फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कहीं डरा न दे! कपालिक साधुओं की रहस्यमयी दुनिया की 10 तस्वीरें

Thu, 07 Jan 2016 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
1 of 10
ईश्वर की साधना और मुक्ति पाने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते। इसका एक बड़ा उदाहरण है कपालिक साधु।

कहीं डरा न दे! कपाल‌िक साधुओं की रहस्यमयी दुन‌िया की 10 तस्वीरें

2 of 10
आम आदमी अगर कपाल‌िक साधुओं की द‌िनचर्या और भक्त‌ि के तरीकों को देख ले तो शायद कई द‌िनों तक खाना-पीना छोड़ दे। क्‍योंक‌ि इनकी भक्त‌ि और रहन-सहन का तरीका आम इंसानों से कहीं मेल नहीं खाता। अगर आप ह‌िम्मती हैं और मजबूत कलेजा रखते हैं तो चाल‌िए कपाल‌िक साधुओं की दुन‌िया में और जान‌िए वो 10 बातें जो कपाल‌िक साधुओं को आम श‌िव भक्तों से अलग करती है।

कहीं डरा न दे! कपाल‌िक साधुओं की रहस्यमयी दुन‌िया की 10 तस्वीरें

3 of 10
शैव संप्रदाय के अंतर्गत कई दूसरे संप्रदाय भी शाम‌‌िल हैं ज‌िनमें अधोर और कपाल‌िक भी शाम‌िल हैं। इस संप्रदाय के लोगों की सबसे बड़ी खास‌ियत और पहचान है नरमुंड यानी इंसानों का स‌िर जो इनके पास हमेशा रहता है।

कहीं डरा न दे! कपाल‌िक साधुओं की रहस्यमयी दुन‌िया की 10 तस्वीरें

4 of 10
इंसानों का स‌िर यानी कपाल रखने के कारण ही यह कपाल‌िक कहलाते हैं। कपाल‌िक साधुओं के ल‌िए इंसान की खोपड़ी ही उनका बर्तन है ज‌िसमें वह खाते पीते हैं।

कहीं डरा न दे! कपाल‌िक साधुओं की रहस्यमयी दुन‌िया की 10 तस्वीरें

5 of 10
आगम प्रामाण्य', शिवपुराण तथा आगमपुराण में कपाल‌िक साधुओं के बारे में जैसा ल‌िखा गया है उससे मालूम होता है क‌ि इस संप्रदाय के व्यक्त‌ि तांत्र‌िक होते हैं और तंत्र मंत्र की साधना करते हैं। तंत्र मंत्र के बल पर यह अपनी मुक्त‌ि का उपाय करते हैं।
विज्ञापन

कहीं डरा न दे! कपाल‌िक साधुओं की रहस्यमयी दुन‌िया की 10 तस्वीरें

6 of 10
कापाल‌िक संप्रदाय में इनकी साधना का बहुत महत्व है। इनकी एक साधना बड़ी ही प्रमुख है ज‌िसे कपाल‌िक चक्र साधना कहते हैं इसमें क‌िसी स्‍त्री साध‌िका के सहयोग से तंत्र साधना की जाती है। इसमे साधक को भैरव और साध‌िका को त्र‌िपुरसुंदरी कहा जाता है। इसमें साध‌िका को भैरव पत्नी रूप में स्वीकार करता है और कामाशक्त‌ि के व‌िभ‌िन्न साधन से अपनी साधना पूर्ण करता है।

कहीं डरा न दे! कपाल‌िक साधुओं की रहस्यमयी दुन‌िया की 10 तस्वीरें

7 of 10
कपाल‌िक संप्रदाय की इस साधना के कारण इसे भोग और व‌‌िलास का आसाना रास्ता मानकर बहुत से साधक इसमें शाम‌िल हुए और पर‌िणाम यह हुआ क‌ि कपाल‌िकों की चक्र साधना भोग विलास तथा काम पिपासा शांत करने का माध्यम माना जाने लगा। इस कारण से लोग कपाल‌िक साधुओं को नफरत भरी न‌िगाहों से देखने लगे।

कहीं डरा न दे! कपाल‌िक साधुओं की रहस्यमयी दुन‌िया की 10 तस्वीरें

8 of 10
कपाल‌िक साधुओं की इस साधना और अनैत‌िक आचरण का आद‌ि शंकराचार्य ने काफी व‌िरोध क‌िया था इसके बाद इस संप्रदाय के वास्तव‌िक साधक नेपाल और त‌िब्‍बत के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर साधना करने लगे। बौद्ध कपाल‌िक साधना के रूप में यह संप्रदाय व‌िरोध के बाद भी जीव‌ित रहा और आज भी इसके साधक विभिन्न तांत्रिक मठों मे गुप्त रूप से तंत्र साधना करते हैं।

कहीं डरा न दे! कपाल‌िक साधुओं की रहस्यमयी दुन‌िया की 10 तस्वीरें

9 of 10
कपाल‌िक संप्रदाय के साधु अपनी साधना और स‌‌िद्ध‌ि के ल‌िए महाकाली, भैरव, चांडाली, चामुंडा, शिव तथा त्रिपुरा जैसे देवी-देवताओं की साधना करते हैं। जबक‌ि बौद्ध कपाल‌िक वज्रभैरव, महाकाल, हेवज्रा नाम के तिब्बती देवी-देवताओं की साधना करते हैं।
विज्ञापन

कहीं डरा न दे! कपाल‌िक साधुओं की रहस्यमयी दुन‌िया की 10 तस्वीरें

10 of 10
पुराणों में कपालिक मत को शुरू करने वालों में धनद और कुबेर का नाम आता है। जबक‌ि इस संप्रदाय के गुरुओं में आदिनाथ, अनादि, काल, अमिताभ, कराल, विकराल के नाम ‌म‌िलते हैं। जबक‌ि श‌िष्यों के रूप में प्रमुख नाम नागार्जुन, जडभरत, हरिश्चन्द्र आदि का आता है।
Next
AU ऐप में पढ़ें