फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः इस हफ्ते में इन 5 राशि वालों की किस्मत चमकेगी

विज्ञापन
1 of 13
साल 2016 के तीसरे हफ्ते में ग्रहों की स्थिति में काफी बदलाव आ चुका है। इसका असर सभी राशियों पर दिखेगा लेकिन इन 5 राशियों पर इसका अच्छा असर दिखेगा और लाभ एवं उन्नति के मौके प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

साप्‍ताह‌िक राश‌िफलः इस हफ्ते में इन 5 राश‌ि वालों की क‌िस्मत चमकेगी

2 of 13
मेष राश‌ि: यदि आप अपने लिए प्रेमी या प्रेमिका की तलाश कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको आपका प्यार मिल सकता है, प्रयासरत रहें। अपने कार्यों को भी आप बखूबी अंजाम दे पाएंगें, लंबित कामों के निपटने के भी आसार हैं। आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। कार्यों में मिली सफलता के बाद आपकी तरक्की के भी आसार हैं लेकिन इससे आपमें अहं का भाव भी पैदा हो सकता है जिससे हो सकता आप किसी को अपना शत्रु भी बना लें। इसलिए व्यवहार से संयमी बने रहें तो आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

साप्‍ताह‌िक राश‌िफलः इस हफ्ते में इन 5 राश‌ि वालों की क‌िस्मत चमकेगी

3 of 13
वृष राश‌ि: इस सप्ताह आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आपके लिए यह समय थोड़ा कठिन है खासकर अपने व्यवहार पर काबू में रखें। आवेश या क्रोध में आकर आप अपने प्रियजनों को भी आहत कर सकते हैं। व्यक्तिगत तौर पर भी आपको समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप स्वयं का मूल्यांकन करें व सोच समझकर ही कोई कदम उठाएं। समस्याओं से घबराना आपको निष्क्रिय बना सकता है इसलिए हर परिस्थिति का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखें। यदि आप व्यवसायी हैं और निवेश की सोच रहे हैं तो यह समय उचित नहीं हैं। यदि किसी नए कार्य को शुरु करना चाहते हैं तो परिजनों व अनुभवी व्यक्तियों से परामर्श अवश्य कर लें।

साप्‍ताह‌िक राश‌िफलः इस हफ्ते में इन 5 राश‌ि वालों की क‌िस्मत चमकेगी

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि: यह सप्ताह व्यावसायिक रुप से आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं लेकिन आपके रास्ते में अड़चने भी खड़ी हो सकती हैं, इसलिए सतर्क बने रहें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा संभल कर रहें, जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। प्रेमियों का प्रेमजीवन भी गलतफहमी की वजह से इस सप्ताह प्रभावित हो सकता है। अपने साथी के साथ किसी तरह का वैचारिक गैप पैदा न होने दें, संयम के साथ आपसी संवाद बनाए रखें। कुछ व्यक्तियों को अपने विश्वास पात्रों से धोखा मिलने के भी आसार हैं। व्यवसायियों के लिए इस समय निवेश करना लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन

साप्‍ताह‌िक राश‌िफलः इस हफ्ते में इन 5 राश‌ि वालों की क‌िस्मत चमकेगी

5 of 13
कर्क राश‌ि: यह सप्ताह आपके जीवन में बहुत से बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है जिनका लंबे समय तक आपके जीवन पर प्रभाव पड़े। हो सकता है जिन चीजों को आप अपने जीवन में फिलहाल प्राथमिकता दे रहे हैं उनके बारे में फिर से विचार करना पड़े और आपकी प्राथमिकता भी बदल जाए। लेकिन आपको किसी भी बदलाव से घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि जो भी होगा वह अच्छे के लिए होगा, सकारात्मक होगा। जिन लोगों के काम या योजनाएं काफी समय से लंबित हैं वे इस सप्ताह उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। इस सप्ताह आप प्रतिस्पर्धा में खुद को आगे रखने के लिए किसी नई योजना की शुरुआत के बारे में भी विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन

साप्‍ताह‌िक राश‌िफलः इस हफ्ते में इन 5 राश‌ि वालों की क‌िस्मत चमकेगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि: यह सप्ताह आपके लिए परिणाम तो मनोवांछित लेकर आएगा लेकिन व्यावसायिक अनुबंधों के कारण आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। वहीं व्यक्तिगत जीवन की समस्याएं भी आपके व्यवसाय को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे आप मानसिक रुप से तनावग्रस्त भी हो सकते हैं। इसलिए अपने चित को शांत बनाए रखें व व्यक्तिग एवं व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ समय व्यतीत करें, अपने साथी के साथ बातचीत करते रहेंगें तो आपकी समस्याएं कम होती जांएगी, व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन के संतुलन से हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगें।
विज्ञापन

साप्‍ताह‌िक राश‌िफलः इस हफ्ते में इन 5 राश‌ि वालों की क‌िस्मत चमकेगी

7 of 13
कन्या राश‌ि: इस सप्ताह आपकी किसी बड़ी चिंता का निदान हो सकता है। ग्रहों का संकते हैं कि लंबे समय से चल रहे किसी कानूनी झगड़े का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप फिर से अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट सकते हैं जो गत दिनों चल रही समस्याओं से गड़बड़ाई हुई थी। अपने आपको मानसिक व भावनात्मक रुप से मजबूत करते हुए अब सब कुछ भूल कर आगे बढ़ने के बारे में सोच सकते हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए मंगलकारी साबित होगा व आप अपने विरोधियों को मात देने में कामयाब होंगें।

साप्‍ताह‌िक राश‌िफलः इस हफ्ते में इन 5 राश‌ि वालों की क‌िस्मत चमकेगी

8 of 13
तुला राश‌ि: यह सप्ताह काम के लिहाज से आपके लिए काफी व्यस्तता वाला रहेगा लेकिन आर्थिक तौर पर आप सुरक्षित महसूस करेंगें। कार्य के दबाव से आपका मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। यदि आप काम के मामले में कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं यह समय बिल्कुल भी आपके लिए उचित नहीं है। वहीं काम के दबाव व व्यस्तता के चलते अपने परिवार को समय दे पाना भी आपके लिए काफी मुश्किल होगा लेकिन सप्ताहांत तक स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

साप्‍ताह‌िक राश‌िफलः इस हफ्ते में इन 5 राश‌ि वालों की क‌िस्मत चमकेगी

9 of 13
वृश्च‌िक राश‌ि: यदि आप पिछले कुछ दिनों से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह आपको इसका अवसर मिल सकता है। आप परिवार के साथ किसी सामाजिक समारोह में शिरकत कर सकते हैं, किसी सामाजिक दायित्व को निभाने में व्यस्त रहने की भी संभवना है। इस दौरान अपने मित्रों व सगे-संबंधियों के बीच आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगें। आपके हंसमुख स्वभाव से प्रशंसा के पात्र भी बन सकते हैं। लेकिन आर्थिक रुप से आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा इसका विपरीत प्रभाव आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।

साप्‍ताह‌िक राश‌िफलः इस हफ्ते में इन 5 राश‌ि वालों की क‌िस्मत चमकेगी

10 of 13
धनु राश‌ि: इस पूरे सप्ताह आप अपने काम में व्यस्त रहने वाले हैं लेकिन अपनी कड़ी मेहनत के बल पर ही आप आगे बढ़ सकते हैं, इसे हमेशा ध्यान रखें व काम से जी न चुराएं। यदि आप किसी विपरीत लिंगी के साथ दोस्ती में हैं तो आपकी दोस्ती के प्यार में बदलने की भी प्रबल संभावनाएं हैं। एक नये जीवन की शुरुआत के लिए भी यह समय उचित है। यदि अपने कार्य में विस्तार या किसी व्यवसाय को आरंभ करने के लिए आप ऋण लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यही सही समय है। सप्ताहांत परिवार के साथ बीता कर आप अपनी खुशी व रोमांच को बढ़ा सकते हैं व रिश्तों में गर्माहट ला सकते हैं।

साप्‍ताह‌िक राश‌िफलः इस हफ्ते में इन 5 राश‌ि वालों की क‌िस्मत चमकेगी

11 of 13
मकर राश‌ि: यह सप्ताह आपके लिए काफी सारे सुखद अहसास लाने वाला हो सकता है। स्वयं पर संदेह होने के बावजूद आप जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगें जिसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगें। वहीं प्रेम के मामले में भी इस सप्ताह आप व्यस्त रहेंगें। व्यावसायिक स्तर पर भी आपको तरक्की मिलने के आसार हैं। यदि आप अपनी क्षमताओं का आकलन कर अपना पूरा समय दें तो आपकी लंबे समय अधर में लटकी योजनाएं भी पूरी हो सकती हैं।

साप्‍ताह‌िक राश‌िफलः इस हफ्ते में इन 5 राश‌ि वालों की क‌िस्मत चमकेगी

12 of 13
कुंभ राश‌ि: इस सप्ताह अपने आपको शारीरिक व मानसिक रुप से कड़ी मेहनत के लिए तैयार रखें आपके सप्ताह की शुरुआत ढेर सारे काम व जिम्मेदारियों के साथ होगी। इस समय आप अपने अंदर एक नया उत्साह व अतिरिक्त ऊर्जा महसूस करेंगें। आपकी कार्य कुशलता से आपके वरिष्ठ अधिकारी व सहकर्मी प्रभावित होंगें। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता के सब कायल होंगें। हालांकि भावनात्मक सुरक्षा भी इस समय आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगी। अपने कार्यों की व्यस्तता के दौरान अपने साथी के लिए समय निकालना आपके जीवन को रोमांचित कर सकता है।
विज्ञापन

साप्‍ताह‌िक राश‌िफलः इस हफ्ते में इन 5 राश‌ि वालों की क‌िस्मत चमकेगी

13 of 13
मीन राश‌िः इस सप्ताह में अधिकांश समय आप व्यस्त रहेंगें। आराम करने के लिए समय निकालना भी आपके लिए मुश्किल होगा। लेकिन आप आशावादी बने रहेंगें व आपके व्यक्तित्व में आपकी सकारात्मक सोच का प्रभाव साफ दिखाई देगा। आपका यही आशावादी व सकारात्मक दृष्टिकोण आपको समस्याओं का समाधान ढूंढने में मददगार साबित होगा। अपने व्यक्तित्व के इन्हीं विशेषताओं से आप व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन को संतुलित बनाए रखने में कामयाब होंगें। यदि किसी भी क्षेत्र में आप अभी संभावनाओं की तलाश में हैं तो उन पर विचार करने के लिए यह समय आपके लिए बिल्कुल उचित समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें