हफ्ते की शुरुआत ऐसी स्थिति में हुई है जब कई ग्रहों की स्थिति बदली है और ग्रहों के राजा सूर्य भी राशि बदलने वाले हैं। इन बदली हुई ग्रह स्थितियों में आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है जानिए।
विज्ञापन
जनवरी का दूसरा हफ्ता, इन 5 पांच राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है
2 of 13
इस हफ्ते आपको किसी भी मुश्किल का सामना करना नही पड़ेगा। आप अपने दोस्तो के बहुत करीब आएंगे और उनसे अपने जीवन की उन परेशानियों पर आराम से विचार विमर्श करेंगे जिनके बारे मे आप किसी से बात करना पसंद नही करते। घर मे किसी मेहमान के अचानक आ जाने से आप व्यस्त रहेंगे। पुराने दोस्तो से भी मिलकर अपना समय बिताएंगे।
विज्ञापन
जनवरी का दूसरा हफ्ता, इन 5 पांच राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है
3 of 13
वृष राशि: व्यवसायिक स्तर पर यह सप्ताह आपके लिए प्रगतिशील साबित होगा। आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी और कार्यस्थल में भी आप अपने प्रदर्शन से अपने सभी काम समय पर सम्पूर्ण कर सकेंगे। सम्भव है कि वेतन-वृद्धि के लिए भी आपका नामांकन हो। आप इस सप्ताह अपने व्यवसायिक जीवन के चलते अपने साथी को अधिक समय नहीं दे पाएँगे। जिससे हो सकता है कि आप दोनों के बीच थोड़ी नोक-झोंक हो। साथी को थोड़ा समय दे, सब सामान्य हो जाएगा। स्वास्थय के मामले में आप इस दौरान सेहतमंद रहेंगे। आप विश्वास से भरपूर और एकदम जोश में रहेंगे। इस समय आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा। अधिक खर्च के योग बन रहे है। फिलहाल तो इससे कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी किन्तु आने वाले दिनों में परेशानी हो सकती है।
जनवरी का दूसरा हफ्ता, इन 5 पांच राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है
4 of 13
मिथुन राशि: इस सप्ताह किसी भी प्रकार के विवाद से बचे। ऐसी स्थिति में टिप्पणी करने से भी खुद को रोकें। हालांकि ग्रहों की चाल के प्रभाव से आप काफी आक्रामक रहेंगे किन्तु खुद पर संयम रखने का प्रयास करें। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको रिश्ते संजोने की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
जनवरी का दूसरा हफ्ता, इन 5 पांच राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है
5 of 13
कर्क राशिः इस सप्ताह आपको अपने कार्यभार को कम करने की सख्त आवश्यकता है। घर से ऑफिस के काम को दूर ना रख पाने के कारण घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। शनि की बदलती चाल से काम अधिक बढ़ेगा और आप चिडचिडे हो जाएंगे। किसी भी परेशानी से घबराएं नहीं, सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जायेगा।
विज्ञापन
जनवरी का दूसरा हफ्ता, इन 5 पांच राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है
6 of 13
सिंह राशिः गत दिनों के मुकाबले अब आपकी विचारधारा में काफी परिवर्तन आएगा और लोगो से भावुक तौर पर जुडना आपके लिए आसान होगा। साथ ही आप सुविधापूर्ण, संयमशील और शांत महसूस करेंगे। इस सप्ताह अपने भीतर के शक्तिशाली इंसान को पहचाने और उसे उभरने का अवसर दे ताकि आप अपने प्रियजनों की रक्षा कर सके।
विज्ञापन
जनवरी का दूसरा हफ्ता, इन 5 पांच राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है
7 of 13
कन्या राशिः इस सप्ताह कुछ बेचैनी महसूस कर सकते हैं। हो सकता है कि आप अपनी भावनाओं पर काबू ना रख पाएं और अनावश्यक ही कोई जोखिम उठा लें। आप उस हर चीज़ या व्यक्ति को दूर करना चाहेंगे जो आपकी जीवन मे अनचाहे ही घुसने की कोशिश कर रहा है। काम से जुड़े उद्देश्यों के लिए आप यात्रा भी कर सकते हैं। एक छोटा सा अलगाव आपको यह एहसास कराएगा कि आप उन्हे कितना प्यार और याद करते हैं।
जनवरी का दूसरा हफ्ता, इन 5 पांच राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है
8 of 13
तुला राशिः एक अनपेक्षित सुखद समाचार के मिलने से आप स्फूर्ति से भर जाएँगे खासकर सप्ताह के मध्य में। करियर स्तर पर आप उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान एक रुका हुआ कार्य पूरा करने की ओर ध्यान देंगे। हालाँकि सप्ताहांत तक आप को आर्थिक तौर से सावधान रहना होगा। घर के मामलों को लेकर आपका ध्यान पूर्ण रूप से केन्द्रित रहेगा।
जनवरी का दूसरा हफ्ता, इन 5 पांच राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है
9 of 13
वृश्चिक राशिः इस सप्ताह मिलने वाली कुछ जानकारियों की अच्छी तरह से जांच करनी पड़ सकती है ताकि किसी भी तरह की शर्मनाक स्थिति से बचा जा सके। इस हफ्ते किसी भी अफवाह या कैसुअल बातचीत को सुनकर किसी भी तरह का निर्णय ना लें। निश्चित कर लें कि आप सही जानकारी के साथ ही काम कर रहे हैं। खुद को सही क्रम और व्यवस्थित रखने से आप किसी भी तरह की अजीब और शर्मनाक हालात से बचे रहेंगे।
जनवरी का दूसरा हफ्ता, इन 5 पांच राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है
10 of 13
धनु राशिः आगामी सप्ताह में सुखद समय की अपेक्षा कर सकते है क्योंकि आप हर स्तर पर सफलता की ओर कदम बढाएँगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक, दोनों ही स्तरों में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं पाएंगे। रोमांटिक स्तर पर भी यह सप्ताह आपके लिए कई खुशखबरी लेकर आएगा। आपकी राह में आने वाले सभी अवसरों को स्वीकार कर आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
जनवरी का दूसरा हफ्ता, इन 5 पांच राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है
11 of 13
मकर राशिः इस सप्ताह के दौरान आपको अधिक सचेत रहकर अपने सभी निर्णयों को संयमता से लेना होगा। शांत चित से ही आप अपनी सभी समस्याओं का समाधान चुटकी बजाते ही कर सकेंगे। इस सप्ताह किसी भी तरह के विवाद या बहस में पड़ने से बचे। यदि आप कार्य सम्बंधित समस्याओं से आहत होने से खुद को बचा कर रखे तो आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे। ध्यान रखिये, इस जीवन में कुछ बातों पर पर्दा ही हो, तो अच्छा होता है। जो व्यक्ति विवाहित है, वे साथी के साथ अपने रिश्तें में रोमांच लाने का प्रयास करें।
जनवरी का दूसरा हफ्ता, इन 5 पांच राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है
12 of 13
कुंभ राशिः इस सप्ताह आपको अपने व्यक्तिगत या व्यावसायिक कार्य करने में कुछ मुश्किलों का सामना करना होगा। आप को स्वयं में प्रोत्साहन की कमी महसूस होगी। आपके प्रयासों का फल भी आपको उतना नहीं मिलेगा जितना आप अपेक्षा कर रहे है। इस कारण से आप इस दौरान चिडचिडा महसूस करेंगे। किन्तु आपको निरंतर स्वयं को यह याद दिलाते रहना होगा कि आपका यह चिडचिडापन कहीं आपके जीवन में और नकारात्मकता ना ले आए। ऐसे समय में आपके परिजन एवं साथी सदा आपके सहयोग में रहेंगे। आपको कुछ पाने के लिए अपने जीवन में नयापन लाना होगा। ऐसा करने से सफलता आपके द्वार पर स्वयं आएगी। व्यवसायियों के लिए हालाँकि यह समय इतना लाभकारी नहीं है। इससे उनके बैंक बैलेंस में कोई खासा असर नहीं पड़ेगा। इसलिए तनाव लेने की कोई आवश्यकता नहीं है।
जनवरी का दूसरा हफ्ता, इन 5 पांच राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है
13 of 13
मीन राशिः इस सप्ताह आप खुद को जीवन के हर पहलु, हर दिशा की ओर खिंचाव महसूस करेंगे। किसी करीबी के साथ थोड़ी बहुत ग़लतफहमी होने से आप भावनात्मक तौर पर परेशानी महसूस करेंगे। जब भी आपको अपने करीबियों की आवश्यकता होंगी वे हमेशा आपके साथ रहेंगे, इसलिए चिंतित ना होए। जीवन के प्रति अपना गंभीर रवैया अपना कर आप व्यवसायिक तौर पर सहायता प्राप्त कर सकते है। आपके व्यवहार में इन परिवर्तनों से आपके जीवन में बेहतरी आएगी।