होंठों का आकार और उनकी बनावट का किसी भी व्यक्ति के जीवन पर बड़ा ही प्रभाव पड़ता है। समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि किसी भी स्त्री और पुरुष को उनके होंठ देखकर यह बताया जा सकता है कि उनका स्वास्थ्य कैसा है और उनके अंदर कामेच्छा कितनी है। होंठों को देखकर यह भी जाना जा सकता है कि व्यक्ति के जीवन में धन और सुख की स्थिति कैसी रहेगी। तो आइये देखें होंठ और जानें किसके अंदर कैसी कामेच्छा है और कौन कितना धनी और सुखी होगा।
विज्ञापन
होंठ देखिए और जान लीजिए स्त्री पुरुषों की वो खास बातें
2 of 12
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस स्त्री और पुरुष के होंठ गुलाब की पंखुड़ियों के समान गुलाबी और कोमल होते हैं वह बहुत ही सौभाग्यशाल और भाग्यवान होता है। ऐसा व्यक्ति धन धान्य से भरपूर और सुखी जीवन जीने वाला होता है।
विज्ञापन
होंठ देखिए और जान लीजिए स्त्री पुरुषों की वो खास बातें
3 of 12
जिनके होंठे काले, धब्बेदार और सूखे होते हैं उनके लिए समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि इन्हें धन संपत्ति से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनके जीवन में अक्सर आर्थिक परेशानी बनी रहती है।
होंठ देखिए और जान लीजिए स्त्री पुरुषों की वो खास बातें
4 of 12
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिस स्त्री के होंठ रसीले और देखने में मनभावन लगे वह बड़े ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसी स्त्रियों में भोग विलास के प्रति अधिक रुचि होती है। भाग्य भी इन पर मेहरबान रहता है इसलिए इन्हें जन्म से ही सुख-सविधाएं मिलती रहती हैं। ऐसी स्त्रियों में कामेच्छा भी प्रबल होती है।
विज्ञापन
होंठ देखिए और जान लीजिए स्त्री पुरुषों की वो खास बातें
5 of 12
जिस व्यक्ति के नीचे के होंठ एक ओर झुके हुए होते हैं उन पर कभी भी आंख बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति कभी भी अपने फायदे के लिए धोखा दे सकते हैं। इनमें अपने लाभ की ऐसी चाहत होती है कि अपने फायदे के लिए किसी का भी भरोसा तोड़ सकते हैं। प्यार के मामले में भी इन पर यकीन नहीं किया जा सकता है। ऐसे में व्यक्ति में भी काम भावना अधिक पायी जाती है।
विज्ञापन
होंठ देखिए और जान लीजिए स्त्री पुरुषों की वो खास बातें
6 of 12
जिन स्त्रियों के होंठ छोटे और पतले होते हैं उनमें दिखावा करने आदत होती है। ऐसी स्त्री अजनबियों से मिलने में घबराहट और शर्म महसूस करती हैं। कारण यह है कि इनमें आत्मविश्वास की कमी रहती है।
विज्ञापन
होंठ देखिए और जान लीजिए स्त्री पुरुषों की वो खास बातें
7 of 12
जिन स्त्रियों के होंठ गुलाबी हों और एक दूसरे पर बराबर बैठते हों वह स्त्री भी बड़ी भाग्यशाल होती है। इन्हें भी जीवन में हर प्रकार का सुख और वैभाव प्राप्त होता है। जिन पुरुषों के भी होंठ इस प्रकार के होते हैं वह उन्हें भी भाग्य का सहयोग मिलता रहता है।
होंठ देखिए और जान लीजिए स्त्री पुरुषों की वो खास बातें
8 of 12
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिस पुरुष के होंठ अधिक मोटे और मांस से भरपूर होते हैं वह बड़े ही क्रोधी होते हैं। ऐसे व्यक्ति क्रोध आने पर अच्छा बुरा सोचे बिना कोई भी कदम उठा लेते हैं। इनमें काम भावना भी प्रबल होती है। ऐसे व्यक्ति अपने लाभ के लिए गैर कानूनी काम करने से भी नहीं हिचकते।
होंठ देखिए और जान लीजिए स्त्री पुरुषों की वो खास बातें
9 of 12
जिनके होंठ लालिमा लिए और सुंदर होते हैं वह साहसी प्रवृति के होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने उत्साह और साहस से जीवन में सफलता की ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं। लेकिन इनमें एक बड़ी कमी होती है कि अपने क्रोध पर काबू नहीं रख पाते हैं।
होंठ देखिए और जान लीजिए स्त्री पुरुषों की वो खास बातें
10 of 12
जिनके होंठ बराबर नहीं होते हैं और ऊपर के होंठ बाहर की ओर निकले होते हैं उन्हें भाग्य का सहयोग कम मिलता है। यह जरुरत के समय अपनी बुद्घि का भी सही इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इसलिए इन्हें जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता हैं। कई बार अपमानित भी होना पड़ता है।
होंठ देखिए और जान लीजिए स्त्री पुरुषों की वो खास बातें
11 of 12
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस स्त्री के ऊपर के होंठ से नीचे के होंठ अधिक मोटे होते हैं वह सुखी जीवन जीती है। अगर होंठे चिकने और मुलायम भी हों तो वह व्यवहारिक और उदार हृदय वाली होती है। ऐसी स्त्री वाद-विवाद में नहीं उलझती है। यह लोगों को स्नेह देती हैं और उनसे भी स्नेह एवं नम्र व्यवहार की अपेक्षा रखती हैं। इन्हें क्रोधी और उग्र व्यक्ति पसंद नहीं आते।
होंठ देखिए और जान लीजिए स्त्री पुरुषों की वो खास बातें
12 of 12
जिस व्यक्ति के होंठों पर तिल का निशान होता है वह सुख और समृद्घ होते हैं। इनका जीवन ऐसो आराम में बीतता है लेकिन इनमें काम भावना प्रबल होती है। भोग-विलास की चीजों में इनकी खूब रुचि होती है। जिस पुरुष को ऐसी स्त्री मिलती है उनके दांपत्य जीवन में प्रेम और आनंद बना रहता है।