इस हफ्ते बुध मकर राशि में प्रवेश करेगा और गुरु राहु के साथ षडाष्टक संबंध बनाएगा। ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार बुध का यह गोचर देश की अर्थव्यवस्था पर अनुकूल असर डालेगा और बाजार में तेजी आएगी। इसके साथ-साथ किस राशि वालों के जीवन में उन्नति और कामयाबी का उछाल आने वाला है यह भी देखिए।
विज्ञापन
फरवरी का दूसरा हफ्ता, उम्मीद से बढ़कर मिलेगी सफलता इन राशि वालों को
2 of 13
मेष राशिः यह सप्ताह आपके लिए कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आपका स्वभाव खुशनुमा रहेगा। पिछले दिनों में यदि आपने कड़ा परिश्रम किया है तो उसके परिणाम सामने आएंगें जिसे लेकर आप गर्वित महसूस करेंगें। आप एक नई उर्जा के साथ अपने फिर से अपने काम में जुट जांएगें व लक्ष्य तक पंहुचने में कामयाबी हासिल करेंगें। इस समय आपको तरक्की के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। जो जातक अपने लिए रोजगार की तलाश में जुटे हैं उन्हें भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। हो सकता है कामकाज के सिलसिले में आपको यात्रा भी करनी पड़े। घर में सुख शांति बनी रहेगी, आपका दांपत्य व प्रेमजीवन भी अच्छा रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
फरवरी का दूसरा हफ्ता, उम्मीद से बढ़कर मिलेगी सफलता इन राशि वालों को
3 of 13
वृष राशिः यह सप्ताह आपके लिए सौभाग्यशाली है। पैतृक संपत्ति से धन प्राप्ति के आसार हैं। यदि आपने व्यवसाय में निवेश किया हुआ है तो उम्मीद से अधिक मुनाफा हो सकता है। इस समय आप बचत करने में भी कामयाब होंगें। यदि आप कार्य को लेकर दबाव महसूस कर रहे हैं तो इसमें भी कमी आएगी व अपने परिवार के साथ समय बिताने का भरपूर अवसर आपको मिलेगा। घर में शांति बनी रहेगी दोस्तों व परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पिछले काफी समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो पूरी लगन से काम में जुट जांए, इसके सिरे चढ़ने के पूरे-पूरे आसार हैं। लेकिन सचेत रहें कार्यस्थल पर अचानक किसी चुनौति का सामना करना पड़ सकता है।
फरवरी का दूसरा हफ्ता, उम्मीद से बढ़कर मिलेगी सफलता इन राशि वालों को
4 of 13
मिथुन राशिः इस सप्ताह आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना होगा। कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ अपनी कम्यूनिकेशन स्किल भी बेहतर करनी होंगी। वित्तीय रुप से आपको अतिरिक्त आय हो सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी संतुलित रहने के आसार हैं। व्यवसायी जातकों को उनका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यक्तिगत व प्रेमजीवन भी एक नई ताजगी महसूस करेंगें। अविवाहित जातकों के लिए अपने साथी की तलाश करने का यह उचित समय है। आपका जीवन रोमांच से भरने वाला है प्रयासरत रहें। कुछ प्रेमी इस समय परिणय सूत्र में भी बंध सकते हैं।
विज्ञापन
फरवरी का दूसरा हफ्ता, उम्मीद से बढ़कर मिलेगी सफलता इन राशि वालों को
5 of 13
कर्क राशिः यदि पिछले कुछ समय से किसी प्रकार की चिंता आपको खाये जा रही है तो इस सप्ताह उसका निवारण हो सकता है। आपका व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन सामान्य गति से चलने के आसार हैं। हो सकता इस सप्ताह आप अपने परिवार को पूरा समय दें, परिवार के साथ बिताए इन लम्हों में से कुछ हमेशा के लिये एक सुनहरी याद भी बन सकते हैं। प्रेमियों के लिए भी यह सप्ताह रोमांच से भरपूर रहेगा, हालांकि आर्थिक रुप से आपके खर्चों के बढ़ने की संभावना भी है। कार्यस्थल पर आपके सहयोगी को आपकी सहायता की जरुरत पड़ सकती है, इसलिए नजरअंदाज न करें व अपने सहयोगी का भरपूर सहयोग करें। यह भविष्य में आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
फरवरी का दूसरा हफ्ता, उम्मीद से बढ़कर मिलेगी सफलता इन राशि वालों को
6 of 13
सिंह राशिः इस सप्ताह आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। कार्यस्थल पर आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। काम पाने के लिए प्रयासरत जातकों की तलाश पूरी होने की संभावना हैं। कार्यस्थल से असंतुष्ट जातकों को भी नौकरी बदलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी, अनअपेक्षित रुप से धन प्राप्ति के आसार हैं। अपने साथी से किसी प्रकार की बहस करने से बचें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने साथी को सरप्राइज गिफ्ट देना आपके रोमांटिक जीवन में रंग भर सकता है।
विज्ञापन
फरवरी का दूसरा हफ्ता, उम्मीद से बढ़कर मिलेगी सफलता इन राशि वालों को
7 of 13
कन्या राशि: इस सप्ताह अपने को मानसिक रुप से थोड़ा मजबूत रखें, हो सकता कार्यस्थल व्यवसाय या फिर व्यक्तिगत जीवन की कोई परेशानी या आपसे जुड़े लोगों की कोई बात आपको कचोटती रहे। लेकिन विचलित होने की जरुरत नहीं है सप्ताहांत तक हालातों में सुधार होने के आसार हैं। इस सप्ताह आप थोड़े जिज्ञासु भी रह सकते हैं। पिछले समय में छोड़ दिये गए कुछ सवालों के जवाब हो सकता है, अब तलाशने की कोशिश करें। आपके काम धीमी गति से ही सही लेकिन सिरे चढ़ जांएगें। इस सप्ताह किसी तरह की असंतुष्टी भी आपको विचलित कर सकती है। आपके लिए सुझाव है कि थोड़ा समय ध्यान करने में भी लगाएं।
फरवरी का दूसरा हफ्ता, उम्मीद से बढ़कर मिलेगी सफलता इन राशि वालों को
8 of 13
तुला राशि: इस सप्ताह आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके प्रतिद्वंदी आपकी छवि को नुक्सान पंहुचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए संभल कर पूरी सतर्कता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दें। संपत्ती के लेन-देन में भी सावधानी रखें। व्यावसायिक रुप से किसी निवेश के बारे में फिलहाल न सोचें। पारिवारिक संबंधों में खुशहाली बरकरार रखने के लिए आपको संयम का परिचय देना होगा, आपकी छोटी सी भूल भी रिश्तों में खटास पैदा कर सकती है। प्रेमी युगल भी अपने चाहने वाले का विशेष ध्यान रखें अन्यथा दिलों की दूरियां बढ़ सकती हैं।
फरवरी का दूसरा हफ्ता, उम्मीद से बढ़कर मिलेगी सफलता इन राशि वालों को
9 of 13
वृश्चिक राशि: इस सप्ताह आपके सितारे बुलंदी पर हैं। आप जिस भी कार्य को हाथ में लेंगें उसे पूरा करने में सफल होंगें। अपने व्यावसायिक प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए इस समय आप रचनात्मक तरीकों का इस्तेमाल करेंगें। आपका आत्मविश्वास भी इस समय चरम पर होगा। आप निश्चित समय से पहले अपने लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब होगे। लेकिन अपनी व्यावसायिक व कार्यालयी व्यस्तता के चलते अपने परिवार के लिए समय न निकाल पाना आपके रोमांटिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। सप्हांत पर अपने जीवन साथी के साथ बिताया गया समय एक सुनहरी याद हो सकता है।
फरवरी का दूसरा हफ्ता, उम्मीद से बढ़कर मिलेगी सफलता इन राशि वालों को
10 of 13
धनु राशि: इस सप्ताह आपको परिवारिक मसले परेशान कर सकते हैं। लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है विचार-विमर्श से समस्या का समाधान भी मिल जाएगा। सप्ताहांत पर किसी सामाजिक समारोह में भी शिरकत करनी पड़ सकती है। अपने जीवनसाथी को इस समय कोई उपहार देना आपकी खुशी को बढाएगा। हालांकि पारिवारिक दिक्कतें कुछ समय तक आपको बेचैन रख सकती हैं लेकिन ऐसी परिस्थितियों में जरा सी खुशी मिलने के भी खास मायने होते हैं। कार्यस्थल पर आप पर दबाव कम ही रहेगा। व्यावसाय भी सामान्य गति से चलेगा। थोड़ा बहुत समय मेडिटेशन करने में लगाएं इससे आपको राहत महसूस होगी।
फरवरी का दूसरा हफ्ता, उम्मीद से बढ़कर मिलेगी सफलता इन राशि वालों को
11 of 13
मकर राशि: इस सप्ताह आपको काफी अवसर उपलब्ध होने वाले हैं। आप व्यवसाय के विस्तार के बारे में सोच सकते हैं। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो यह समय उचित है आपकी तलाश पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आप अपने रिश्तों में एक नई मधुरता एक नई गरमाहट एक नई खुशबू महसूस करेंगें। अविवाहित जातक भी अपने लिए साथी की तलाश कर सकते हैं। वहीं प्रेमी युगल अपने रिश्तोंं को अगले पायदान पर ले जाने के बारे में विचार कर सकते हैं। इस समय आपको चौतरफा सहयोग मिलने के आसार हैं।
फरवरी का दूसरा हफ्ता, उम्मीद से बढ़कर मिलेगी सफलता इन राशि वालों को
12 of 13
कुंभ राशि: इस सप्ताह अपने आप को सतर्क रखें। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार करें। सुनी हुई बातों पर अपनी राय न बनाएं अन्यथा यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। संपत्ती के लेन-देन में भी विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर भी अपने कार्यों को समयावधि पर पूरा करें व सचेत रहते हुए पूरा करें। जरा सी गलती इस समय आपकी प्रतिष्ठा के लिए हानिकारक हो सकती है। पारिवारिक जीवन की और से निश्चिंत रहें, आपके संबंधों में और प्रगाढता आएगी हर परिस्थिति में आपके जीवनसाथी का सहयोग आपको गौरवान्वित करेगा।
फरवरी का दूसरा हफ्ता, उम्मीद से बढ़कर मिलेगी सफलता इन राशि वालों को
13 of 13
मीन राशि: यदि अभी तक आप पर सुस्ती का आलम छाया हुआ है तो इस सप्ताह आपको अपनी इस हालत से निजात मिलेगी व आप एक नई स्फूर्ति के साथ अपने हर कार्य को अंजाम देंगें। अपनी कड़ी मेहनत से कार्यों को समय में पूरा कर आप अपनी प्रतिष्ठा फिर से पा सकते हैं। इस समय आपका स्वभाव भी काफी मिलनसार व सहयोग करने वाला होगा हो सकता है अपने दोस्तों व सहकर्मियों की मदद भी आप करें। लेकिन इस समय अति उत्साह व अति आत्मविश्वास से बचे रहें तो आपके लिए हितकर होगा अन्यथा पासा उलट भी सकता है। अपने परिवार के साथ भी खुशियां मनाने का अवसर मिल सकता है। प्रेमी जातकों के लिए भी यह सप्ताह यादगार रहने वाला है।