फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर महीने का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए लाया है सौगात

विज्ञापन
1 of 13
महीने का पहला सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा, क्या आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी या नौकरी व्यवसाय में कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन

द‌िसंबर महीने का पहला सप्ताह इन राश‌ि वालों के ल‌िए लाया है सौगात

2 of 13
मेष राश‌िः यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अद्भुत रहेगा और इस दौरान आपको अपने करियर में बेहतरी लाने के लिए एक अवसर प्राप्त होगा। पूरे सप्ताह आप एक तड़कते-भड़कते मूड में दिखाई देंगे। आर्थिक तौर से भी यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहेगा क्योंकि आप को कुछ अनपेक्षित लाभ होगा। आपके व्यवसाय में भी बेहतर सुधार आने से आप सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकेंगे। जरुरत के समय पर आपके दोस्त भी आपके साथ मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

द‌िसंबर महीने का पहला सप्ताह इन राश‌ि वालों के ल‌िए लाया है सौगात

3 of 13
वृष राश‌िः इय सप्ताह बेहतर समय की अपेक्षा कर सकते है, क्योंकि आप जो भी काम करेंगे उनमें से अधिकतर कार्यों में आपको सफलता हाथ लगेगी। व्यक्तिगत और व्यवसायिक, दोनों स्तरों पर आपको किसी भी प्रकार की बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस पूरे सप्ताह आपके रोमांस में भी कोई कमी नहीं आएगी। साथी के साथ संबंधों में बेहतरी दिखेगी। अपनी राह में आने वाले किसी भी अवसर के लिए आप सतर्क रहेंगे और यकीनन बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

द‌िसंबर महीने का पहला सप्ताह इन राश‌ि वालों के ल‌िए लाया है सौगात

4 of 13
म‌िथुन राश‌िः यह सप्ताह आपके जीवन के अधिकांश क्षेत्रों में बेहतर सुधार लाएगा। आप में से कुछ व्यक्तियों के लिए एक नए रोमांटिक सम्बन्ध बनने के प्रबल संकेत है। यह नया सम्बन्ध आपकी ज़रूरतों को पूरा करेगा और इस पूरे सप्ताह प्रसन्नचित मूड में रखेगा। छात्रों के लिए खासतौर पर यह सप्ताह बहुत ही अद्भुत है और सभी अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट व प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन

द‌िसंबर महीने का पहला सप्ताह इन राश‌ि वालों के ल‌िए लाया है सौगात

5 of 13
कर्क राश‌िः इस सप्ताह आप अपनी उर्जा का रचनात्मक रूप से प्रयोग करेंगे। अपने सभी मामलों में आप निष्कपट रहेंगे। विवाहित व्यक्तियों के लिए सप्ताह के मध्य तक अच्छा समय रहेगा। सुख-समृद्धि के लिए आपको प्रयास करने होगे। एक बेहतर रिश्ते के लिए आप अपने साथी के साथ मजबूत सम्बन्ध बनाने के लिए लगातार कोशिश करते रहेंगे। आप इस सप्ताह किसी भी स्थिति में गहन विचार करने के मूड में रहेंगे।
विज्ञापन

द‌िसंबर महीने का पहला सप्ताह इन राश‌ि वालों के ल‌िए लाया है सौगात

6 of 13
स‌िंह राश‌िः इस सप्ताह आप अपने समक्ष आने वाले सभी अवसरों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। आपकी दिनचर्या बहुत ही संतुलित रहेगी और एक सुनियोजित दिनचर्या के साथ आप अपने अधिकांश कार्य समय पर पूरे कर पाएँगे। आप घर और कार्यस्थल के बीच एक अच्छा तालमेल बना सकेंगे और इस सप्ताहांत का आनंद लेंगे। स्वयं से या किसी दूसरे से जो भी वायदा करें उसे पूरा करें और इस पूरे सप्ताह का आनंद उठाएं।
विज्ञापन

द‌िसंबर महीने का पहला सप्ताह इन राश‌ि वालों के ल‌िए लाया है सौगात

7 of 13
कन्या राश‌िः इस सप्ताह घरेलू स्तर पर आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियों के आपके अनुकूल ना होने के कारण आप चिड़चिड़ा सा महसूस करेंगे। अपने विचारों पर जबरन कार्य करने से आप ऐसी स्थितियों को उत्पन्न होने से पहले ही रोक सकते है। सप्ताहांत तक अपने करीबियों के साथ हुई गलतफहमी दूर होगी और आप पहले से भी अधिक प्रसन्नचित रहेंगे और अपने अपनों के साथ सहज महसूस करेंगे।

द‌िसंबर महीने का पहला सप्ताह इन राश‌ि वालों के ल‌िए लाया है सौगात

8 of 13
तुला राश‌िः इस सप्ताह आपको एक सुखद समाचार मिल सकता है। इस पूरे सप्ताह आप प्रसन्नचित माहौल में रहेंगे। अपने जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में आप गज़ब का सुधार देखेंगे और व्यवसायिक तौर पर भी वर्तमान सप्ताह आपके लिए काफी उत्साहित रहेगा। आप किसी भी कठिन परिस्थिति को सहजता से काबू में कर संभाल लेंगे।

द‌िसंबर महीने का पहला सप्ताह इन राश‌ि वालों के ल‌िए लाया है सौगात

9 of 13
वृश्च‌िक राश‌िः इस सप्ताह आप अपने जीवन में होने वाले सभी विकासों से संतुष्ट रहेंगे। आखिरकार आपका एक बहुत ही जरूरी प्रस्ताव मंजूर हो जाएगा और आप इससे बेहतर लाभ भी कमा सकेंगे। रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे और आपका अस्थायी तनाव भी दूर होगा। आप में से बहुत से व्यक्ति मिल-जुल कर काम कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे।

द‌िसंबर महीने का पहला सप्ताह इन राश‌ि वालों के ल‌िए लाया है सौगात

10 of 13
धनु राश‌िः इस पूरे सप्ताह आपके आस पास के लोगो के बीच आपकी मांग बढ़ जाएगी। दोस्तों से आप काफी नजदीकी महसूस करेंगे और उनके साथ अपनी परेशानियां साझा करने में हिचकिचाहट महसूस नहीं करेंगे। उनके समक्ष आप अपनी निजी बातें भी बताने में पीछे नहीं हटेंगे। इस सप्ताह आखिरकार आप को संतुष्टि महसूस होगी जब आप अपने किये हुए कार्यों के बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे।

द‌िसंबर महीने का पहला सप्ताह इन राश‌ि वालों के ल‌िए लाया है सौगात

11 of 13
मकर राश‌िः इस सप्ताह आपके जीवन के सभी क्षेत्रों में कई बदलाव दिखने के संकेत मिलेंगे। ये सभी परिवर्तन आपकी प्राथमिकताओं को पुनः परिभाषित करेंगे। आप खुले दिमाग से दूसरों के विचारों का स्वागत करेंगे। इन नयी चुनौतियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यही चुनौतिया आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

द‌िसंबर महीने का पहला सप्ताह इन राश‌ि वालों के ल‌िए लाया है सौगात

12 of 13
कुंभ राश‌िः इस सप्ताह आप जाने-अनजाने में किसी को ठेस पहुंचा सकते है इसलिए आपको सावधान रहने की जरुरत है। हालांकि आपका प्रेम जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय होगा जो आपको पूरे सप्ताह खुश भी रखेगा। अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे और साथ ही आप अपने सम्पूर्ण जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। सप्ताहांत में सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपको बस कठोर बने रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

द‌िसंबर महीने का पहला सप्ताह इन राश‌ि वालों के ल‌िए लाया है सौगात

13 of 13
मीन राश‌ि: इस सप्ताह तनाव को अपने नज़दीक ना आने दे और किसी भी प्रकार के व्यर्थ विवाद या बहस में ना पड़े। अधिक परिश्रम करने से पीछे ना हटें और अपने व्यवसायिक जीवन में सफलता की सीढियां चढ़ते ही जाएँ। एक करीबी दोस्त से आपका रिश्ता और भी गहरा और खास बन सकता हैं। इस सप्ताह आपके विचारों को सुना जाएगा, सहयोग मिलेगा, लोन आसानी से मिल सकता है, और एक बहुत ही आकर्षक अवसर आपके हाथ लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें