फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर महीने का राशिफलः जानें, आपके लिए कितना भाग्यशाली रहेगा महीना

विज्ञापन
1 of 13
2015 का अंतिम महीना किस राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा। किसके भाग्य में लाभ और किसकी किस्मत में हानि लाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

द‌िसंबर महीने का राश‌िफलः जानें, आपके ल‌िए ‌क‌ितना भाग्यशाली रहेगा महीना

2 of 13
मेष राश‌ि: यह महीना आपके ल‌िए कुल म‌िलाकर सामान्य रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार‌ियों को व्यवसाय में उन्नत‌ि का मौका म‌‌िलेगा। पुराने ब‌िगड़े काम बन सकते हैं। भौत‌िक सुखों के मामले में आपका व्यय हो सकता है। वाहन खरीदने के प्रयास सफल होंगे। अचानक यात्रा का योग बनेगा। म‌ित्रों से फायदा हो सकता है।
विज्ञापन

द‌िसंबर महीने का राश‌िफलः जानें, आपके ल‌िए ‌क‌ितना भाग्यशाली रहेगा महीना

3 of 13
वृष राश‌िः इस महीने आपकी राश‌ि पर दो व‌िरोधी ग्रहों सूर्य और शन‌ि की दृष्ट‌ि रहेगी ज‌िससे मानस‌िक परेशानी और आर्थ‌िक च‌िंता बनी रह सकती है। नौकरी, व्यवसाय में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। 16 द‌िसंबर
के बाद से स्‍थ‌ित‌ि थोड़ी बेहतर होगी और लाभ के अवसर म‌िल सकते हैं।

द‌िसंबर महीने का राश‌िफलः जानें, आपके ल‌िए ‌क‌ितना भाग्यशाली रहेगा महीना

4 of 13
म‌िथुन राश‌िः इस महीने राश‌ि स्वामी बुध की शुभ दृष्ट‌ि के कारण आप जोश, उत्साह से भरे रहेंगे। आपके घर-पर‌िवार में कोई शुभ काम हो सकता है। आय के साधन बढ़ सकते हैं। महीने के उत्तरार्द्ध में स्वास्‍थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। क‌िसी वर‌िष्ठ व्यक्त‌ि के सहयोग से उन्नत‌ि हो सकती है।
विज्ञापन

द‌िसंबर महीने का राश‌िफलः जानें, आपके ल‌िए ‌क‌ितना भाग्यशाली रहेगा महीना

5 of 13
कर्क राश‌ि: यह महीना आपके ल‌िए संघर्ष और परेशान‌ियों वाला रह सकता है। आय की स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी लेक‌िन खर्च बढ़ने से परेशान रहेंगे। पर‌िवार में तनाव बढ़ सकता है। स्वास्‍थ्य संबंधी परेशान‌ियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

द‌िसंबर महीने का राश‌िफलः जानें, आपके ल‌िए ‌क‌ितना भाग्यशाली रहेगा महीना

6 of 13
स‌िंह राश‌ि: साल का अंत‌िम महीना आपके ल‌िए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। काम का दबाव बना रहेगा और भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। व‌िदेशों से जुड़े कामों में प्रगत‌ि होगी। कुछ नया काम शुरु करने की योजना बना सकते हैं। धन लाभ म‌िल सकता है। सूर्य के राश‌ि पर‌िवर्तन के बाद 16 द‌िसंबर के बाद आपको मान-सम्मान का लाभ म‌िल सकता है। सलाह है क‌ि क्रोध पर न‌ियंत्रण रखें।
विज्ञापन

द‌िसंबर महीने का राश‌िफलः जानें, आपके ल‌िए ‌क‌ितना भाग्यशाली रहेगा महीना

7 of 13
कन्या राश‌ि: इस महीने आपके आकस्म‌िक खर्च बढ़ेंगे और अध‌िक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। सलाह है क‌ि क्रोध और वाणी पर काबू रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। महीने के उत्तरार्द्ध में आंखों में तकलीफ हो सकती है। समझदारी से काम ले नहीं तो बनते काम भी ब‌िगड़ सकते हैं। सुख-साधनों पर खर्च हो सकता है।

द‌िसंबर महीने का राश‌िफलः जानें, आपके ल‌िए ‌क‌ितना भाग्यशाली रहेगा महीना

8 of 13
तुला राश‌ि: इस महीने साढ़ेसाती के बावजूद राश‌ि स्वामी शुक्र के प्रभाव के कारण आर्थ‌िक मामले में स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी। आय के मौके म‌िल सकते हैं। वाहन सुख म‌िल सकता है। जरुरी कामों में प्रगत‌ि होगी। लेक‌िन महीने के उत्तरार्द्ध में आपके खर्च बढ़ सकते हैं।

द‌िसंबर महीने का राश‌िफलः जानें, आपके ल‌िए ‌क‌ितना भाग्यशाली रहेगा महीना

9 of 13
वृश्च‌िक राश‌ि: महीने का पूर्वार्द्ध आपके ल‌िए कुल म‌िलाकर अनुकूल रहेगा। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और आर्थ‌िक लाभ म‌िल सकता है। धन लाभ के मौके प्राप्त होंगे फ‌िर भी धन संबंधी च‌िंता बनी रह सकती है। क‌िसी गणमान्य व्यक्त‌ि से मुलाकात हो सकती है। क‌िसी शुभ कार्य में भाग लेने का मौका म‌िल सकता है। लेक‌िन शन‌ि के प्रभाव के कारण मानस‌िक परेशानी बनी रहेगी। यात्रा के दौरान सजग रहेंगे।

द‌िसंबर महीने का राश‌िफलः जानें, आपके ल‌िए ‌क‌ितना भाग्यशाली रहेगा महीना

10 of 13
धनु राश‌ि: इस महीने काफी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्‍थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि व‌िरोध‌ियों से सजग रहें। भाई-बहनों एवं संबंध‌ियों से मतभेद संभव है। लेक‌िन आर्थ‌िक मामलों में स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी। क‌िसी नई योजना पर काम शुरु कर सकते हैं।

द‌िसंबर महीने का राश‌िफलः जानें, आपके ल‌िए ‌क‌ितना भाग्यशाली रहेगा महीना

11 of 13
मकर राश‌िः यह महीना आपके ल‌िए म‌िलाजुला रहेगा। कुछ बनते कामों में बाधाएं आ सकती हैं तो पहले ज‌िन कामों में बाधा आ रही थी वह काम बन सकता है। आर्थ‌िक मामले में स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी। सगे-संबंध‌ियों एवं म‌ित्रों के व्यवहार से न‌िराशा हो सकती है। महीने के उत्तरार्द्ध में व्यवसाय‌ियों को कारोबार में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।

द‌िसंबर महीने का राश‌िफलः जानें, आपके ल‌िए ‌क‌ितना भाग्यशाली रहेगा महीना

12 of 13
कुंभ राश‌िः महीने का पूर्वार्द्ध नौकरी व्यवसाय के ल‌िए उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। इन द‌िनों आपको काफी संघर्ष और पर‌‌िश्रम करना होगा। आर्थ‌िक मामलों में भाग्य का सहयोग कम ही प्राप्त होगा, लाभ में कमी रह सकती है। घरेलू मामलों में उलझनों का सामना करना होगा। खर्च बढ़ेगा।
विज्ञापन

द‌िसंबर महीने का राश‌िफलः जानें, आपके ल‌िए ‌क‌ितना भाग्यशाली रहेगा महीना

13 of 13
मीन राश‌िः इस महीने आपके खर्च तो बढ़ेंगी ही भाग-दौड़ भी अध‌िक करनी पड़ सकती है। संबंधों में तालमेल बनाए रखें क्योंक‌ि क‌िसी न‌िकट संकंधी से मनमुटाव होने की आशंका है। महीने के उत्तरार्द्ध में स्‍थ‌ित‌ि थोड़ी बेहतर होगी। उन्नत‌ि और लाभ के मौके म‌िलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें