फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते तीन बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव, इन्हें मिलेगा लाभ

विज्ञापन
1 of 13
इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव हो रहा है। शनि अस्त हुए हैं और सूर्य के साथ बुध भी वृश्चिक राशि में पहुंच रहे हैं। ऐसे में ग्रहों की स्थिति में हो रहे बदलाव का आपके जीवन पर क्या असर पड़ेगा। क्या आपको लाभ मिलेगा या होगी हानि।
विज्ञापन

इस हफ्ते तीन बड़े ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में बदलाव, इन्हें म‌िलेगा लाभ

2 of 13
मेष राश‌ि: सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा समय लेकर आया है क्योंकि इस दौरान आप हर एक कार्य में, हर एक कदम पर सफलता प्राप्त करेंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक स्तरों पर भी आपको किसी रुकावट का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपका उत्साह आपको पूरे सप्ताह जोशपूर्ण बनाए रखेगा। रोमांटिक स्तर पर भी यह सप्ताह आपके लिए खूबसूरत रहेगा। इस सप्ताह आपके समक्ष जो भी अवसर आएंगे आप उनका लाभ अवश्य उठाना चाहेंगे।
विज्ञापन

इस हफ्ते तीन बड़े ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में बदलाव, इन्हें म‌िलेगा लाभ

3 of 13
वृष राश‌ि: इस सप्ताह आप अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों पर ध्यान केन्द्रित करने में सहजता महसूस करेंगे। इस दौरान आप व्यक्तिगत स्तर पर भी कई परिवर्तन देखेंगे। स्वभाव से ये सभी परिवर्तन सकारात्मक होंगे और आपको प्रसन्नता प्रदान करेंगे। जहां तक आपकी आर्थिक स्थिति का सवाल है इस सप्ताह इस स्तर पर भी आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। किसी ख़ास व्यक्ति की विचारधारा से आपके व्यक्तित्व पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। सब आप को समझ सकेंगे, आपसे स्नेह करेंगे और आप स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे।

इस हफ्ते तीन बड़े ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में बदलाव, इन्हें म‌िलेगा लाभ

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि: इस सप्ताह आप अपने से बड़ों के आशीर्वाद से व्यक्तिगत स्तर पर, अपनी सभी समस्याओं का समाधान सफलतापूर्वक निकाल लेंगे। यह सभी समस्याएं वैसे तो अस्थायी होगी इसलिए ऐसी स्थिति में विचलित ना रहें। परिवार के साथ एक छोटी सी यात्रा का भी आप आनंन्द के सकते हैं। इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ खास और रोचक विकास होने के संकेत भी है। यदि आप अविवाहित है तो संभावनाएं है कि कोई तो आपका ध्यान अपनी ओर खींचेंगा।
विज्ञापन

इस हफ्ते तीन बड़े ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में बदलाव, इन्हें म‌िलेगा लाभ

5 of 13
कर्क राश‌ि: यह सप्ताह आपके लिए हर स्तर पर बहुत ही रोचक होने वाला है, फिर चाहे निजी तौर पर हो या व्यवसायिक तौर पर। हाल ही में आपको जिन चिंताओं ने घेरा हुआ था, वे भी उड़न-छू हो जाएंगी। परिजनों और प्रियजनों के साथ आपका सम्बन्ध और भी गहराता जाएगा। इस पूरे सप्ताह आप शांत और संतुलित रहेंगे। कुछ नया शुरू करने के लिए यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ होने वाला है। इस अद्भुत सप्ताह का भरपूर आनंद उठाएं।
विज्ञापन

इस हफ्ते तीन बड़े ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में बदलाव, इन्हें म‌िलेगा लाभ

6 of 13
स‌िंह राश‌ि: इस सप्ताह आप स्वयं को अत्यंत व्यस्त और अधिक कार्यभार के चलते चिंताग्रस्त पाएंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक स्तर पर भी आपको कुछ परेशानियां आ सकती है। आपके साथी खुद को उपेक्षित महसूस करेंगे। यह स्वाभाविक है कि आपको अपने लिए निजी समय और एकांत की आवश्यकता है किन्तु इसका अर्थ यह नहीं कि आप उन्हें नजरअंदाज कर दे। अन्यथा आपके और उनके बीच में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको संतुलन बनाए रखने की सख्त आवश्यकता है। एक आर्थिक समस्या आपका समय और ऊर्जा दोनों ही व्यर्थ कर सकती है। कार्यस्थल में कुछ मुद्दे आपको चिंतित कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस हफ्ते तीन बड़े ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में बदलाव, इन्हें म‌िलेगा लाभ

7 of 13
कन्या राश‌ि: इस सप्ताह आपके और परिवार के बीच हुई, अनबन का समाधान निकलेगा और सब पहले की तरह खुश रहेंगे। परिवार वालों का  सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन को खुशियों से भर देगा और आप क्रियाशील रहेंगे। इस सप्ताह किसी भी समस्या से निपटने का एक ही मूलमंत्र है- एकता। अपने प्रियजनों की खुशी के लिए आप से जो संभव हो वो करें। ऐसे में आपकी ख़ुशी में भी बढ़त होगी। इस सप्ताह आप व्यवसायिक तौर पर भी नयी शुरुआत करेंगे।

इस हफ्ते तीन बड़े ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में बदलाव, इन्हें म‌िलेगा लाभ

8 of 13
तुला राश‌ि: इस सप्ताह आप अपने समक्ष आने वाले सभी अवसरों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। अपने सभी कार्यों में आप सफल होंगे और रचनात्मक कार्यों के लिए भी आप समय निकाल पाएंगे। आप घर और कार्यस्थल के बीच एक अच्छा तालमेल बना सकेंगे और इस सप्ताहांत का आनंद लेंगे। स्वयं से या किसी दूसरें से जो भी वायदा करें उसे पूरा करे और इस पूरे सप्ताह का आनंद उठाएं।

इस हफ्ते तीन बड़े ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में बदलाव, इन्हें म‌िलेगा लाभ

9 of 13
वृश्च‌िक राश‌ि: इस सप्ताह आप महसूस करेंगे आपकी सब्र का इम्तेहान लिया जा रहा है। वास्तविकता से आपका सामना होगा और अपनी निजी जिंदगी के संबंधों  में मिली निराशा से आप खुद चिंतित महसूस करेंगे। हकीकत यह है कि कुछ लोग अपने असली रूप में आपके सामने आयेंगे जो आपकी चिंता का विषय रहेगी। करियर के लिहाज से परिस्थितियां आपके हित में है और आपकी प्रशंसा के भी संकेत है।

इस हफ्ते तीन बड़े ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में बदलाव, इन्हें म‌िलेगा लाभ

10 of 13
धनु राश‌ि: आपके लिए आने वाला समय मिश्रित अनुभवों से भरपूर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके व्यवसायिक स्तर में कुछ रुकावटें आएंगी। खुद को उन में फंसा हुआ ना समझे और अपना कार्य करते रहे। आपकी परेशानियाँ भी दूर हो जाएँगी। प्रॉपर्टी डीलर्स कुछ अड़चनों का सामना करेंगे, पर घबराये नहीं। स्वास्थ्य के तौर पर, आपमें से कुछ मामूली परेशानियों का सामना करेंगे। किन्तु सप्ताहांत तक सब कुछ ठीक हो जाएगा।

इस हफ्ते तीन बड़े ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में बदलाव, इन्हें म‌िलेगा लाभ

11 of 13
मकर राश‌ि: आपके जीवन में भी जो समस्याएं उत्पन्न हुई है, वे इस सप्ताह कम हो जाएंगी। इस कारण आप पूरे सप्ताह आप ऊर्जावान रहेंगे। अपने प्रेम जीवन में आप अपनी समस्याओं का समाधान शांत मन से निकालेंगे। जीवन की ओर ध्यान देने का आपका नज़रिया वास्तविक है और इसका लाभ आपको अवश्य ही मिलेगा। आपके निर्णय सूझ-बूझ से भरे होंगे और अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ कदम उठाएंगे। भविष्य के लिए योजना बनाने का पुरस्कार आपको सफलता के रूप में मिलने के पूरे आसार है।

इस हफ्ते तीन बड़े ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में बदलाव, इन्हें म‌िलेगा लाभ

12 of 13
कुंभ राश‌ि: दूसरों की हर बात पर यदि कमी निकालना आपकी आदत है तो इस आदत को तुरंत छोड़ें क्योंकि इससे आपके आसपास के सभी लोग आपसे चिड सकते हैं। जीवन में कुछ गंभीर बदलाव करें और हो सके तो परिवार से सहायता मांगे। आपका परिवर्तित स्वभाव आपके परिवार और आपके लिए खुशियों का एक नया रास्ता बनाएगा। चीजों का अधिक विश्लेषण ना करें और बेहतर परिणाम देखने के लिए सकारात्मक रहे। अपनी आकांक्षाओं को पाने के लिए आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा करने की सख्त आवश्यकता है।
विज्ञापन

इस हफ्ते तीन बड़े ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में बदलाव, इन्हें म‌िलेगा लाभ

13 of 13
मीन राश‌ि: यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि कोई आपकी भावनाओं से खेल सकता है। अपने कार्यों पर ध्यान देने में आपको थोड़ी मुश्किल हो सकती है। आपके लिए इस सप्ताह समस्याओं के उत्पन्न होने का सबसे कारण हो सकता है आपका ध्यान भटकना। सप्ताह के अंत तक आपके मूड में सुधार आएगा और यह जान कर आपको संतोष होगा कि जो भी परिवर्तन हुए थे वो आपके भले के लिए ही हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें