फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी का तीसरा हफ्ता खोलेगा इन 6 राशि वालों की किस्मत का पिटारा

विज्ञापन
1 of 13
इस हफ्ते की शुरुआत ग्रहों की स्थिति में बड़े बदलाव के साथ हुआ है। सूर्य कुंभ राशि में पहुंच चुके हैं और आने वाले 20 फरवरी को मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे जो उनकी खुद की राशि है। ग्रहों की स्थिति में इस बदलाव का आपकी राशि पर क्या असर होगा देखिए साथ ही यह भी जान लीजिए कि यह हफ्ता कई राशियों के लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है।
विज्ञापन

फरवरी का तीसरा हफ्ता खोलेगा इन 6 राश‌ि वालों की क‌िस्मत का प‌िटारा

2 of 13
इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान अपने परिवार की और रहेगा, आप प्रियजनों की अहमियत समझेंगें जिससे आपके रिश्तों में विश्वास व गहराई दोनों बढ़ेंगी। यदि अभी तक आपका अपने प्यार या अपने जीवनसाथी से किसी प्रकार का अलगाव चल रहा है, तो यह उन्हें मनाने का उचित समय है। आप परिवार के साथ सुखद यात्रा का आनंद भी ले सकते हैं। कामकाजी जीवन में आपकी व्यस्तता सामान्य रहेगी। व्यावसायिक रुप से भी आप पर खास दबाव नहीं पड़ेगा लेकिन इसका तात्पर्य यह कतई नहीं है कि आप अपने काम पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। आपको निरंतर मेहनत करने की जरुरत है। जेब पर थोड़ा बहुत खर्च बढ़ सकता है लेकिन उतना करने में आप सक्षम हैं।
विज्ञापन

फरवरी का तीसरा हफ्ता खोलेगा इन 6 राश‌ि वालों की क‌िस्मत का प‌िटारा

3 of 13
इस सप्ताह आप चिंतन की प्रक्रिया से गुजरेंगें। हो सकता है किसी विषय पर आप किसी से प्रभावित होकर अपने विचारों में बदलाव करें। पारिवारिक रुप से भी यह सप्ताह आपमें एक नए उत्साह का सृजन करेगा। अपने जीवनसाथी के साथ बिताये लम्हों को याद कर आप रोमांचित हो उठेंगें। कामकाज के लिहाज से हो सकता है इस सप्ताह आप पर दबाव बढ़े लेकिन अपनी सकारात्मक उर्जा के बल पर आप हर मुश्किल काम को भी आसानी से अंजाम देंगें। व्यावसाय के लिए अचानक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

फरवरी का तीसरा हफ्ता खोलेगा इन 6 राश‌ि वालों की क‌िस्मत का प‌िटारा

4 of 13
साथियों के साथ की गई मस्ती व देर रात की पार्टियों के कारण आप थकान महसूस करेंगें। कुछ जातकों को व्यावसायिक व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी या प्रियजन को पूरा समय न देने के कारण भावनात्मक परेशानी से भी गुजरना पड़ सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको किसी उतार-चढ़ाव का सामना भी इस सप्ताह करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों के लिए भी आपको तैयार रहना होगा। लेकिन संयम बनाए रखें व कड़ी मेहनत करें सप्ताहांत तक स्थिति बिल्कुल सामान्य होने के आसार हैं।
विज्ञापन

फरवरी का तीसरा हफ्ता खोलेगा इन 6 राश‌ि वालों की क‌िस्मत का प‌िटारा

5 of 13
इस सप्ताह आपको आर्थिक रुप से थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप स्वयं का व्यवसाय चलाते हैं तो इस समय किसी प्रकार का निवेश करने से बचें। कार्यस्थल पर भी आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल एकाग्र चित से कड़ी मेहनत करते रहें। सप्ताहांत तक परिणाम सकारात्मक दिखाई देने लगेंगें। हालांकि तमाम परिस्थितियों में परिजनों व जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपके मनोबल को बनाए रखेगा व आपको विचलित होने से बचाएगा। छात्र इस समय अपनी शिक्षा पर ध्यान देकर मनवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

फरवरी का तीसरा हफ्ता खोलेगा इन 6 राश‌ि वालों की क‌िस्मत का प‌िटारा

6 of 13
यह सप्ताह आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा। इस समय आपको हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगें। कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी व वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित होंगें। आपके कार्य को दर्ज किया जाएगा। भविष्य में मिलने वाली पदोन्नती की भूमिका इस सप्ताह बन सकती है। यदि आपका पिछले कई दिनों से कोई कार्य रुका हुआ है तो उसके भी सिरे चढ़ने के आसार हैं, मेहनत करते रहें। आर्थिक रुप से सप्ताहांत पर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अनपेक्षित रुप से धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि पिछले समय में कोई निवेश किया है तो लाभ मिलने के आसार हैं। पारिवारिक व व्यक्तिगत जीवन भी इस सप्ताह खुशहाल रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

फरवरी का तीसरा हफ्ता खोलेगा इन 6 राश‌ि वालों की क‌िस्मत का प‌िटारा

7 of 13
इस सप्ताह आप काफी उर्जावान बने रहेंगें जिसका लाभ आपको अपने करियर में मिलेगा। हो सकता है आपको नौकरी बदलने के लिए कोई बेहतर ऑफर भी मिले। इस सप्ताह आपकी रचनात्मकता भी चरम पर होगी। अपने नए-नए इनोवेटिव विचारों से आप वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आ सकते हैं। आपकी व्यवहार कुशलता के चलते सामाजिक समारोह में भी आपकी प्रशंसा हो सकती है। हो सकता है आपकी रचनात्मकता व कार्यकुशलता के चलते कार्य का दबाव अचानक आप पर बढ़ जाए लेकिन इस समय आपके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं होगा। समयाभाव के चलते आपका रोमांटिक जीवन प्रभावित हो सकता है। व्यवसायियों के लिए निवेश का उचित समय है।

फरवरी का तीसरा हफ्ता खोलेगा इन 6 राश‌ि वालों की क‌िस्मत का प‌िटारा

8 of 13
यह सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली है यदि पिछले कुछ समय से आप परेशान चल रहे हैं तो इस सप्ताह आपको राहत मिलने के आसार हैं। करियर के क्षेत्र में भी आपको बेहतर अवसर मिलने के आसार हैं। कार्य हेतु यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। यदि अपने जीवनसाथी से मनमुटाव चल रहा है तो अपने साथी को मनाने का प्रयास करें आपका प्रेमजीवन फिर से खिल उठेगा। छात्रों के लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा है, रचनात्मक कौशल रखने वाले जातकों को उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। यदि आप अपने परिवार को आगे बढाना चाहते हैं तो संतान के बारे में सोचने के लिए यह उचित समय है।

फरवरी का तीसरा हफ्ता खोलेगा इन 6 राश‌ि वालों की क‌िस्मत का प‌िटारा

9 of 13
इस सप्ताह आप आतंरिक रुप अपने अंदर एक नई खुशी को महसूस करेंगें। हो सकता है यह खुशी आपको बहुत सालों बाद अपने किसी खास दोस्त से मिलने पर मिले। या फिर एक लंबे समय बाद आप अपने परिवार के साथ खुशियों के लम्हें गुजारें। कार्यों को करने में आप एक नए उत्साह को महसूस करेंगें। इस सप्ताह समय की सकारात्मक उर्जा आपके साथ है। इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। व्यावसायिक रुप से भी इस सप्ताह निवेश करना लाभदायक हो सकता है। लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पहले जांच-पड़ताल अवश्य कर लें।

फरवरी का तीसरा हफ्ता खोलेगा इन 6 राश‌ि वालों की क‌िस्मत का प‌िटारा

10 of 13
इस सप्ताह आपकी परेशानियों में कमी आएगी। यदि पिछले लंबे समय से आप रोजगार की तलाश में हैं तो उम्मीद है इस सप्ताह आप अपने करियर को नई गति दें। खुद के व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए भी यह समय आपके लिए बिल्कुल उचित है। वैवाहिक जीवन में आगे बढ़ते हुए अब अपने परिवार में नए सदस्य को लाने के बारे में सोच सकते हैं। अविवाहित जातक अपना पूरा ध्यान इस समय अपने करियर अथवा शिक्षा पर दें। प्रेमी युगल भी मौज मस्ती से आगे बढते हुए अब जीवन की वास्तविक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें।

फरवरी का तीसरा हफ्ता खोलेगा इन 6 राश‌ि वालों की क‌िस्मत का प‌िटारा

11 of 13
इस सप्ताह आपको कई ऐसे अवसर मिलेंगें जिन्हें लेकर आप उत्साहित रहेंगें। एक नई स्फूर्ति के साथ आप अपने कार्यों को अंजाम देंगें। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े जातक इस सप्ताह अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। इस समय आप द्वारा किया गया रचनात्मक प्रयास आपको प्रसिद्धि दिला सकता है। अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए भी आप रचनात्मक क्षेत्रों का सहारा ले सकते हैं। आपका व्यक्तिगत जीवन सामान्य बने रहने के आसार हैं कार्य व परिवार को दिये जाने वाले समय में संतुलन बनाए रखें तो बेहतर होगा। सप्ताहांत पर सुखद समाचार आपकी खुशी को दोगुना कर सकता है।

फरवरी का तीसरा हफ्ता खोलेगा इन 6 राश‌ि वालों की क‌िस्मत का प‌िटारा

12 of 13
इस सप्ताह आप उर्जावान तो रहेंगें लेकिन साथ ही आपको सचेत रहने की भी आवश्यकता है। कार्यस्थल पर हर काम सतर्कता के साथ करें अन्यथा आपकी मेहनत पर आपका ही कोई सहकर्मी अपनी पीठ थपथपा सकता है। आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहने के आसार हैं लेकिन जीवनसाथी या अपने प्रेमी से मनमुटाव आपको मानसिक रुप से परेशान कर सकता है। आर्थिक दृष्टि से देखें तो इस सप्ताह आपको सलाह दी जाती है कि अनावश्यक खर्चों से बचकर रहें अन्यथा आगामी समय में आपको दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

फरवरी का तीसरा हफ्ता खोलेगा इन 6 राश‌ि वालों की क‌िस्मत का प‌िटारा

13 of 13
यह सप्ताह आपके लिए कुल मिलाकर अच्छा रहने की संभावना है। आपको हर कदम पर अपनों का सहारा मिलेगा जिससे किसी भी प्रकार का तनाव आप महसूस नहीं रहेंगें व हर तरह की परिस्थिति से निपटने में सक्षम होंगें। कभी कभी पुरानी यादें रिश्तों को ताजा कर देती हैं अपने साथी के साथ कुछ अतीत के लम्हें याद कर एक नई ताजगी फिर से अपने रिश्तों में ला सकते हैं। यदि आप अपने परिवार को आगे बढाना चाहते हैं तो समय बिल्कुल उचित है। करियर व व्यवसाय के लिहाज से हालात सामान्य बने रहेंगें। बेरोजगार युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान दे सकते हैं। आगामी समय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें