2015 अपने अंतिम दौर से गुजर रहा है। जाते-जाते यह साल किन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है जान लीजिए।
विज्ञापन
जाते-जाते 2015 इन 6 राशि वालों को खुशहाल बना सकता है
2 of 13
मेष राशि: अपने निजी कारणों से इस हफ्ते काफी परेशान रहेंगें जिससे आप अपने स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन महसूस करेंगें। मामूली मुद्दों को तूल देने से बचें स्वयं पर नियंत्रण बनाए रखें। शब्दों को नापतोल कर ही इस्तेमाल करें। आपका कहा एक गलत शब्द आपके रिश्ते को खतरे में डाल सकता है। इस सप्ताह आपके दोस्त आपसे सलाह व सहायता मांग सकते हैं। आर्थिक रुप से खर्चे आपकी जेब पर भारी पड़ सकते हैं इसलिए सोचसमझ कर खर्च करें।
विज्ञापन
जाते-जाते 2015 इन 6 राशि वालों को खुशहाल बना सकता है
3 of 13
वृष राशि: सितारे बुलंदी पर हैं जिसका फायदा व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में आपको मिलेगा। जहां भी आप काम करते हैं आपके काम की सराहना होगी और हर क्षेत्र में कामयाबी मिलने के आसार हैं। पारिवारिक संबंधों में मजबूती के साथ आपके प्रेम संबंध भी मधुर बने रहेंगें। अपने साथी को सरपराइज देकर रोमांटिक मौसम का आनंद उठा सकते हैं।
जाते-जाते 2015 इन 6 राशि वालों को खुशहाल बना सकता है
4 of 13
मिथुन राशि: आपके लिए सप्ताह में आपको कई सुनहरे अवसर मिलेंगें। आपका मान-सम्मान और उत्साह बढ़ेगा। प्रेम संबंध में नए उत्साह से आपका जीवन भी उत्साहित बना रहेगा। अपने लिए जीवनसाथी की तलाश करने वालों की तलाश भी इस सप्ताह पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
जाते-जाते 2015 इन 6 राशि वालों को खुशहाल बना सकता है
5 of 13
कर्क राशिः इस सप्ताह आपका उत्साह अपनी चरम सीमा पर होगा जिसके सकारात्मक प्रभाव आपके व्यक्तित्व में भी दिखाई देंगें। आपका व्यक्तित्व हर किसी को आकर्षित करेगा खासकर सामाजिक उत्सवों में आप विशेष प्रभाव छोड़ने में कामयाब होंगें। करियर में भी इस सप्ताह सकारात्मक विकास की उम्मीद कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत को दर्ज किया जाएगा प्रशंसा के साथ पारितोषिक भी मिलने की प्रबल उम्मीद है।
विज्ञापन
जाते-जाते 2015 इन 6 राशि वालों को खुशहाल बना सकता है
6 of 13
सिंह राशिः इस सप्ताह आप यात्रा पर जा सकते हैं। एक अच्छे मार्गदर्शक की भूमिका भी आप सहज रुप से निभा सकेंगें साथ ही अपने हुनर व कला से भी दूसरों पर अपना प्रभाव जमाने में कामयाब होंगें। लेकिन आवश्यकता से अधिक प्रतिक्रिया करना आपको उपहास का पात्र भी बना सकता है इसका ध्यान रखें। किसी कार्य को आरंभ करने से पहले अपने शुभचिंतकों से परामर्श कर लें तो बेहतर होगा। करियर के लिहाज से जहां हैं बने रहें परिवर्तन करने के बारे में सोचने का ये आपके लिए उचित समय नहीं है। अपनी रचनात्मकता से आप इस हफ्ते लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
जाते-जाते 2015 इन 6 राशि वालों को खुशहाल बना सकता है
7 of 13
कन्या राशिः सप्ताह परिस्थितियां आपके अनुकुल है। घरेलू स्तर पर चल रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। आपके दामपत्य एवं प्रेम भरे जीवन में उत्साहवर्धक परिवर्तन हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों को अपने पास न फटकने दें। बीती ताहि बिसार दे के नियम पर चलेंगें तो फायदेमंद साबित हो सकता है। भावनाओं पर भी नियंत्रण रखें भावनाएं आप पर हावी हुई तो हमेशा की तरह आर्थिक रुप से आप पर भारी पड़ सकती हैं। लेकिन इन तमाम परिस्थितियों में भी आप क्रियाशील रहेंगें यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपके लिए यात्रा के आसार हैं।
जाते-जाते 2015 इन 6 राशि वालों को खुशहाल बना सकता है
8 of 13
तुला राशि: आपके लिए इस सप्ताह अपने काम से महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। काम से जुड़े परिवर्तनों को भी आप महसूस कर सकेंगें। इस सप्ताह आपका व्यक्तित्व दीप्तिमान होगा। आपके व्यक्तित्व में आए अद्भुत परिवर्तन से हर मुश्किल को आप आसान कर सकेंगें। थोड़ी सी रचनात्मकता व प्रयोगात्मक स्वभाव से आप अपने जीवन को और भी रोचक बना सकते हैं।
जाते-जाते 2015 इन 6 राशि वालों को खुशहाल बना सकता है
9 of 13
वृश्चिक राशि: इस सप्ताह आप अपनी उर्जा का सही प्रयोग कर जीवन के हर स्तर पर लाभ उठा सकते हैं। व्यावसायिक सौदों में निष्पक्ष बने रहें। सप्ताह के मध्य में दांपत्य जीवन व्यतीत करने वालों को रोमांच बढाने का अवसर भी मिलेगा। संबधों में बेहतरी के लिए अपने साथी की हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहें। सुख-समृद्धि के लिए भी ऐसा करना बहुत आवश्यक है। स्थितियों पर काबू पाने में आपकी अंतर्विश्लेषण करने की आदत आपका साथ देगी।
जाते-जाते 2015 इन 6 राशि वालों को खुशहाल बना सकता है
10 of 13
धनु राशि: सप्ताह आपके लिए काफी लाभकारी रहेगा। लंबे अरसे से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होने के आसार हैं। लंबें समय से अथक परिश्रम करने वालों को अच्छी नौकरी मिलने की भी संभावना बन रही है। निजी जीवन में स्थिरता से सुकून महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ बेहतर समय व्यतीत हो सकता है। आर्थिक रुप से आप इस सप्ताह काफी मजबूत रहने वाले हैं।
जाते-जाते 2015 इन 6 राशि वालों को खुशहाल बना सकता है
11 of 13
मकर राशिः सप्ताह आपके लिए काफी जोशीला व उत्साहवर्धक है। सकारात्मक उर्जा व आशावादी विचारों के साथ आपका हौंसला बुलंद रहेगा। इसी जोश व उमंग के साथ आगे बढें, लाभ होगा। परिजनों व दोस्तों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कुल मिलाकर सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।
जाते-जाते 2015 इन 6 राशि वालों को खुशहाल बना सकता है
12 of 13
कुंभ राशिः इस सप्ताह आप खरीददारी में व्यस्त रह सकते हैं। आपके प्रेम के इजहार के लिए यह सप्ताह अनुकुल माहौल बना रहा है। व्यावसायिक तौर पर भी आपको लुभावने अवसर प्राप्त होंगें। इन्हीं अवसरों में से कुछ आपकी सफलता की सीढी सिद्ध होंगें। आपके करियर में नए व बेहतर रोजगार का प्रस्ताव आ सकता है या जहां काम कर रहे हैं वहां कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है।
जाते-जाते 2015 इन 6 राशि वालों को खुशहाल बना सकता है
13 of 13
मीन राशिः यदि आप पहले से किसी प्रेम संबंध में है तो यह सप्ताह बहुत अच्छा गुजरेगा, यदि तलाश में हैं तो आपकी तलाश पूरी होने के कई अवसर आपको नजर आएंगें। यदि विवाह की और कदम बढाना चाहते हैं तो यह एक दम उचित समय है। आपकी उर्जा के साथ आपकी प्रबंधकीय क्षमता अपने चरम पर कायम है लेकिन आर्थिक रुप से आपका प्रंबंधन थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए सचेत रहें बाकि पूरा सप्ताह उत्साहपूर्वक बिताएं।