फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनु राशि में आए सूर्य अब 1 महीने तक इन राशि वालों के रहेंगे अच्छे दिन

विज्ञापन
1 of 14
सूर्य महाराज 16 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी तक गुरू की राशि धनु में विराजमान रहेंगे। गुरू के इस राशि में आने से इन दिन मलमास रहेगा। इसलिए कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, जनेऊ, मुंडन नहीं होंगे। अग्नि तत्व की राशि धनु में अग्नि प्रधान ग्रह सूर्य के आने से देश दुनिया और राशियों पर भी अलग-अलग असर देखने को मिलेंगे आइये देखें आपकी राशि पर कैसा रहेगा सूर्य के धनु में आने का प्रभाव।
विज्ञापन

धनु राश‌ि में आए सूर्य अब 1 महीने तक इन राश‌ि वालों के रहेंगे अच्छे द‌िन

2 of 14
वैसे आपकी रश‌ि पर असर जानने से पहले एक नजर देश दुन‌िया पर पड़ने वाले प्रभाव को भी देख लें। राजनीत‌िक क्षेत्र में काफी गत‌िरोध देखने को म‌िलेगा। सत्ता पक्ष और व‌िपक्ष के बीच कटुता और आरोप-प्रत्यारोप में वृद्ध‌ि होगी। महंगाई भी जबरदस्त तरीके से बढ़ेगी इससे आम जनता की जेब पर असर द‌िखेगा। जेब पर जो असर द‌िखेगा वह तो आपको सहना ही पड़ेगा अब जरा अपनी राश‌ि पर असर भी देख लीज‌िए।
विज्ञापन

धनु राश‌ि में आए सूर्य अब 1 महीने तक इन राश‌ि वालों के रहेंगे अच्छे द‌िन

3 of 14
मेष राश‌ि वालों के ल‌िए सूर्य का धनु में गोचर कुल म‌िलाकर शुभ रहेगा। इनके प्रेम संबंध एवं वैवाह‌िक जीवन में मधुरता आएगी। नौकरी एवं व्यवसाय में स्‍थ‌ित‌ि अनुकूल और लाभप्रद रहेगी। सगे-संबंध‌‌ियों से मुलाकात हो सकती है।

धनु राश‌ि में आए सूर्य अब 1 महीने तक इन राश‌ि वालों के रहेंगे अच्छे द‌िन

4 of 14
वृष राश‌ि: सूर्य का गोचर अगले एक महीने आपकी राश‌ि से आठवें घर में रहेगा। ऐसे में आपको पार‌िवार‌िक जीवन एवं स्वास्‍थ्‍य के मामले में परेशानी हो सकती है। आर्थ‌िक मामलों में संभलकर चलना होगा, खर्च बढ़ेगा। संभलकर रहें, क‌िसी व‌िवाद में फंस सकते हैं।
विज्ञापन

धनु राश‌ि में आए सूर्य अब 1 महीने तक इन राश‌ि वालों के रहेंगे अच्छे द‌िन

5 of 14
मिथुन राश‌ि: आपकी राश‌ि से सातवें घर में सूर्य रहेंगे। सूर्य की यह स्‍थ‌ित‌ि आपके पार‌िवार‌िक जीवन के ल‌िए अनुकूल नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकता है। आपके ‌ल‌िए सलाह है क्रोध पर काबू रखें और साझेदारी के कामों में संभलकर चलें। खान-पान में लापरवाही से बचें और आर्थ‌िक फैसले गंभीरता से लें।
विज्ञापन

धनु राश‌ि में आए सूर्य अब 1 महीने तक इन राश‌ि वालों के रहेंगे अच्छे द‌िन

6 of 14
कर्क राश‌ि: सूर्य का गोचर आपकी राश‌ि से छठे घर में हो रहा है ज‌िससे स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, खासतौर से पेट संबंधी तकलीफ की आशंका है। प‌र‌िवार में मामा-मौसी से जुड़े व‌िषय आपको तकलीफ दे सकते हैं। नौकरी व्यवसाय में स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी। अध‌िकार‌ियों के साथ तालमेल लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन

धनु राश‌ि में आए सूर्य अब 1 महीने तक इन राश‌ि वालों के रहेंगे अच्छे द‌िन

7 of 14
सिंह राश‌ि: सूर्य का गोचर आपकी राश‌ि से पांचवे घर में रहेगा ज‌िससे आपका आत्मव‌िश्वास और उत्साह बढ़ेगा इसका आप लाभ पा सकते हैं। लेक‌िन कुछ मामलों न‌िराशा भी हो सकती है। सूर्य के प्रभाव के कारण आप थोड़े उग्र और क्रोधी हो सकते हैं। संबंधों मधुरता बनाए रखने के ल‌िए क्रोध और वाणी पर न‌ियंत्रण रखना होगा। छात्रों के ल‌िए यह महीना अच्छा रहेगा।

धनु राश‌ि में आए सूर्य अब 1 महीने तक इन राश‌ि वालों के रहेंगे अच्छे द‌िन

8 of 14
कन्या राश‌ि: सूर्य आपकी राश‌ि से चौथे घर में होंगे ज‌िससे नौकरी एवं व्यवसाय के मामले में प्रगत‌ि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। जो लोग मकान या जमीन खरीदने की कोश‌िश कर रहे हैं उन्हें अपने प्रयास में सफलता म‌िलेगी। लेक‌िन माता की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। यात्रा के भी संयोग बनेंगे।

धनु राश‌ि में आए सूर्य अब 1 महीने तक इन राश‌ि वालों के रहेंगे अच्छे द‌िन

9 of 14
तुला राश‌िः स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेक‌िन जीवन के दूसरे क्षेत्र में सूर्य का यह गोचर आपके ल‌िए शुभ फलदायी है। भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। आपका पराक्रम और साहस बढ़ेगा। दोस्तों और भाइयों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग नया काम शुरु करना चाहते हैं उनके ल‌िए भी समय अच्छा है।

धनु राश‌ि में आए सूर्य अब 1 महीने तक इन राश‌ि वालों के रहेंगे अच्छे द‌िन

10 of 14
वृश्चिक राश‌िः आपकी राश‌ि दूसरे घर में सूर्य का आगमन आपके ल‌िए लाभदायक रहेगा। लेक‌िन धन लाभ के साथ आपके खर्च भी बढ़ जाएंगे ज‌िससे लाभ को संचय में बदलना मुश्‍क‌िल होगा। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि आंखों का ध्यान रखें क्योंक‌ि दायीं आंख में तकलीफ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्‍थ‌ित‌ि बेहतर होगी। न‌िकट संबंध‌ियों से सहयोग प्राप्त होगा। वाणी में कठोरता संभव है, बोलते समय शब्दों का चुनाव संभलकर करें।

धनु राश‌ि में आए सूर्य अब 1 महीने तक इन राश‌ि वालों के रहेंगे अच्छे द‌िन

11 of 14
धनु राश‌ि: सूर्य का आपकी राश‌ि में आना आपको अध‌िक जोशीला और उत्साही बना सकता है। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि उत्साह में आकर जोख‌िम लेने से बचें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के ल‌िए महीना सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में अध‌िकार‌ियों से सहयोग म‌िलेगा। जीवनसाथी से मतभेद संभव है, समझदारी से काम लें।

धनु राश‌ि में आए सूर्य अब 1 महीने तक इन राश‌ि वालों के रहेंगे अच्छे द‌िन

12 of 14
मकर राश‌िः सूर्य का गोचर आपकी राश‌ि से बारहवें घर में होगा। ऐसे में आपको थकान और अन‌िद्रा की श‌िकायत हो सकती है। सलाह है क‌ि सेहत के मामले में थोड़े सजग रहें। नौकरी व्यवसाय में थोड़ी परेशानी रह सकती है। खर्च बढ़ेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। अपनी चीजों का ध्यान रखें, खोने की संभावना है।

धनु राश‌ि में आए सूर्य अब 1 महीने तक इन राश‌ि वालों के रहेंगे अच्छे द‌िन

13 of 14
कुंभ राश‌िः सूर्य देव आपकी राश‌ि से ग्यारहवें घर में गोचर करेंगे। आय भाव में सूर्य का आना आपके ल‌िए लाभप्रद रहेगा। धन लाभ म‌िल सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थ‌िक उन्नत‌ि म‌िल सकती है। नौकरी में अध‌िकार‌ियों से सहयोग म‌िलेगा। पार‌िवार‌िक मामलों में स्‍थ‌ित‌ि सुखद रहेगी।
विज्ञापन

धनु राश‌ि में आए सूर्य अब 1 महीने तक इन राश‌ि वालों के रहेंगे अच्छे द‌िन

14 of 14
मीन राश‌िः कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें प्रयास तेज करना चाह‌िए समय अनुकूल है। पर‌िवार में छोटे-मोटे मतभेद संभव हैं। सलाह है क‌ि प‌िता से तालमेल बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें