इस सप्ताह सितारों की चाल का आपकी राशि पर क्या असर होगा, क्या आपकी किस्मत करवट लेकर दिलाएगी लाभ।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफलः नवंबर का अंतिम सप्ताह इनके लिए भाग्यशाली है
2 of 13
मेष राशिः आपमें से अधिकांश व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत एक अच्छे स्तर पर होगी और आप अपने सभी कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। अपने करीबियों के साथ और प्यार से सब चीज़े आपके अनुसार होंगी। चुनौतीपूर्ण काम भी आप आसानी से संभाल लेंगे। निजी स्तर पर आप अपने किसी पुराने मित्र से जिनसे आपने लम्बे समय से बात तक नहीं की, अपनी मित्रता को फिर से बढाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफलः नवंबर का अंतिम सप्ताह इनके लिए भाग्यशाली है
3 of 13
वृष राशिः इस सप्ताह आसार है कि आपकी ज़िन्दगी में कुछ उत्साहित होने वाला है। अपनी व्यक्तिगत और व्यवसायिक जिन्दगी में होने वाले परिवर्तनों से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। आपकी निजी ज़िन्दगी में आपके उत्साह को बढाने के लिए आपके जीवन में किसी खास का आना होगा और उनके साथ आपका सम्बन्ध मजबूती की ओर बढेगा।
साप्ताहिक राशिफलः नवंबर का अंतिम सप्ताह इनके लिए भाग्यशाली है
4 of 13
मिथुन राशिः यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा मुश्किल दौर रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत और स्थिर बनाए रखना भी आपके लिए चिंतापूर्ण रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप थोड़े तनाव में रहेंगे लेकिन सप्ताह के अंत तक चीजें ठीक हो जाएंगी। आपका मूड भी ठीक होगा और आप बेहतर जीवन यापन करेंगे। इस समय आपमें गजब की उर्जा रहेगी जो आपको अपेक्षा से बढ़कर परिणाम हासिल करने में सहायक होगी।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफलः नवंबर का अंतिम सप्ताह इनके लिए भाग्यशाली है
5 of 13
कर्क राशिः इस सप्ताह आप अधिकांश समय व्यस्त रहेंगे। अपनी संभावनाओं पर दोबारा से विचार करने के लिए मौजूदा समय का प्रयोग करे। आराम करने के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल होगा। हालाँकि आपका सकारात्मक व्यक्तित्व इस सप्ताह आपके सामने आने वाली सभी समस्याओं का समाधान देने में आपकी मदद करेगा। आप आशावादी रहेंगे और आपकी व्यक्तिगत और व्यवसायिक ज़िन्दगी संतुलित रहेंगी।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफलः नवंबर का अंतिम सप्ताह इनके लिए भाग्यशाली है
6 of 13
सिंह राशिः इस सप्ताह की शुरुआत बहुत से काम, जिम्मेदारियां और व्यस्तता के साथ होगी। साथ ही आपके लिए भावनात्मक सुरक्षा अधिक अहम है। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में बड़े-बड़े परिवर्तन होने वाले हैं। इन परिवर्तनों से आप अपने सभी कार्य गज़ब की कुशलता से पूरे करेंगे। इस समय आपके लिए कुछ भी असंभव नहीं होगा।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफलः नवंबर का अंतिम सप्ताह इनके लिए भाग्यशाली है
7 of 13
कन्या राशिः इस सप्ताह आपको अधिक सतर्क रहने की और अपने निर्णय शांति से लेने की आवश्यकता है। शांत दिमाग से ही आप अपनी समस्याओं को, अपनी बाधाओं को पार कर पाएंगे। किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े में पड़ने से बचें। अगर आप अपने काम की समस्याओं का असर खुद पर न पड़ने दे तो आप बेहतर महसूस करेंगे। कुछ समय के लिए कुछ बातों को राज़ ही रहने दे। साथ ही आपको अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी में रोमांस को और बढ़ाना चाहिए।
साप्ताहिक राशिफलः नवंबर का अंतिम सप्ताह इनके लिए भाग्यशाली है
8 of 13
तुला राशिः इस सप्ताह आप खुद को आशंकित महसूस करेंगे लेकिन आप अपने जीवन में जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे। आपका प्रेम जीवन इस सप्ताह आपको काफी व्यस्त रखेगा। व्यवसायिक स्तर पर भी आप अपने कुछ कार्यों पर विकास देखेंगे। आपकी कई योजनाएं इस समय लटकी हुई है। उन योजनाओं को पूरा करने के लिए अपनी क्षमताओं का प्रयोग करें।
साप्ताहिक राशिफलः नवंबर का अंतिम सप्ताह इनके लिए भाग्यशाली है
9 of 13
वृश्चिक राशिः इस सप्ताह आप खुद को बहुत ही व्यस्त पाएंगे और काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में आप को और भी बहुत से काम करने होंगे। आपके साथी महसूस करेंगे कि आप उन्हें नज़रअंदाज़ कर रहे है। आपको संतुलन बनाए रखना होगा। एक आर्थिक चिंता आपका ध्यान और आपका समय की खपत करती रहेगी। कार्यस्थल में कुछ मुद्दों के चलते आप विचलित महसूस करेंगे।
साप्ताहिक राशिफलः नवंबर का अंतिम सप्ताह इनके लिए भाग्यशाली है
10 of 13
धनु राशिः व्यक्तिगत स्तर पर आपके सामने अच्छा सप्ताह आने वाले है। इस सप्ताह आपकी परेशानियाँ भी दूर हो जाएंगी। अपने निजी संबंधों को आप गंभीरता से लेंगे और अपने प्रेम जीवन में समृद्धि वापस ला सकेंगे। आप इस सप्ताह अधिकांश समय कुछ नया करने की कोशिश करेंगे जो आपके प्रतिस्पर्धी भी देखेंगे।
साप्ताहिक राशिफलः नवंबर का अंतिम सप्ताह इनके लिए भाग्यशाली है
11 of 13
मकर राशिः इस सप्ताह आप खुद को एक आर्थिक मामलों में भाग्यशाली और सुरक्षित महसूस करेंगे भले ही आप उखड़े मूड में क्यों न हो। कार्य सम्बंधित तनाव आपको घेर सकता है। आप खुद को व्यस्त पाएंगे। यहाँ तक कि परिवार के साथ कुछ पल बिताने के लिए भी आपको समय नहीं मिलेगा। हालाँकि सप्ताह के अंत तक चीज़े आसान हो जाएगी और आप तनाव से भी मुक्ति पा सकेंगे।
साप्ताहिक राशिफलः नवंबर का अंतिम सप्ताह इनके लिए भाग्यशाली है
12 of 13
कुंभ राशिः अपने पिछले सप्ताहों की तुलना में इस सप्ताह आप एक अलग ही रास्ते पर निकल पड़ेंगे। आपका यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। सप्ताह की शूरुआत में व्यक्तिगत स्तर पर आपके सामने कुछ रुकावटें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी डीलर्स को बाधाओं का सामना करना पड़ेगा पर घबराने की आवश्यकता नहीं है, सब ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य को लेकर आप में से कुछ मामूली परेशानियों से गुज़र सकते है। लेकिन सप्ताहांत तक सब सामान्य हो जाएगा।
साप्ताहिक राशिफलः नवंबर का अंतिम सप्ताह इनके लिए भाग्यशाली है
13 of 13
मीन राशिः यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा खासतौर पर आर्थिक स्तर पर तो अत्यंत ही खुशनुमा होगा। आप प्रसन्न रहेंगे और आपको कई अच्छी ख़बरें मिलेंगी। इस सप्ताह की सबसे ख़ास बात आपके लिए यह होगी कि आप अपने सहयोगियों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आपको एक बहुत ही लुभावना सौदा भी मिल सकता है। हालांकि अधिक काम करने से आप तनावग्रसित हो सकते है इसलिए खुद को काबू में रखें।