाभ

9 of 13
इस सप्ताह आप खुद को अच्छे और मस्ती भरे मूड में देखेंगे और गत दिनों में अपने कठिन परिश्रम के बलबूते पर प्राप्त की गयी उपलब्धियों के लिए गर्वित महसूस करेंगे। आप अपने काम पर अच्छे से ध्यान लगा पाएंगे और अपनी लगन से सभी काम भी पूरे कर लेंगे। आपके लिए कुछ भी असंभव नहीं होगा और कई लुभावने अवसर आपकी मुट्ठी में होंगे। व्यवसायिक यात्रा के आसार है।

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस और द‌िवाली पर इन राश‌ि वालों को म‌िल सकता है लाभ

10 of 13
इस सप्ताह आप एक मध्यस्थ व्यक्ति का किरदार निभाएंगे और अपने करीबी रिश्तेदारों के बीच सुलह करवाने का प्रयास करेंगे। आपका शांत स्वभाव और तर्क-वितर्क मामला सुलझाने में सहायक होगा।  इस सप्ताहांत आपको खुशखबरी मिल सकती है। आगामी सप्ताह कुल मिलकर आपके लिए बहुत ही आनंदमय रहेगा।

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस और द‌िवाली पर इन राश‌ि वालों को म‌िल सकता है लाभ

11 of 13
यह सप्ताह आपके लिए कुछ धूम-धड़ाका लेकर आएगा। प्रियजनों और परिजनों के साथ एक मनोरंजक शाम की तैयारी करेंगे। इस समारोह में कुछ ऐसा भी होगा जो आप सभी के लिए फायदेमंद होगा। यह शाम एक यादगार शाम बनेगी और खुशियों की लहर चारों ओर रहेगी। आपकी तैयारियों की प्रशंसा होगी और आप इसके लिए पूरे सप्ताह व्यस्त रहेंगे।

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस और द‌िवाली पर इन राश‌ि वालों को म‌िल सकता है लाभ

12 of 13
इस सप्ताह, अपने घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए आपको कड़ा प्रयास करना होगा।  इस समय कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। किसी भी अहम् निर्णय को लेते समय अपना आप ना खोए। इस सप्ताह अपने तनाव के स्तर को काबू में रखें और दूसरों की आलोचनाओं से खुद को प्रभावित ना होने दें बल्कि उन आलोचनाओं से सीखकर खुद में यदि सुधार की आवश्यकता है तो ज़रूर लाये।
विज्ञापन

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस और द‌िवाली पर इन राश‌ि वालों को म‌िल सकता है लाभ

13 of 13
इस सप्ताह आपके जीवन में सब बिना किसी रुकावट, बिना किसी अवरोध के होगा। आप अपने दोस्तों से घनिष्ठता महसूस करेंगे और उनके साथ अपनी परेशानियों को साझा करने में नहीं हिचकिचाएंगे। बिन बुलाए मेहमानों की ही बदौलत आज आपके घर का वातावरण खुशनुमा और स्फूर्तिपूर्ण रहेगा। इस दौरान आप अपने कुछ पुराने मित्रों से भी मुलाक़ात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें