दुनिया रहस्य से भरी हुई है और इनमें कई ऐसे रहस्य हैं जो हमेशा से ही अनसुलझे रहे हैं क्योंकि जो भी इन्हें सुलझाने गया वह खुद मौत के जाल में उलझ गया। यहां ऐसे ही कुछ रहस्यमयी खजाने की बात कर रहे हैं जिन्हें पाने की हसरत में कितनों ने अपने जान गंवा दिए।
विज्ञापन
रहस्यमयी खजानाः जिसने की पाने की कोशिश वही गया मौत के मुंह में
2 of 7
यह है काहुएंगा दर्रा। यह स्थान अपने रहस्यमयी खजाने के लिए जाना जाता है जिसकी शुरुआत 1864 में हुई थी। मैक्सिको के राष्ट्रपति बेनिटो जुआरेज ने अपने कुछ सैनिकों के साथ खजाने को सेनफ्रांसिस्को भेजा लेकिन रास्ते में एक सैनिक की मृत्यु हो गई और बाकी सैनिक खजाने को छोड़कर चले गए। बाद में जिसने भी इस खजाने पर अधिकार जमान चाहा या जिसने भी इस खजाने से कुछ लिया सभी मारे गए। माना जाता है कि कुल 9 लोग इस खजाने के चक्कर में मौत को गले लगा चुके हैं।
विज्ञापन
रहस्यमयी खजानाः जिसने की पाने की कोशिश वही गया मौत के मुंह में
3 of 7
यह है अमेरिका के मिलफोर्ड का एक छोटा सा द्वीप। कहते हैं यहां मैक्सिकन सम्राट गुआजमोजिन का खजाना छुपा है जिसे 1721 में मल्लाहों ने छुपाकर यहां रख दिया था। यहां काफी लोग खजाने की तलाश में आते रहे हैं और मौत को गले लगाते रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यहां रहस्यमी रोशनी दिखती और अजब-गजब की आवाजें सुनाई देती है।
रहस्यमयी खजानाः जिसने की पाने की कोशिश वही गया मौत के मुंह में
4 of 7
यह है हिमाचल प्रदेश का कमरुनगा झील। झील के विषय में मान्यता है कि इसमें सोना, चांदी गहना और धन कुछ भी अर्पित करने से मनोकामना पूरी होती है। इसलिए लोगों को गहने और धन चढ़ते हुए यहां देखा जा सकता है। वर्षों से लोगों द्वारा चढ़ाए गए धन और गहने झील में पड़े हुए हैं। लेकिन इसे कोई भी निकालने में सफल नहीं हो पाया है। कहते हैं इसकी रक्षा नाग देवता करते हैं।
विज्ञापन
रहस्यमयी खजानाः जिसने की पाने की कोशिश वही गया मौत के मुंह में
5 of 7
यह है ओक आयलैंड का शापित खड्डा जिसके बारे में कहा जाता है कि इनमें 40 फीट नीचे 2मिलियन पौंड दफन है। इसे पाने के लिए कई लोगों ने कोशिश की लेकिन सभी असफल रहे। कुछ की मौत भी हो गई। सबसे पहली मौत की घटना 1861 में हुआ माना जाता है। एक किंवदंती है कि यह खजाने सात आदमी की मौत के बाद मिलेगा। अब तक अनुमान है कि पांच लोग इसे पाने के प्रयास में अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
रहस्यमयी खजानाः जिसने की पाने की कोशिश वही गया मौत के मुंह में
6 of 7
अमेरिका के दक्षिण पश्चिम इलाके में एक सोने की खदान है जिसे 'द लॉस्ट डचमैन माइन' के नाम से जाना जाता है। इस खदान का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि जिसने भी इसका पता लगाने का प्रयास किया वह खुद मौत के मुंह में चला गया। यह खदान अपाचे आदिवासियों के इलाके में आता है जिनका मानना है कि इस खदान की रक्षा एक देवता करते हैं।
रहस्यमयी खजानाः जिसने की पाने की कोशिश वही गया मौत के मुंह में
7 of 7
यह है भारत का पद्मनाभ मंदिर। इस धनवान मंदिर का छठा दरवाजा रहस्य का पिटारा माना जाता है। कहते हैं कि इस दरवाजे को खोला गया तो तबाही आ जाएगी। तो कुछ कहते हैं कि इसके पीछे बहुमूल्य खजाना है जिसकी हिफाजत नाग देवता करते हैं।